Sunday , 7 June 2026
Breaking News

सिम्पल व्यास को मिला नेशनल मेस्ट्रो अवार्ड

सवाई माधोपुर की बेटी तथा सिम्पल फाउंडेशन की अध्यक्ष सिम्पल व्यास द्वारा संचालित बचपन प्ले स्कूल जयपुर स्थित विधानसभा नगर, शिप्रा पथ एवं नारायण विहार शाखाओं को लगातार तीसरे वर्ष शिक्षा क्षेत्र में देशभर में प्रतिष्ठित मेस्ट्रो अवार्ड मिला।

 

 

स्कूलों की निदेशक सिम्पल व्यास ने बताया कि भारत की सबसे बड़ी प्री प्राइमरी स्कूल चेन बचपन प्ले स्कूल द्वारा प्रतिवर्ष शिक्षा क्षेत्र में किये जा रहे नवाचारों के लिये राष्ट्रीय स्तर पर मेस्ट्रो अवार्ड का आयोजन किया जाता है। जिसमें देशभर के स्कूलों से ज्यूरी द्वारा बेहतरीन स्कूल्स को यह अवार्ड दिया जाता है।

 

 

इस वर्ष कोरोना काल के दौरान विद्यार्थियों को तकनीकी तौर तरीके अपनाकर बेहतरीन शिक्षा देने तथा सालभर अभिभावकों और बच्चों से लगातार संवाद बनाकर उनकी शिक्षा को बनाए रखने हेतु इस वर्ष का राष्ट्रीय स्तर का टेक्नोलॉजी विज स्कूल ऑफ इंडिया मेस्ट्रो अवार्ड – 2021 विधानसभा नगर (पत्रकार कॉलोनी, मानसरोवर), जयपुर को दिया गया है।

 

 

Simpal Vyas gets National Maestro Award

 

 

स्कूल को लगातार तीसरे वर्ष देश का यह प्रतिष्ठित पुरस्कार प्राप्त हुआ है। इससे पहले स्कूल को 2019 में मोस्ट एक्टिव स्कूल ऑफ राजस्थान तथा 2020 में स्टार स्कूल इन इंडिया का मेस्ट्रो अवार्ड भी मिल चुका है।

 

 

स्कूल की निदेशक सिम्पल व्यास तथा मेंटर बल्देव व्यास को प्रमुख शिक्षाविद व बचपन प्ले स्कूल के फाउन्डर एस. के. गुप्ता के द्वारा दिल्ली के होटल क्राउन प्लाजा में आयोजित भव्य समारोह में पुरे भारत से आये हुये शिक्षाविदों, स्कूल निदेशकों और शिक्षकों के समक्ष अवार्ड ट्रॉफी को प्रदान किया गया।

 

 

स्कूल का यह 8वां राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर का पुरस्कार है। इस अवसर पर बचपन स्कूल के सी.ई.ओ. अजय गुप्ता, कोर्डिनेटर प्रीति कुलकर्णी, ब्रांच हैड ऋतू गुप्ता, हर्षा रामानंद और प्रदीप व्यास आदि ने शुभकामनाएं दी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

ACB action on traffic officer in baran 31 May 26 Vikalp Times

ट्रैफिक इंचार्ज की खुली पोल! 7 हजार लेते ही पहुंच गई ACB

बारां: (Baran) में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए यातायात …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !