Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

लिंडा याकारिनो ने एक्स का सीईओ पद छोड़ने का किया फैसला

अमेरिका: एलन मस्क की सोशल मीडिया कंपनी एक्स की सीईओ लिंडा याकारिनो ने पद छोड़ने की घोषणा की है। वह जून 2023 से इस भूमिका में थीं। एक्स पर किए गए एक पोस्ट में याकारिनो ने मस्क को लेकर कहा कि वह अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की रक्षा, कंपनी में बदलाव और एक्स को एवरीथिंग ऐप में बदलने की जिम्मेदारी सौंपने के लिए उनकी बेहद आभारी हैं। मस्क ने फिलहाल याकारिनो के इस्तीफे पर कोई टिप्पणी नहीं की है।

 

Linda Yaccarino decides to step down as CEO of X

 

 

बीबीसी ने एक्स से भी प्रतिक्रिया मांगी है। याकारिनो इससे पहले एनबीसी यूनिवर्सल में विज्ञापन विभाग की प्रमुख थीं। उन्होंने उस समय एक्स (तब ट्विटर) को जॉइन किया था जब वेबसाइट से विज्ञापनदाता हट रहे थे और मस्क बड़ी संख्या में कर्मचारियों की छंटनी कर चुके थे। अपने इस्तीफे की घोषणा में याकारिनो ने लिखा कि उन्होंने दो असाधारण वर्षों के बाद पद छोड़ने का फैसला किया है। उ

 

 

 

 

न्होंने कहा कि जब एलन मस्क और मैंने पहली बार एक्स को लेकर उनके विजन पर चर्चा की थी, तभी मुझे समझ आ गया था कि यह कंपनी के असाधारण मिशन को आगे बढ़ाने का जिंदगी में एक बार मिलने वाला मौका होगा। याकारिनो के कार्यकाल के दौरान मस्क लगातार विवादों में रहे। हाल ही में मस्क के चैटबॉट ग्रोक पर हिटलर के पक्ष में बात करने के आरोप लगे हैं। इस पर एक्स एआई ने एक बयान जारी कर कहा है कि वह ऐसे “अनुचित” पोस्ट हटाने के लिए काम कर रहा है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

Kapren bundi police news Rajasthan Vikap Times

श्मशान में जलती चिता के पास श_राब पार्टी का शक, ग्रामीणों ने दो को पकड़कर पीटा

बूंदी: Bundi जिले के कापरेन (Kapren) थाना क्षेत्र स्थित मुक्तिधाम में जलती चिता के पास …

Head Constable Dayaram's son triumphs in NEET-UG Sawai Madhopur Vikalp Times

सवाई माधोपुर का बेटा चमका, हेड कॉन्स्टेबल दयाराम के बेटे ने NEET-UG में मारी बाजी

सवाई माधोपुर: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा घोषित NEET-UG 2026 के परिणाम में सवाई माधोपुर …

Jamaat-e-Islami Hind extends support to Sonam Wangchuk makes major appeal to the government for students Vikalp Times

सोनम वांगचुक के अनशन को मिला जमात का समर्थन, छात्रों के लिए सरकार से की बड़ी अपील

नई दिल्ली: दिल्ली (दिल्ली) के जंतर-मंतर (Jantar Mantar) पर NEET परीक्षा में कथित अनियमितताओं के …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !