Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

लोकसभा चुनाव – 2024 – मतगणना स्थल में प्रवेश एवं पार्किंग के लिए की गई विशेष व्यवस्था

जयपुर:- लोकसभा चुनाव के तहत मंगलवार, 4 जून यानि कल सुबह 8 बजे से जेएलएन मार्ग स्थित राजस्थान कॉलेज में जयपुर निर्वाचन क्षेत्र एवं कॉमर्स कॉलेज में जयपुर ग्रामीण निर्वाचन क्षेत्र के लिए मतगणना प्रक्रिया शुरू होगी। उप जिला निर्वाचन अधिकारी नीलिमा तक्षक ने बताया कि मतगणना स्थल में प्रवेश एवं पार्किंग के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। जिसके तहत तय मार्ग से ही चुनाव प्रत्याशियों, मतदान कर्मियों, अधिकारियों, मतगणना अभिकर्ताओं का मतगणना स्थल में प्रवेश दिया जाएगा। इसके साथ ही राजस्थान कॉलेज एवं कॉमर्स कॉलेज में वाहन पार्किंग व्यवस्था की गई है।

 

 

राजस्थान कॉलेज के लिए यह होगी प्रवेश एवं पार्किंग व्यवस्था:-

जिला निर्वाचन अधिकारी, पर्यवेक्षक, उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं सभी प्रकोष्ठों के प्रभारी अधिकारी (सफेद आई कार्ड धारक) एवं पुलिस आयुक्त, अतिरिक्त आयुक्त, उपायुक्त गांधी सर्किल से राजस्थान कॉलेज के गेट नम्बर 3 से वाहन सहित प्रवेश करेंगे। मुख्य भवन के पोर्च के मुख्य चैनल गेट से प्रवेश करेंगे। प्रकोष्ठ प्रभारियों के (गुलाबी वाहन प्रवेश पास युक्त) वाहनों की पार्किंग गेट नंबर 4 के पास स्थित पार्किंग स्टैंड पर रहेगी।

 

 

Lok Sabha Elections - 2024 - Special arrangements made for entry and parking at the counting venue in jaipur

 

 

 

सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं प्रभारी अधिकारी (सफेद आई कार्ड धारक) गांधी सर्किल से राजस्थान कॉलेज के गेट नम्बर 3 से प्रवेश कर कॉलेज के किसी भी चैनल गेट से प्रवेश करेंगे। इनके (गुलाबी वाहन प्रवेश पास युक्त) वाहनों की पार्किंग गेट नंबर 4 के पास स्थित पार्किंग स्टैंड पर रहेगी।

 

 

 

लोकसभा उम्मीदवार एवं चुनाव अभिकर्ता (सफेद आई कार्ड धारक) गांधी सर्किल से राजस्थान कॉलेज  से गेट नम्बर 4 से प्रवेश कर चैनल संख्या 7 से प्रवेश कर मतगणना कक्ष में प्रवेश करेंगे। इनके (हरा वाहन प्रवेश पास युक्त) वाहनों की पार्किंग खेल मैदान में होगी।

 

 

राजस्थान कॉलेज में नियोजित समस्त अन्य सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं समस्त सहायक रिटर्निंग अधिकारी का स्टॉफ, समस्त मतगणना कार्मिक, मतगणना पर्यवेक्षक, मतगणना सहायक, माईको पर्यवेक्षक मतगणना, मतगणना (काउन्टिंग) एजेन्ट, समस्त मीडियाकर्मी व मीडिया प्रकोष्ठ के कार्मिक गांधी सर्किल से झालाना रोड़ से विवेकानन्द हॉस्टल की ओर स्थित मुख्य द्वार से प्रवेश कर हॉस्टल के सामने से राजस्थान कॉलेज के खेल मैदान में वाहन पार्किंग करेंगें।

 

 

समस्त अन्य सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं समस्त सहायक रिटर्निंग अधिकारी का स्टाफ (सफेद आई कार्ड) वाहन पार्किंग के बाद गेट नं. 1 से पैदल बाहर निकलेंगे तथा गेट नं. 2 से पुनः राजस्थान कॉलेज में प्रवेश कर चैनल गेट नं. 2 से मुख्य भवन में प्रवेश कर अपने-अपने मतगणना कक्ष में पहुंचेगे। ये अधिकारी/कार्मिक राजस्थान कॉलेज भवन के मुख्य चैनल गेट तथा चैनल गेट नं. 1 व 7 को छोड़कर किसी भी चैनल गेट से आने जाने हेतु अनुमत रहेंगे।

 

 

 

समस्त मतगणना कार्मिक, मतगणना पर्यवेक्षक (गुलाबी आई कार्ड), मतगणना सहायक (हल्का हरा आई कार्ड), माईको पर्यवेक्षक मतगणना (पीला आई कार्ड) वाहन पार्किंग कर पैदल निकल कर कॉमर्स कॉलेज के गेट नं. 1 से प्रवेश कर सामने के ग्राउंड में स्थापित टेंट में इकट्टे होंगे तथा रेण्डमाइजेशन के उपरान्त कार्मस कॉलेज के अन्दर से ही राजस्थान कॉलेज में पैदल प्रवेश कर सीधे चलकर चैनल गेट नं. 6 से प्रवेश कर अपने अपने मतगणना कक्ष में पहुंचेगे।

 

 

 

विधानसभा क्षेत्र आदर्श नगर, किशनपोल, विद्याधर नगर, बगरू के मतगणना एजेंट (पीला आई कार्ड) वाहन पार्किंग कर गेट नं. 1 से बाहर जेएलएन मार्ग पर पैदल निकल कर गेट नं. 2 से राजस्थान कॉलेज में पुनः प्रवेश करेंगे तथा सीधे चलकर चैनल गेट नं. 1 से अन्दर प्रवेश कर अपने अपने मतगणना कक्ष में पहुंचेगे।

 

 

 

विधानसभा क्षेत्र हवामहल, मालवीय नगर, सिविल लाइन्स, सांगानेर के मतगणना एजेंट (पीला आई कार्ड) वाहन पार्किंग कर गेट नं. 1 से पैदल बाहर जेएलएन मार्ग पर निकल कर गेट नं 4 से पुनः राजस्थान कॉलेज में प्रवेश करेगे तथा चैनल गेट नं. 7 से अन्दर प्रवेश कर अपने-अपने मतगणना कक्ष में पहुंचेंगे।

 

 

 

समस्त मीडियाकर्मी व मीडिया प्रकोष्ठ (सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा जारी हरा-सफेद आई कार्ड) वाहन पार्किंग कर गेट नं. 1 से बाहर जेएलएन मार्ग पर पैदल निकल कर गेट नं. 3 से राजस्थान कॉलेज में प्रवेश करेंगे तथा सीधे चलकर चैनल गेट नं. 3। (भूगोल विभाग का) मीडिया कक्ष नं. 25 में प्रवेश करेंगे।

 

 

वहीं, विभिन्न कार्यों की व्यवस्था से जुड़े प्रकोष्ठा के कार्मिक राजस्थान कॉलेज में गेट नं. 1 से प्रवेश कर आवश्यकतानुसार किसी भी चैनल गेट से आने जाने हेतु अनुमत रहेंगे। राजस्थान कॉलेज हेतु अन्य अधिकारीगण के पास युक्त वाहन अधिकारीगण को कॉलेज के मुख्य द्वार पर छोड़ कर गांधी सर्किल से झालाना मार्ग होते हुये विवेकानन्द छात्रावास की ओर स्थित मुख्य द्वार से राजस्थान कॉलेज के मुख्य खेल मैदान में पार्क की जावेगी।

 

 

 

कॉमर्स कॉलेज के लिए यह होगी प्रवेश एवं पार्किंग व्यवस्था

जिला निर्वाचन अधिकारी, पर्यवेक्षक, उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं सभी प्रकोष्ठों के प्रभारी अधिकारी (सफेद आईकार्ड धारक) एवं पुलिस आयुक्त, अतिरिक्त आयुक्त, उपायुक्त गांधी सर्किल अथवा बजाज नगर मोड़ से कॉमर्स कॉलेज के गेट नम्बर 01 से वाहन सहित प्रवेश करेगें तथा मुख्य भवन के चैनल गेट संख्या 02 से प्रवेश करेंगे। इनके (गुलाबी वाहन प्रवेश पास युक्त) वाहनों की पार्किंग मुख्य द्वार के बायीं ओर खेल मैदान में होगी।

 

 

 

सहायक रिटर्निंग अधिकारी, प्रभारी अधिकारी एवं तहसीलदार (सफेद आईकार्ड धारक) गांधी सर्किल अथवा बजाज नगर मोड़ से कॉमर्स कॉलेज के गेट नम्बर 1 से प्रवेश करेगें तथा चैनल गेट 2 से मुख्य भवन में प्रवेश करें।

 

 

लोकसभा उम्मीदवार एवं चुनाव अभिकर्ता (सफेद आईकार्ड धारक) गांधी सर्किल अथवा बजाज नगर मोड़ से कॉमर्स कॉलेज के गेट नम्बर 2 पर वाहन से उतर कर विधानसभा वार चैनल गेट नं. 4 अथवा 5 से मुख्य भवन में प्रवेश कर मतगणना कक्ष में बैठेंगे। समस्त प्रत्याशियों के वाहन (हरा वाहन प्रवेश पास युक्त) मय चालक कॉमर्स कॉलेज की ओर से झालाना की तरफ मुड़कर कॉमर्स कॉलेज के गेट नं. 4 से मुख्य भवन के पीछे क्रिकेट मैदान में पार्क होंगे।

 

 

 

समस्त अन्य सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं समस्त सहायक रिटर्निंग अधिकारी का स्टॉफ (सफेद आई कार्ड) बजाज नगर मोड़ से कामर्स कॉलेज से आने वाले मतगणना कार्मिक झालाना की तरफ स्थित कॉमर्स कॉलेज के गेट नं. 4 से प्रवेश कर वाहनों को मुख्य भवन के पीछे क्रिकेट मैदान में पार्क कर उपद्वार सं. 2 से कॉमर्स कॉलेज में प्रवेश करेंगे तथा चैनल गेट नं. 1 से मुख्य भवन में प्रवेश कर अपने-अपने कक्ष में बैठेंगे।

 

गांधी सर्किल से कामर्स कॉलेज की ओर से आने वाले मतगणना कार्मिक गांधी सर्किल से झालाना रोड़ से विवेकानन्द हॉस्टल की ओर स्थित मुख्य द्वार से प्रवेश कर हॉस्टल के सामने से राजस्थान कॉलेज के खेल मैदान में वाहन पार्किंग कर गेट नं. 1 से बाहर निकलेंगे तथा कॉमर्स कॉलेज के गेट नं. 1 से प्रवेश कर बाईं ओर स्थित खेल मैदान व बेरीकटिंग से होकर चैनल गेट नं. 1 से मुख्य भवन में प्रवेश कर अपने-अपने कक्ष में बैठेंगे। ये अधिकारी, कार्मिक कॉमर्स कॉलेज भवन के सभी चैनल गेट से आने जाने हेतु अनुमत रहेंगे। कॉमर्स कॉलेज हेतु जे.एल.मार्ग से पैदल आने वाले अधिकारी,कार्मिक गेट नं. 1 से प्रवेश कर सकेंगे।

 

 

समस्त मतगणना कार्मिक, मतगणना पर्यवेक्षक (गुलाबी आई कार्ड), मतगणना सहायक (हल्का हरा आई कार्ड), माईको पर्यवेक्षक मतगणना (पीला आई कार्ड) बजाज नगर मोड़ से कामर्स कॉलेज से आने वाले मतगणना कार्मिक झालाना की तरफ स्थित कॉमर्स कॉलेज के गेट नं. 4 से प्रवेश कर वाहनों को मुख्य भवन के पीछे क्रिकेट मैदान में पार्क कर उपद्वार सं. 1 से कॉमर्स कॉलेज के सामने खेल मैदान में लगे टेंट में उपस्थिति दर्ज करवाने के बाद चैनल गेट नं. 1 से मुख्य भवन में प्रवेश कर अपने कक्ष में बैठेंगे।

 

 

गांधी सर्किल से कॉमर्स कॉलेज की ओर से आने वाले मतगणना कार्मिक गांधी सर्किल से झालाना रोड़ से विवेकानन्द हॉस्टल की ओर स्थित मुख्य द्वार से प्रवेश कर हॉस्टल के सामने से राजस्थान कॉलेज के खेल मैदान में वाहन पार्किंग कर गेट नं. 1 से पैदल बाहर निकलेंगे तथा कॉमर्स कॉलेज के गेट नं. 1 से प्रवेश कर बाईं ओर स्थित सामने के खेल मैदान में लगे टेंट में एकत्रित होकर उपस्थिति दर्ज करवाने के बाद चैनल गेट नं. 1 से मुख्य भवन में प्रवेश कर अपने-अपने कक्ष में बैठेंगे।

 

 

समस्त मतगणना एजेंट (पीला आई कार्ड) बजाज नगर मोड़ से कामर्स कॉलेज से आने वाले मतगणना एजेन्ट झालाना की तरफ स्थित कॉमर्स कॉलेज के गेट नं. 4 से प्रवेश कर वाहनों को मुख्य भवन के पीछे क्रिकेट मैदान में पार्क कर उपहार सं. 3 से प्रवेश कर विधानसभा वार चैनल गेट नं. 4 अथवा 5 से मुख्य भवन में प्रवेश कर अपने-अपने कक्ष में बैठेंगे। कॉमर्स कॉलेज हेतु जे.एल. मार्ग से पैदल आने वाले मतगणना एजेंट मुख्य गेट नं. 2 से प्रवेश कर सकेंगे।

 

 

गांधी सर्किल से कॉमर्स कॉलेज की ओर से आने वाले मतगणना एजेंट गांधी सर्किल रो झालाना रोड से विवेकानन्द हॉस्टल की ओर स्थित मुख्य द्वार से प्रवेश कर हॉस्टल के सामने से राजस्थान कॉलेज के खेल मैदान में वाहन पार्किंग कर गेट नं. 1 से बाहर निकलेंगे तथा कॉमर्स कॉलेज के गेट नं. 2 से पैदल प्रवेश कर विधानसभा वार चैनल गेट संख्या 4 अथवा 5 से मुख्य भवन में प्रवेश कर अपने अपने कक्ष में बैठेंगे।

 

 

समस्त अन्य सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं समस्त सहायक रिटर्निंग अधिकारी का स्टॉफ (सफेद आई कार्ड) गांधी सर्किल अथवा बजाज नगर मोड़ से झालाना की तरफ स्थित कॉमर्स कॉलेज के पीछे की ओर स्थित गेट नं. 4 से प्रवेश कर वाहनों को मुख्य भवन के पीछे क्रिकेट मैदान में पार्किंग कर उपद्वार सं. 2 कॉमर्स कॉलेज के मुख्य भवन में प्रवेश करेंगे तथा चैनल गेट नं. 1 से मीडिया कक्ष न. 1 में बैठेंगे।

 

विभिन्न कार्यों की व्यवस्था से जुड़े प्रकोष्ठ यथा इवेन्ट मेजेमेंट/ मतगणना /भोजन/भण्डार प्रकोष्ठ के कार्मिक तथा टेण्ट, विद्युत, माईक, पानी, टेलीफोन आदि व्यवस्थाओं की फर्म/विभाग के कार्मिक/ लेबर (सफेद आई कार्ड) कॉमर्स कॉलेज में गेट नं. 1 से प्रवेश कर आवश्यकतानुसार किसी भी चैनल गेट से आने जाने हेतु अनुमत रहेंगे। जे. एल.एन मार्ग पर केवल पास युक्त वाहनों के आने जाने की अनुमति होगी। अन्य वाहन कॉमर्स कॉलेज अथवा राजस्थान कॉलेज में वाहन सहित आने जाने हेतु झालाना रोड अथवा अन्य वैकल्पिक मार्ग का उपयोग कर सकेंगे।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

भरतपुर में पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की पी_ट-पी_टकर ह_त्या, क्रेशर को लेकर था विवाद

भरतपुर: राजस्थान (Rajasthan) के भरतपुर (Bharatpur) जिले के बयाना (Bayana) क्षेत्र के पूर्व विधायक और …

Safaikarmi sangod nagar palika kachra gadi kota rajasthan news 11 oct 26

श_व को लाए कचरा गाड़ी में, जिस शहर की सफाई की, वहीं मौ_त के बाद नहीं मिली एंबुलेंस!

सांगोद नगर पालिका के कर्मचारी राकेश की हादसे में हुई थी मौ*त, बदबू आने के …

Fertilizer warehouse Gangapur City farmers Sawai madhopur Vikalp times 10 oct 26

गंगापुर सिटी में खाद के गोदाम पर छापा, 1,228 बैग जब्त, मचा हड़कंप

गंगापुर सिटी/सवाई माधोपुर: रबी सीजन (Rabi Crops) में किसानों (Farmers) को उचित दरों पर खाद …

Impact of CJP protest in Delhi Several trains, including the Jan Shatabdi and Mewar Express, cancelled Vikalp Times

दिल्ली में CJP Protest का असर: जनशताब्दी-मेवाड़ एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें रद्द, 2 का समय बदला

कोटा: दिल्ली (Delhi) में 10 अक्टूबर को प्रस्तावित सीजेपी के प्रदर्शन (CJP Protest) और नई …

Gamestone Jewels foreign tour Jaipur rajasthan News Vikalp Times

पहले पूरा भुगतान, फिर करोड़ों की चपत! जयपुर में जवाहरात कारोबारी से 1.61 करोड़ की ठ_गी

जयपुर: Jaipur के आदर्श नगर थाना पुलिस (Adarsh Nagar Thana Police Jaipur) ने व्यापारियों से …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !