Saturday , 5 September 2026
Breaking News

हरियाणा विधानसभा चुनाव: आम आदमी पार्टी ने जारी की पहली लिस्ट

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी ने आज सोमवार को हरियाणा विधानसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इसके पहले अभी तक राजनीतिक गलियारों में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच गठबंधन की चर्चाएं चल रही थी। इस लिस्ट में 20 प्रत्याशियों के नाम हैं। इसमें कलायत सीट से अनुराग ढांढा, मेहम से विकास नेहरा और रोहतक से बिजेंद्र हुड्डा के नाम शामिल हैं। आप के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष सुशील गुप्ता ने एक्स पर ट्वीट कर आप के सभी प्रत्याशियों को शुभकामनाएं दी हैं।

 

 

Haryana Assembly Elections Aam Aadmi Party releases first list

 

 

आज सुबह ही सुशील गुप्ता ने समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा था कि वो सारी 90 विधानसभा सीटों की तैयारी में जुटे हुए हैं। उन्होंने कहा कई आम आदमी पार्टी हरियाणा का प्रदेश अध्यक्ष होने के नाते मैं 90 सीटों की तैयारी कर रहा हूँ। आला कमान की तरफ से किसी भी प्रकार के गठबंधन की कोई खबर हमारे पास अभी तक नहीं आई है। सुशील गुप्ता ने कहा कि आज शाम तक ऐसी कोई खबर नहीं आती है, तो हम आज अपनी 90 विधानसभा सीटों की लिस्ट जारी करेंगे।

 

 

 

आज ये तय हो जाएगा कि हम 90 सीटों पर लड़ रहे हैं या नहीं। इसके पहले ये चर्चा काफी जोरों पर थी कि आगामी हरियाणा विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस और आप गठबंधन कर सकते हैं। हालांकि दोनों ही पार्टियों ने ये बात सार्वजनिक तौर पर स्वीकार नहीं की थी। हरियाणा विधानसभा चुनाव में 90 सीटों के लिए 5 अक्टूबर को एक चरण में मतदान होगा। वोटों की गिनती आठ अक्टूबर को होगी।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Sawai Madhopur Municipal Council Elections Candidate Symbol 4 Sept 26

सवाई माधोपुर नगर परिषद चुनाव : किसे मिला सेब? किसे गुब्बारा? चप्पल पर क्यों हुआ बवाल!

सवाई माधोपुर: नगर परिषद चुनाव (Nagar Parishad Chunav) को लेकर शुक्रवार को रिटर्निंग ऑफिस की …

Sawai Madhopur's educational innovations gain national recognition, Dinesh Kumar Gupta receives national honor Vikalp Times

सवाई माधोपुर के शिक्षा नवाचारों को राष्ट्रीय पहचान, दिनेश कुमार गुप्ता को मिला राष्ट्रीय सम्मान

सवाई माधोपुर: जिले में शैक्षिक प्रशासन, शिक्षा (Education) योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और नवाचारों के …

Congress may release its list of candidates by 26 August 2 focus on winnable faces in Kota

26 अगस्त तक कांग्रेस जारी कर सकती है प्रत्याशियों की सूची, जिताऊ चेहरों पर फोकस

कोटा: कोटा नगर निगम चुनाव (Nagar Nigam Kota) को लेकर कांग्रेस (Congress) ने अपनी चुनावी …

Ranthambore National Park leopard Sawai Madhopur News 21 aug 26 Vikalp Times

चार बहनों का इकलौता भाई था दिलखुश…लेपर्ड उठा ले गया, मौ_त के बाद भड़के ग्रामीण

सवाई माधोपुर: रणथंभौर टाइगर रिजर्व (Ranthambore Tiger Reserve) से सटे दूमोदा गांव में गुरुवार शाम …

जयपुर पुलिस के 6 ‘हीरो’! अपराध से ट्रैफिक तक शानदार काम, मिला बड़ा सम्मान

जयपुर: जयपुर पुलिस आयुक्तालय (Jaipur Police Commissionerate) में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में जुलाई माह …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !