Thursday , 23 April 2026
Breaking News

कोटा व्यापार महासंघ ने भारत बंद का किया समर्थन

कोटा: कोटा पुलिस भी 21 अगस्त को भारत बंद आह्वान को लेकर अलर्ट हो गई है। पुलिस ने बंद का आह्वान करने करने वाले प्रतिनिधियों और व्यापार महासंघ के साथ बैठक की है और शांतिपूर्वक बंद की अपील की है। कोटा व्यापार महासंघ के अध्यक्ष क्रांति जैन ने बताया कि भारत बंद आह्वान को लेकर अधिकारियों से हमारी बातचीत हुई है।

 

Kota Trade Federation supported Bharat Bandh 2024

 

 

 

कोटा व्यापार महासंघ से 150 से ज्यादा व्यापारिक संगठन जुड़े है। जिनमें करीब 1 लाख व्यापारी है। बंद के दौरान शांति बनी रहे, इसलिए व्यापार महासंघ ने 21 अगस्त को दोपहर 3 बजे तक बाजार बंद रखने का निर्णय लिया है। आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति से जुड़े नगर निगम दक्षिण के उप महापौर पवन मीणा ने कहा कि 1 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट द्वारा अनुसूचित जाति, जनजाति के आरक्षण में उप वर्गीकरण लागू करने का निर्णय दिया है।

 

 

इस फैसले से एससी एसटी के समस्त सामाजिक संगठनों में संतोष है। इसी कारण 21 अगस्त को भारत बंद का निर्णय लिया है। हमारा उद्देश्य है कि हमारी बात, हमारी नाराजगी और विचार को ज्ञापन के जरिए जिला प्रशासन के माध्यम से राष्ट्रपति को देंगे। कोटावासियों की किसी भी तरह की कोई परेशानी हो, ऐसी हमारी मंशा नहीं है।

 

 

संघर्ष समिति से जुड़े लोग कुन्हाड़ी, बोरखेड़ा, अनंतपुरा, नया कोटा सहित सभी जगहों से अलग-अलग समूह में इक्कठा होकर नयापुरा स्टेडियम पहुंचेंगे। फिर यहां से सभी एक साथ होकर कलेक्ट्रेट सर्किल तक पैदल मार्च निकालेंगे। व्यापार महासंघ के साथ समाज के लोगों की बैठक हुई है। व्यापार संघ ने भी भारत बंद का समर्थन किया है।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Ramgarh pachwara lalsot dausa police news 22 April 26

शादी से लौटे युवक ने किया सु*साइड, पेड़ पर फं*दा लगाकर दी जा*न

दौसा: दौसा (Dausa) जिले के लालसोट के रामगढ़ पचवारा थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा …

Bike Accident Grand Father wife kota news 22 April 26

पोती को अस्पताल ले जा रहे दादा की सड़क हादसे में मौ*त

कोटा: कोटा (Kota) में एक दर्दनाक सड़क हादसे में पोती को अस्पताल दिखाने जा रहे …

Flight cancelled due to technical problem in jaipur

तकनीकी समस्या के चलते फ्लाइट रद्द, यात्रियों को लगा झटका

जयपुर: जयपुर एयरपोर्ट (Jaipur Airport) से नवी मुंबई (Navi Mumbai Airport) जाने वाली इंडिगो (IndiGo) …

Elder Woman Jungle Jewellery Alwar Police News 22 April 26

घर से कि*डनैप, जंगल में मिली महिला, 8 लाख की ज्वेलरी लू*टी

अलवर: अलवर (Alwar) जिले के मालाखेड़ा थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला के कि*डनैप और …

14 marriage halls in Karauli have been issued a 48-hour ultimatum over pending taxes of Rs 1.25 crore.

करौली में 14 मैरिज हॉल को 48 घंटे का अल्टीमेटम, 1.25 करोड़ टैक्स बकाया

करौली: करौली (Karauli) में नगर परिषद ने 14 मैरिज0 गार्डन और पैलेस संचालकों के खिलाफ …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !