Saturday , 5 September 2026
Breaking News

राजस्थान के सबसे बड़े सरकारी हॉस्पिटल में खून की कमी

जयपुर: राजस्थान की राजधानी जयपुर में बने राज्य के सबसे बड़े हॉस्पिटल में खून की कमी आ गई है। जयपुर के एसएमएस हॉस्पिटल में इन दिनों खून की कमी हो गई है। यहां ब्लड बैंक में ब्लड नहीं होने से चिकित्सकों और अस्पताल प्रशासन की चिंताए बढ़ती जा रही है। इसी को देखते हुए हॉस्पिटल मैनेजमेंट की ओर से शहर की सामाजिक संस्थाओं को डोनेशन कैंप करवाने की अपील कर रहा है। इधर, एसएमएस के साथ जनाना, महिला चिकित्सालय, जेके लोन में भी ब्लड की कमी हो गई।

 

 

Lack of blood in the biggest government hospital of Rajasthan

 

 

 

अस्पताल में A व AB पॉजिटिव खून की कमी:

एसएमएस हॉस्पिटल के प्रवक्ता और सीनियर प्रोफेसर डॉक्टर मनीष अग्रवाल ने बताया कि इन दिनों सबसे ज्यादा कमी A और AB पॉजिटिव खून की है। इस ग्रुप के बड़ी संख्या में मरीज भर्ती है। जिनको ब्लड की आवश्यकता है।

 

 

इसके साथ ही बारिश के मौसम में अब डेंगू-मलेरिया के केस भी बढ़ने लगे है। इन मौसमी बीमारियों में ब्लड की मांग सामान्य दिनों की तुलना में अधिक हो जाती है। अभी एसएमएस हॉस्पिटल में ही थैलेसीमिया, पीपीएच, एपीएच, आरटीए समेत अन्य मरीज भर्ती है, जिनको हॉस्पिटल प्रशासन ब्लड उपलब्ध करवा रहा है।

 

अधिक से अधिक ब्लड डोनेशन की अपील:

हॉस्पिटल प्रशासन ने एसएमएस मेडिकल कॉलेज से अटैच सभी हॉस्पिटल जैसे जेके लोन, सवाई मान सिंह, महिला चिकित्सालय सांगानेरी गेट, जनाना चांदपोल, कावंटिया, ट्रॉमा सेंटर, स्टेट कैंसर संस्थान में ब्लड डोनेशन के लिए दानदाताओं से अपील की है। इसके साथ ही सामाजिक संस्थाओं, जनसेवकों से भी ज्यादा से ज्यादा ब्लड डोनेशन कैंप आयोजित करवाने के लिए कहा है।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Working journalists in Rajasthan to launch their own digital channel IFWJ Vikalp Times

पत्रकारिता की साख पर मंथन, राजस्थान में श्रमजीवी पत्रकार शुरू करेंगे अपना डिजिटल चैनल

जयपुर: पत्रकारिता (Journalism) के बदलते स्वरूप, सत्ता और प्रभावशाली तंत्र के दबाव, कॉरपोरेट नियंत्रण तथा …

Pad Dangal documentary launch Dhawle Ram Meena todabhim Archana Meena Sawai Madhopur Karauli Vikalp Times

संस्कृति बचेगी तो समाज बचेगा – अर्चना मीना

मीणा समाज की अमूल्य लोक धरोहर ‘पद दंगल’ पर बनी डॉक्यूमेंट्री का भव्य लोकार्पण रक्षाबंधन …

demands withdrawal of order regarding photography and videography in schools Rasthan IFWJ Sawai Madhopur

प्रदेशभर में IFWJ का विरोध, स्कूलों में फोटो-वीडियोग्राफी आदेश वापस लेने की मांग

सवाई माधोपुर: शिक्षा विभाग राजस्थान (Education Department Rajasthan) की ओर से विद्यालयों (School) में बाहरी …

Ranthambore National Park leopard Sawai Madhopur News 21 aug 26 Vikalp Times

चार बहनों का इकलौता भाई था दिलखुश…लेपर्ड उठा ले गया, मौ_त के बाद भड़के ग्रामीण

सवाई माधोपुर: रणथंभौर टाइगर रिजर्व (Ranthambore Tiger Reserve) से सटे दूमोदा गांव में गुरुवार शाम …

जयपुर पुलिस के 6 ‘हीरो’! अपराध से ट्रैफिक तक शानदार काम, मिला बड़ा सम्मान

जयपुर: जयपुर पुलिस आयुक्तालय (Jaipur Police Commissionerate) में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में जुलाई माह …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !