Sunday , 7 June 2026
Breaking News

अवैध बजरी का परिवहन करते हुए दो ट्रैक्टर – ट्रॉली जब्त

कुण्डेरा व खजिन विभाग ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए बनास नदी से अवैध बजरी का परिवहन करते हुए एक 2 ट्रैक्टर – ट्रॉलियों को जब्त किया है। इसके साथ ही पुलिस ने चालक को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चालक योगेन्द्र पुत्र लालहंस निवासी चौडिया खाता सपोटरा जिला करौली को गिरफ्तार किया है।

 

 

कुण्डेरा थानाधिकारी श्रवण पाठक ने बताया कि कुण्डेरा थाना पुलिस के नेतृत्व में सुनील कुमार हेड कांस्टेबल व खनिज विभाग फोरमेन रमेश व खनिज विभाग सवाई माधोपुर की टीम द्वारा बुधवार को भूरी पहाडी बगीची पर एक ट्रैक्टर – ट्रॉली में बजरी भरकर बनास नदी की तरफ से लाते हुए को रुकवा गया। इस दौरान चालक से रायल्टी/रवन्ना मांगा तो नहीं होना बताया। जिस पर पुलिस ने टैक्ट्रर चालक द्वारा बनास नदी से अवैध बजरी का परिवहन करने पर एमएमडीआर एक्ट में पाये जाने पर ट्रैक्टर – ट्रॉली एमएमडीआर एक्ट में जप्त किया गया। पुलिस ने चालक योगेन्द्र को आईपीसी में गिरफ्तार किया है।

 

 

Kundera Sawai Madhopur Police News Update 06 June 24

 

 

 

इसके बाद थाने पर आईपीसी व एमएमडीआर एक्ट में मामला पंजीबद्ध किया गया। इसी प्रकार मुकेश कुमार हेड कांस्टेबल व खनिज विभाग फोरमेन रमेश व टीम द्वारा भूरी पहाड़ी रपटे पर एक ट्रैक्टर – ट्रॉली में बजरी भरकर चालक सामने से बनास नदी की तरफ से चलाकर लाता हुआ दिखाई दिया। जिसका चालक ट्रैक्टर से उतरकर भागने में सफल रहा। ट्रोली बनास की बजरी से भरी हुई मिली। जिस पर ट्रैक्टर – को ट्रॉली एमएमडीआर एक्ट में जब्त किया गया।

 

 

 

इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में थानाधिकारी श्रवण पाठक, सुनील कुमार हेड कांस्टेबल, विकास कुमार कांस्टेबल, रतीराम कांस्टेबल, महबूब खान कांस्टेबल और रमेश फोरमेन खनिज विभाग सवाई माधोपुर, मुकेश कुमार हेड कांस्टेबल, प्रधान कांस्टेबल, संजू सिंह कांस्टेबल, विनोद कुमार कांस्टेबल शामिल रहे।

 

 

Gramin Mahila Vidyapeeth Mainpura Sawai Madhopur.jpg

 

 

ग्रामीण महिला विद्यापीठ, उच्च माध्यमिक विद्यालय मैनपुरा, सवाई माधोपुर

माध्यम अंग्रेजी एवं हिन्दी
कक्षा – L.K.G. से 12वीं तक
संकाय – विज्ञान, कला (उर्दू साहित्य)

शीघ्र आवश्यकता

पूर्व प्राथमिक से उच्च माध्यमिक स्तर हेतु सभी विषयों हेतु
अनुभवी एवं प्रशिक्षित शिक्षक/व्याख्याता एवं शारीरिक शिक्षक,
कंप्युटर शिक्षक, कंप्युटर ऑपरेटर, लिपिक, ड्राइवर, सहायक कर्मी की।

साक्षात्कार दिनांक -12.06.2024

आवेदन की अंतिम तिथि – 10.06.2024

मो. 9 46146 2222, 98876 41704

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Lightning wreaks havoc in Sawai Madhopur, roofs of two houses collapse

सवाई माधोपुर में बिजली का कहर, दो मकानों की छतें ढहीं

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur शहर के पुराने इलाके स्थित रैगर मोहल्ले में देर रात आकाशीय …

Sawai madhopur police big action cyber 03 June 26 Vikalp Times

ऑनलाइन ठगी करने वालों पर टूटा पुलिस का कहर, 130 ठग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur पुलिस (Police) ने ‘म्यूल हंटर अभियान’ के तहत साइबर अपराधियों के …

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !