Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

उद्योगपति रतन टाटा का 86 साल की उम्र निधन

नई दिल्ली: भारत के जानेमाने उद्योगपति रतन टाटा का बुधवार रात मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया है। टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने टाटा समूह की ओर से बयान जारी कर रतन टाटा के निधन की पुष्टि की है। वो अपने चेकअप के लिए हॉस्पिटल भर्ती हुए थे। इससे पहले टाटा ने एक बयान जारी कर कहा था कि उनकी सेहत ठीक है और किसी तरह की चिंता की कोई बात नहीं है। रतन टाटा किसी परिचय के मोहताज नहीं है।

 

 

Industrialist Ratan Tata passes away at the age of 86

 

उद्योगपति, उद्यमी और टाटा संस के मानद चेयरमैन अपने अच्छे कामों के लिए जाने जाते हैं। रतन टाटा का जन्म 28 दिसंबर 1937 को हुआ था। 9 अक्टूबर 2024 को उन्होंने अंतिम सांस ली। भारत सरकार ने रतन टाटा को पद्म विभूषण से सम्मानित किया था। रतन टाटा के निधन पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री सहित देश के कई दिग्गजों ने उनके निधन पर दुख जताया है।

 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एक्स पर लिखा है कि रतन टाटा के निधन से भारत ने एक ऐसा आइकन खो दिया, जिन्होंने कॉरपोरेट ग्रोथ को देश के निर्माण से जोड़ा, साथ ही उत्कृष्टता को नैतिकता से।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर लिखा है कि रतन टाटा जी एक विजनरी बिजनेस लीडर और एक असाधारण व्यक्ति थे। उन्होंने भारत के एक प्रतिष्ठित उद्योग घराने को स्थायी लीडरशिप दी थी।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रतन टाटा को श्रद्धांजलि देते हुए एक्सपर लिखा है कि रतन टाटा के पास एक विजन था। उन्होंने बिजनेस और परोपकार के क्षेत्र में अपने निशान छोड़े हैं।

इसके साथ ही देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने रतन टाटा को श्रद्धांजलि देते हुए एक्स पर लिखा है कि, रतन टाटा के देहांत से दुखी हूं। वह भारतीय उद्योग जगत के एक असाधारण व्यक्ति थे। उन्होंने देश की अर्थव्यवस्था, उद्योग और व्यापार में स्मरणीय योगदान दिया है। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार, दोस्त और प्रशंसकों के साथ है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

Kapren bundi police news Rajasthan Vikap Times

श्मशान में जलती चिता के पास श_राब पार्टी का शक, ग्रामीणों ने दो को पकड़कर पीटा

बूंदी: Bundi जिले के कापरेन (Kapren) थाना क्षेत्र स्थित मुक्तिधाम में जलती चिता के पास …

Head Constable Dayaram's son triumphs in NEET-UG Sawai Madhopur Vikalp Times

सवाई माधोपुर का बेटा चमका, हेड कॉन्स्टेबल दयाराम के बेटे ने NEET-UG में मारी बाजी

सवाई माधोपुर: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा घोषित NEET-UG 2026 के परिणाम में सवाई माधोपुर …

Jamaat-e-Islami Hind extends support to Sonam Wangchuk makes major appeal to the government for students Vikalp Times

सोनम वांगचुक के अनशन को मिला जमात का समर्थन, छात्रों के लिए सरकार से की बड़ी अपील

नई दिल्ली: दिल्ली (दिल्ली) के जंतर-मंतर (Jantar Mantar) पर NEET परीक्षा में कथित अनियमितताओं के …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !