Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर का जिला पत्रकार अधिवेशन एवं सम्मान समारोह हुआ संपन्न

आईएफडब्ल्यूजे (इंडियन फैडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स) जिला इकाई सवाई माधोपुर का जिला पत्रकार अधिवेशन एवं वरिष्ठ पत्रकार सम्मान समारोह आज रणथंभौर रोड़ स्थित होटल हिल व्यू में आयोजित हुआ। अधिवेशन में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों के साथ-साथ जिले के सभी उपखंडों से पत्रकार शामिल हुए। जिला महासचिव इंजी. जियाउल इस्लाम ने जानकारी देते हुए बताया की जिला अधिवेशन एवं सम्मान समारोह की मुख्य अतिथि दौसा सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री जसकौर मीना रहीं। वहीं अध्यक्षता आईएफडब्ल्यूजे राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष उपेंद्र सिंह राठौड़ ने की।

 

 

ifwj district sawai madhopur journalist convention and award ceremoney organized in ranthambore

 

 

अधिवेशन में बतौर विशिष्ट अतिथि जिला अध्यक्ष एवं अधिवेशन संयोजक राजेश शर्मा, जिला प्रमुख सुदामा मीना, जिला बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष श्वेता गर्ग, सवाई माधोपुर नगर परिषद सभापति विमल महावर, नगर परिषद गंगापुर सिटी सभापति शिवरतन अग्रवाल, सवाई माधोपुर पूर्व राजपरिवार से जुड़े समाजसेवी नरेंद्र सिंह, शिवाड़ घुश्मेश्वर द्वादशवां ज्योर्तिलिंग मन्दिर ट्रस्ट अध्यक्ष प्रेमप्रकाश शर्मा, चौथ का बरवाड़ा प्रधान सम्पत पहाड़िया, सरपंच चौथ का बरवाड़ा सीता सैनी, सैनी समाज जिलाध्यक्ष सीएल सैनी, सहायक निदेशक सूचना एवं जनसंपर्क हेमंत सिंह, आईएफडब्ल्यूजे के प्रदेश उपाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश महामंत्री शंकर नागर, समाज सेवी डिग्गी प्रसाद मीना, पंचायत समिति सदस्य बामनवास हरकेश मीना, रतनलाल मीठालाल फाउण्डेशन के डाॅ. शिवराज मीणा, तहसीलदार बामनवास मिथलेश शर्मा, तहसीलदार मलारना डूंगर कृष्ण मुरारी मीना, गंगापुर सिटी स्थित केलम केरियर इंस्टीट्यूट की एसबी केलम सहित अन्य कई जनप्रतिनिधि, समाजसेवी एवं सरकारी प्रतिनिधि मौजूद रहे।

 

 

 

ifwj district sawai madhopur journalist convention and award ceremoney organized in ranthambore 1

 

 

मंच संचालन बौंली के वरिष्ठ पत्रकार आशीष मित्तल, संगठन के मीडिया प्रभारी राजेश गोयल व जिला उपाध्यक्ष दिलीप शर्मा द्वारा किया गया। कार्यक्रम के प्रारम्भ में अतिथियों द्वारा भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरूआत की गई। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुऐ आईएफडब्ल्यूजे के प्रदेश अध्यक्ष उपेन्द्र सिंह राठौड़ एवं जिलाध्यक्ष राजेश शर्मा ने संगठन की गतिविधियों की जानकारी देते हुऐ पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग सहित विभिन्न समस्याओं पर प्रकाश डाला।

 

 

 

 

इस अवसर पर सांसद जसकौर मीना ने सम्बोधित करते हुए उपस्थित पत्रकारों को भरोसा दिलाया कि आगामी संसद सत्र में पत्रकारों की सामाजिक सुरक्षा सहित आवश्यक मांगों को रखकर केन्द्र सरकार से पूरा करवाने का प्रयास करूंगी। कार्यक्रम को बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष श्वेता गर्ग, घुश्मेश्वर ट्रस्ट अध्यक्ष प्रेमप्रकाश शर्मा, नरेन्द्र सिंह, सी.एल. सैनी, एस.बी. केलम एवं पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष डिग्गी प्रसाद मीणा ने भी अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों द्वारा जिले के वरिष्ठ पत्रकारों, भामाशाहों एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले पत्रकारों के साथ ही जिले के अलावा अन्य जिलों से आए पत्रकारों को सम्मानित किया गया।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Demand for a journalist protection law voices to be raised in Jaipur on October 28 Vikalp Times

पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग, 28 अक्टूबर को जयपुर में उठेगी आवाज

आईएफडब्ल्यूजे के 77वें स्थापना दिवस पर शहीद स्मारक में होगा आयोजन, दिवंगत पत्रकारों को श्रद्धांजलि …

लक्ष्य ऊंचा रखो, मेहनत से हासिल करो सफलता: डॉ. मोहम्मद नईम फलाही

टोंक: जुबेरी फाउंडेशन राजस्थान (Zuberi Foundation Rajasthan) की ओर से टोंक (Tonk) जिले के अलीगढ़ …

भरतपुर में पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की पी_ट-पी_टकर ह_त्या, क्रेशर को लेकर था विवाद

भरतपुर: राजस्थान (Rajasthan) के भरतपुर (Bharatpur) जिले के बयाना (Bayana) क्षेत्र के पूर्व विधायक और …

Safaikarmi sangod nagar palika kachra gadi kota rajasthan news 11 oct 26

श_व को लाए कचरा गाड़ी में, जिस शहर की सफाई की, वहीं मौ_त के बाद नहीं मिली एंबुलेंस!

सांगोद नगर पालिका के कर्मचारी राकेश की हादसे में हुई थी मौ*त, बदबू आने के …

Fertilizer warehouse Gangapur City farmers Sawai madhopur Vikalp times 10 oct 26

गंगापुर सिटी में खाद के गोदाम पर छापा, 1,228 बैग जब्त, मचा हड़कंप

गंगापुर सिटी/सवाई माधोपुर: रबी सीजन (Rabi Crops) में किसानों (Farmers) को उचित दरों पर खाद …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !