Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

कोलकाता के गोदामों में लगी आग में कई लोगों की मौ*त की आशंका, एक गिर*फ्तार

कोलकाता: कोलकाता के आनंदपुर इलाके में गोदामों में लगी आग के बाद पुलिस अब भी पीड़ितों की पहचान की प्रक्रिया में जुटी हुई है। अधिकारियों का कहना है कि मृ*तकों की संख्या की आधिकारिक पुष्टि फिलहाल संभव नहीं है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसी आशंका जताई जा रही है कि मृ*तकों की संख्या 15 से अधिक हो सकती है और दर्जनों लोग अब भी लापता हैं। वहीं पुलिस ने कहा है कि वह डीएनए जांच पूरी होने के बाद ही कोई अंतिम आंकड़ा बताएगी।

Kolkata warehouses fire incident news update 29 Jan 26

26 जनवरी को लगी थी आग:

यह आग 26 जनवरी की सुबह करीब तीन बजे लगी थी। शुरुआती जानकारी के अनुसार आग पहले एक डेकोरेटर कंपनी के गोदाम में लगी और फिर पास में स्थित दूसरे गोदाम तक फैल गई, जिसे फास्ट फूड चेन वॉव मोमो इस्तेमाल कर रही थी। दोनों गोदामों में बड़ी मात्रा में ज्वलनशील सामग्री मौजूद थी, जिस वजह से आग तेजी से फैल गई। उस समय गोदामों में कई मजदूर और कर्मचारी मौजूद थे, जिनमें से कई लोगों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिल पाया।

बारुईपुर के पुलिस अधीक्षक सुवेंद्र कुमार ने बीबीसी न्यूज हिन्दी को बताया हमने इस मामले में पांच सदस्यों की एसआईटी बनाई है। एक व्यक्ति को गिर*फ्तार किया गया है। इस व्यक्ति को आठ दिनों की पुलिस रि*मांड पर लिया गया है। उन्होंने बताया कि डीएनए प्रोफाइलिंग कराई जा रही है। अभी तक पूरे श*व नहीं मिले हैं, केवल शरीर के हिस्से बरामद हुए हैं, इसी वजह से हम मृ*तकों की संख्या की पुष्टि नहीं कर पा रहे हैं।

इस बीच, वॉव मोमो ने एक बयान जारी कर कहा है कि आग पड़ोस के गोदाम से उनके परिसर में फैली थी। कंपनी ने बताया कि इस हा*दसे में उसके दो कर्मचारी और कॉन्ट्रैक्ट पर काम करने वाले एक सुरक्षा गार्ड की मौ*त हुई है। कंपनी ने पीड़ित परिवारों के लिए 10 लाख रुपये का मुआवजा, आजीवन मासिक वेतन सहायता और बच्चों की शिक्षा का खर्च उठाने का एलान किया है।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

West Central railways kota division bharatpur railway station 21 July 26 Vikalp Times

रेलवे की किलाबंदी में फंसे 92 यात्री, वसूला 54 हजार से ज्यादा जुर्माना

कोटा/भरतपुर: पश्चिम मध्य रेलवे (West Central Railway) के कोटा मंडल (Kota Railway Division) ने रेल …

Bolero Cyber Police Sawai Madhopur SP IPS Jyeshtha Maitrei 21 July 26 Vikalp Times

साइबर अपराधियों को बड़ा झटका, बोलेरो की नीलामी से लौटेगा पीड़ितों का पैसा

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में साइबर अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते …

When will Panchayat and local body elections be held in Rajasthan Find out the full schedule Vikalp Times

राजस्थान में कब होंगे पंचायत और निकाय चुनाव? हाईकोर्ट में सरकार ने खोले पत्ते!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में नगरीय निकाय (Urban Local Body Election) और पंचायत चुनाव (Panchayat Elections) …

Jantar mantar cjp education medical cutting of trees sawai madhopur 20 july 26 vikalp times

भू-माफिया, बेरोजगारी और शिक्षा व्यवस्था को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन, सरकार के सामने रखीं 13 बड़ी मांगें

सवाई माधोपुर: दिल्ली (Delhi) के जंतर-मंतर (Jantar Mantar) पर चल रहे संवैधानिक आंदोलन एवं संसद …

Kotwali Police Sawai Madhopur Sikar news 20 July 26 Vikalp Times

व्हाट्सएप ट्रेडिंग लिंक से 50 लाख की ठ_गी, एक साल बाद सीकर से दबोचा

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur कोतवाली थाना पुलिस और डीएसटी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !