Sunday , 7 June 2026
Breaking News

करौली में मिले लौह अयस्क के विशाल भण्डार

1888 हैक्टेयर क्षेत्र में आयरन ओर ब्लॉकों की कंपोजिट लाइसेंस के लिए नीलामी की तैयारी

राजस्थान के करौली में लौह अयस्क के बड़े डिपोजिट्स मिले हैं। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के निर्देश और पहल पर खान विभाग ने राजस्थान के करौली में हिण्डौन के पास करीब 1888 हैक्टेयर क्षेत्र में आयरन ओर ब्लॉकों के कंपोजिट लाइसेंस के लिए नीलामी की तैयारी शुरु कर दी है। खान सचिव आनन्दी ने बताया कि करौली के हिण्डौन के पास खोड़ा, डेडरोली, टोडुपुरा और लीलोटी में आरंभिक संकेतों के अनुसार आयरन ओर के 840 टन से अधिक डिपोजिट है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के मार्गदर्शन में नई सरकार बनते ही मांइस विभाग एक्शन मोड पर आ गया है।

 

पहले 15 दिन का अवैध खनन गतिविधियों के खिलाफ राज्यव्यापी अभियान चलाकर खनन माफिया पर प्रभावी कार्यवाही की गई, वहीं मेजर और माइनर ब्लाकों व आरसीसी, ईआरसीसी ठेकों की नीलामी की प्रक्रिया शुरु की गई है। आयरन ओर के नए डिपोजिट्स से प्रदेश में औद्योगिक विकास और रोजगार के नए अवसर भी विकसित होंगे। खान सचिव आनन्दी ने बताया कि विभाग द्वारा किए गए आरंभिक एक्सप्लोरेशन में आयरन ओर के मेग्नेटाइट और हेमेटाइट दोनों के ही संकेत मिले हैं। करौली के खोड़ा में 462.3 हैक्टेयर, डेडरोली में 754.38 हैक्टेयर, टोडुपुरा में 260.71 और लीलोटी में 410.94 हैक्टेयर क्षेत्र में आयरन ओर के डिपोजिट मिले हैं।

 

Iron ore deposits found in Karauli rajasthan

 

एक मोटे अनुमान के अनुसार यहां आयरन ओर के 840 टन से अधिक डिपोजिट है। विभाग द्वारा किये गये एक्सप्लोरेशन के अनुसार यहां पर चुंबकीय प्रकृति के मेग्नेटाइट और नार्मल प्रकृति के हेमेटाइट आयरन ओर उपलब्ध है। आरएसएमईटी द्वारा ऑक्शन के लिए ब्लॉक तैयार कर दिये गये हैं। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा की स्वीकृति के साथ ही कंपोजिट लाइसेंस के लिए ऑक्शन की राह प्रशस्त हो गई हैं। कंपोजिट लाइसेंस के ऑक्शन से इस क्षेत्र में फर्दर एक्सप्लोरेशन होगा और यह माना जा रहा है कि फर्दर एक्सप्लोरेशन से इस क्षेत्र में आयरन ओर के और अधिक डिपोजिट्स मिलने की संभावना है। करौली में आयरन ओर मिलने से आने वाले समय में प्रदेश में औद्योगिक निवेश को और अधिक पंख लगेंगे।

 

स्टील व सीमेंट उद्योग को बढ़ावा मिलेगा। आयरन ओर से स्टील उद्योग के साथ ही कोल वाशिंग, फेरोअलॉय, फाउण्डरीज, सेरेमिक और सीमेंट उद्योग सहित अनेक उद्योगों को वर्षों तक कच्चा माल प्राप्त हो सकेगा व प्रदेश में इन उद्योगों में निवेश और नए उद्योग लगने के साथ ही रोजगार और आय के अवसर विकसित होंगे। राजस्थान में आयरन ओर के डिपोजिट्स और अधिक मिलने की संभावना को देखते हुए अन्य स्थानों पर भी एक्सप्लोरेशन आदि का कार्य जारी है। वहीं जयपुर, झुन्झुनू, भीलवाड़ा, सीकर, अलवर आदि में आयरन ओर के खनन और एक्सप्लोरेशन कार्य जारी है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

ACB action on traffic officer in baran 31 May 26 Vikalp Times

ट्रैफिक इंचार्ज की खुली पोल! 7 हजार लेते ही पहुंच गई ACB

बारां: (Baran) में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए यातायात …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !