Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

लोकसभा आम चुनाव -2024 : राजस्थान में मतगणना के लिए 2,713 टेबल लगेंगी, 4,033 राउंड में होगी मतों की गिनती

मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बुधवार को जयपुर में आर ए पोद्दार प्रबंधन संस्थान में मतगणना के संबंध में चल रहे प्रशिक्षण का औचक निरीक्षण किया। यहां लोकसभा आम चुनाव -2024 के लिए 4 जून को होने वाली मतगणना के लिए 140 एआरओ को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। गुप्ता ने कहा कि राज्य में सभी 25 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए होने वाली मतगणना के संबंध में तैयारियां की जा रही हैं। प्रदेशभर में मतगणना के कार्य से जुड़े कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। 4 जून को राज्य में 27 मतगणना केंद्रों पर कुल 2,713 मतगणना टेबल लगाई जाएंगी, जिनपर 4,033 राउंड में मतों की गिनती पूरी होगी।

 

Lok Sabha General Election-2024 2,713 tables will be installed for counting of votes in Rajasthan, counting of votes will take place in 4,033 rounds

 

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जयपुर और जयपुर ग्रामीण लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए 21-22 मई को राज्य कृषि प्रबंधन संस्थान, इंदिरा गांधी पंचायती राज संस्थान और आर ए पोद्दार प्रबंधन संस्थान में मतगणना से जुड़े एआरओ, मतगणना सुपरवाइजर, मतगणना सहायक एवं अन्य कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया गया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार ईवीएम, पोस्टल बैलेट, ईटीबीपीएस की मतगणना में लगे सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अलग-अलग प्रशिक्षण प्रदान किया गया है। गुप्ता ने बताया कि 17 मई को सभी 25 आरओ और 1,200 से अधिक एआरओ को ऑनलाइन प्रशिक्षण प्रदान किया जा चुका है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा भी 24 मई को राज्य के सभी 25 रिटर्निंग अधिकारियों के लिए डाउट क्लीयरिंग सेशन रखा जाएगा। साथ ही सभी जिलों में मतगणना से संबंधित सभी कार्मिकों का प्रथम प्रशिक्षण भी 24 मई तक पूर्ण कर लिया जाएगा।गुप्ता ने मतदान कार्य से जुड़े कार्मिकों का द्वितीय प्रशिक्षण 2 जून से पूर्व कराए जाने के निर्देश दिए हैं।

 

Gramin Mahila vidyapeeth mainpura Sawai Madhopur

 

ग्रामीण महिला विद्यापीठ, उच्च माध्यमिक विद्यालय मैनपुरा, सवाई माधोपुर
माध्यम अंग्रेजी एवं हिन्दी
कक्षा – L.K.G. से 12वीं तक
संकाय – विज्ञान, कला (उर्दू साहित्य)

शीघ्र आवश्यकता

पूर्व प्राथमिक से उच्च माध्यमिक स्तर हेतु सभी विषयों हेतु
अनुभवी एवं प्रशिक्षित शिक्षक/व्याख्याता एवं शारीरिक शिक्षक,
कंप्युटर शिक्षक, कंप्युटर ऑपरेटर, लिपिक, ड्राइवर, सहायक कर्मी की।
महिलाओं को प्राथमिकता
सम्पर्क: प्रातः 8 बजे से 12 बजे तक

मो. 9 46146 2222, 98876 41704

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Dumper Mantown Police Sawai Madhopur Madhya Pradesh News 22 July 26 Vikalp Times

55 लाख का चोरी का डंपर बरामद, 27.50 लाख में खरीदने वाला चढ़ा पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस (Police) ने चोरी हुए डंपर (Dumper) …

crematorium rain without tin shed gram panchayat bandha sawai madhopur 22 july 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर की शर्मनाक तस्वीर! बारिश में तिरपाल के सहारे हुआ अंतिम संस्कार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के बंधा गांव में मूलभूत सुविधाओं के अभाव की एक …

West Central railways kota division bharatpur railway station 21 July 26 Vikalp Times

रेलवे की किलाबंदी में फंसे 92 यात्री, वसूला 54 हजार से ज्यादा जुर्माना

कोटा/भरतपुर: पश्चिम मध्य रेलवे (West Central Railway) के कोटा मंडल (Kota Railway Division) ने रेल …

Bolero Cyber Police Sawai Madhopur SP IPS Jyeshtha Maitrei 21 July 26 Vikalp Times

साइबर अपराधियों को बड़ा झटका, बोलेरो की नीलामी से लौटेगा पीड़ितों का पैसा

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में साइबर अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते …

When will Panchayat and local body elections be held in Rajasthan Find out the full schedule Vikalp Times

राजस्थान में कब होंगे पंचायत और निकाय चुनाव? हाईकोर्ट में सरकार ने खोले पत्ते!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में नगरीय निकाय (Urban Local Body Election) और पंचायत चुनाव (Panchayat Elections) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !