Thursday , 23 April 2026
Breaking News

नया राजस्थान और विकसित भारत बनाने के लिए आएं साथ – डिप्टी सीएम, डॉ. प्रेम चन्द बैरवा 

सहकारिता आन्दोलन है गांवो में राहत का आधार – जल संसाधन मंत्री, सुरेश सिंह रावत
अरांई में अजमेर सेन्ट्रल को-ऑपरेटिव बैंक के उद्घाटन के अवसर पर उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेम चन्द बैरवा ने कहा कि नए राजस्थान और विकसित भारत बनाने के लिए सभी साथ आएं। उन्होंने कहा कि सहकारी बैंक के माध्यम से किसानों को ऋण उपलब्ध करवाकर उनका जीवन स्तर उन्नत बनाया जाएगा। इस शाखा से क्षेत्र के निवासियों को लाभ होगा। नया राजस्थान बनाने के लिए सभी साथ आएं। राजस्थान की जनता का सहयोग राजस्थान के विकास को नई ऊचाईयों तक पहूंचाएगा। प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी भारत को विकसित देश बनाने के लिए दिन-रात प्रयासरत है। इस कार्य को पूर्ण करने के लिए वंचित वर्ग को मुख्य धारा में लाना होगा।
सरकार जन कल्याणकारी योजनाओं के द्वारा पात्र व्यक्तियों तक लाभ पहुंचा रही है। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने प्रधानमंत्री रहते हुए नदियों को जोड़ने का सपना देखा था। उसे सरकार वर्तमान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भागीरथ प्रयास से पूर्ण कर रही है। जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह, मुख्यमंत्री  भजन लाल शर्मा के प्रयासों से यह कार्य आरम्भ हुआ। राज्य के जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत ने समस्त विभागीय कार्य तत्परता से करवाए। इसका सुखद परिणाम जल्द ही सभी के सामने होगा। प्रो. सांवर लाल जाट ने सरकार में मंत्री रहते हुए क्षेत्रा के विकास में काफी कार्य किया था। इस कार्य को वर्तमान सरकार आगे बढ़ाने के लिए संकल्पबद्ध है।
Let us come together to create a new Rajasthan and developed India - Deputy CM, Dr. Prem Chand
सहकारिता आन्दोलन है गांवो में राहत का आधार
जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत ने कहा कि सहकारिता आन्दोलन ग्रामीणों को राहत प्रदान करने का सशक्त माध्यम है। यह किसानों के साथ हर समय खड़ा रहा है। सरकार ने किसानों के लिए प्रधानमंत्री सम्मान निधि की राशि को 6 हजार से बढ़ाकर 8 हजार किया है। राजस्थान के भाग्य को बदलने वाली पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना को 20 वर्षो से अटका कर रखा था। इस कार्य को सरकार ने 20 हफ्तों में ही मूर्त रूप दे दिया। यह किसानों के द्वारा चुनी गई सरकार के कारण हुआ है। इस योजना से राजस्थान के 21 जिलों की 40 प्रतिशत जनसंख्या लाभान्वित होगी। अजमेर को भी सिंचाई के लिए पानी मिलेगा। योजना की डीपीआर के स्वीकृत होते ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से शिलान्यास करवाया जाएगा।
नसीराबाद विधायक रामस्वरूप लाम्बा ने कहा कि केन्द्र एवं राज्य सरकार एक साथ मिलकर लोक कल्याण में लगी है। यह सुनहरा अवसर है। पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना से अजमेर जिले का कायाकल्प होगा। पीने के लिए पानी की कोई कमी नहीं होगी। जल संसाधान विभाग द्वारा सिंचाई के लिए भी पानी उपलब्ध कराया जाएगा। विकास कार्यों में तेजी आएगी। अजमेर सेन्ट्रल को-ऑपरेटिव बैंक में अध्यक्ष मदल लाल चौधरी ने कहा कि सहकारिता क्षेत्रा किसानों के कल्याण के लिए अपनी स्थापना के साथ ही कार्य कर रहा है। इसे आगे बढ़ाने के लिए केन्द्र सरकार द्वारा अलग मंत्रालय गठित किया गया है। इससे प्रत्येक गांव में सहकारी समिति की स्थापना का मार्ग प्रशस्त होगा। इस अवसर पर जिला कलेक्टर डॉ. भारती दीक्षित, पुलिस अधीक्षक चूनाराम जाट सहित जन प्रतिनिधि, समिति के सदस्य एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

ACB Action on bandikui sdm office employee Dausa News 20 April 26

SDM ऑफिस में एसीबी का ट्रैप,15 हजार की रि*श्वत लेते आदित्य शर्मा गिरफ्तार

बांदीकुई/दौसा: एसडीएम कार्यालय में सोमवार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते …

Fire breaks out at Pachpadra refinery in Balotara Barmer Rajasthan

उद्घाटन से पहले पचपदरा रिफाइनरी में आग, पीएम मोदी के दौरे से पहले हड़कंप

बालोतरा/बाड़मेर: बालोतरा (Balotara) के पचपदरा रिफाइनरी (Pachpadra Refinery) में उद्घाटन से एक दिन पहले आग …

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Bus falls into 200-feet deep gorge in pushkar ghati ajmer

अजमेर में मौ*त का मंजर, 200 फीट खाई में गिरी बस! 2 की मौ*त

अजमेर: अजमेर (Ajmer) जिले में रविवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जब यात्रियों …

Female teacher vande bharat express train dausa Accident 19 April 26

कुछ सेकंड की लापरवाही, जिंदगी खत्म! वंदे भारत की च*पेट में आई सरकारी टीचर

दौसा: दौसा (Dausa) जिले के बांदीकुई स्टेशन पर एक दर्दनाक हादसे में सरकारी महिला शिक्षक …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !