Saturday , 5 September 2026
Breaking News

हरियाणा चुनाव: अनिल विज ने पेश की सीएम की दावेदारी

हरियाणा: हरियाणा विधानसभा चुनाव के शुरू होने से पहले ही बीजेपी में एक नई हलचल पैदा हो गई है। दरअसल बीजेपी नेता और राज्य के पूर्व गृह मंत्री रहे अनिल विज ने मुख्यमंत्री पद की दावेदारी पेश कर दी है। समाचार एजेंसी एएनआई को एक बयान देते हुए अनिल विज ने कहा कि मैं हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी का सबसे सीनियर विधायक हूं। मैं छह बार चुनाव लड़ और जीत चुका हूं। मैं अब सातवीं बार चुनाव लड़ रहा हूं।
Haryana elections Anil Vij claim for CM Haryana
अनिल विज ने आगे कहा कि मैंने आज तक अपनी पार्टी से कभी कुछ नहीं मांगा है, लेकिन इस बार हरियाणा की जनता के कहने पर अपनी वरिष्ठता के दम पर मुख्यमंत्री पद का दावा पेश करूंगा। उन्होंने एक बयान दिया है कि बनाना या ना बनाना यह आलाकमान का काम है लेकिन अगर मुझे सीएम बनाया जाता है तो मैं हरियाणा की तकदीर और तस्वीर बदल दूंगा।
हालांकि अनिल विज के इस बयान और मांग पर पर बीजेपी हाई कमान ने अपनी असहमति भी जता दी है। अनिल विज के इस बयान पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि नायब सिंह सैनी हरियाणा में एक लोकप्रिय नेता हैं। वे राज्य में पार्टी का चेहरा हैं और उनके ही नेतृत्व में बीजेपी तीसरी बार हरियाणा में सरकार बनाएगी।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Sawai Madhopur Municipal Council Elections Candidate Symbol 4 Sept 26

सवाई माधोपुर नगर परिषद चुनाव : किसे मिला सेब? किसे गुब्बारा? चप्पल पर क्यों हुआ बवाल!

सवाई माधोपुर: नगर परिषद चुनाव (Nagar Parishad Chunav) को लेकर शुक्रवार को रिटर्निंग ऑफिस की …

Sawai Madhopur's educational innovations gain national recognition, Dinesh Kumar Gupta receives national honor Vikalp Times

सवाई माधोपुर के शिक्षा नवाचारों को राष्ट्रीय पहचान, दिनेश कुमार गुप्ता को मिला राष्ट्रीय सम्मान

सवाई माधोपुर: जिले में शैक्षिक प्रशासन, शिक्षा (Education) योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और नवाचारों के …

Congress may release its list of candidates by 26 August 2 focus on winnable faces in Kota

26 अगस्त तक कांग्रेस जारी कर सकती है प्रत्याशियों की सूची, जिताऊ चेहरों पर फोकस

कोटा: कोटा नगर निगम चुनाव (Nagar Nigam Kota) को लेकर कांग्रेस (Congress) ने अपनी चुनावी …

Ranthambore National Park leopard Sawai Madhopur News 21 aug 26 Vikalp Times

चार बहनों का इकलौता भाई था दिलखुश…लेपर्ड उठा ले गया, मौ_त के बाद भड़के ग्रामीण

सवाई माधोपुर: रणथंभौर टाइगर रिजर्व (Ranthambore Tiger Reserve) से सटे दूमोदा गांव में गुरुवार शाम …

जयपुर पुलिस के 6 ‘हीरो’! अपराध से ट्रैफिक तक शानदार काम, मिला बड़ा सम्मान

जयपुर: जयपुर पुलिस आयुक्तालय (Jaipur Police Commissionerate) में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में जुलाई माह …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !