जयपुर: राजस्थान (Rajathan) में प्रॉपर्टी (Property) और क्रिप्टो करेंसी (Cryptocurrency) में निवेश (Investment) के नाम पर करीब 100 करोड़ रुपए की ठ_गी करने वाले गिरोह के दो आरोपियों को सोडाला थाना पुलिस (Sodala Police Station Jaipur) ने गिरफ्तार किया है। पुलिस (Jaipur Police) ने आरोपियों के कब्जे से ठ_गी की रकम से खरीदी गई करीब 1.25 करोड़ रुपए कीमत की मर्सिडीज कार (Mercedes car) और महंगी बाइक जब्त की है। इसके अलावा 1 करोड़ रुपए की FD फ्रीज करवाई गई है।

डीसीपी साउथ राजर्षि राज ने बताया कि 100 करोड़ रुपए की ठ_गी के मामले में वांटेड आरोपी 27 वर्षीय मोहित कालोया निवासी बिहारीपुरा कालाडेरा को गुरुग्राम (Gurugram) से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के बाद पुलिस (Rajasthan Police) ने दूसरे आरोपी 35 वर्षीय घनश्याम कांदेल निवासी चितवाड़ी बुनकर मोहल्ला सामोद (Samod) को उसके घर से पकड़ा। दोनों आरोपियों पर 2-2 हजार रुपए का इनाम घोषित था।
पुलिस ने आरोपी मोहित के कब्जे से कंप्यूटर (Computer), लैपटॉप (Laptop) और मोबाइल (Mobile) भी जब्त किए हैं। पुलिस अब गिरोह से जुड़े अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।
फे_क वेबसाइट बनाकर निवेश के नाम पर ठ_गी:
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपियों ने बड़ा बिजनेसमैन (Businessman) बनने की नीयत से लोगों को निवेश पर मोटा मुनाफा देने का झां_सा दिया। उन्होंने प्रॉपर्टी और क्रिप्टो करेंसी में निवेश के लिए Flinty-io और Flinty-live नाम से फ_र्जी डिजिटल कॉइन वेबसाइट तैयार कीं। इन वेबसाइटों (Website) के जरिए लोगों से निवेश करवाकर करोड़ों रुपए की रकम ह_ड़प ली।
सोडाला थाना SHO मनोज बेरवाल के अनुसार, आरोपियों ने जनवरी 2025 में वैशाली नगर (Vaishali Nagar, Jaipur) में ऑफिस खोला था। इसके बाद करीब एक साल तक बड़ी संख्या में लोगों से निवेश के नाम पर रकम ली। जब लोगों ने अपनी रकम वापस मांगनी शुरू की तो आरोपी जनवरी 2026 में ऑफिस बंद कर फरार हो गए।
एक पीड़ित से 5.55 करोड़ लेने का मामला दर्ज:
जनवरी 2026 में पीड़ित ऋषि मेहता ने सोडाला (Sodala) थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार, आरोपियों ने Easy Way Homes नामक कंपनी के जरिए निवेश करने पर कुछ ही महीनों में बड़ा मुनाफा देने का भरोसा दिलाया था।
इसके बाद पीड़ित से 1.55 करोड़ रुपए चेक के जरिए और करीब 4 करोड़ रुपए कैश लिए गए। जनवरी 2026 में जब उन्होंने अपनी रकम वापस लेने के लिए कंपनी से संपर्क किया तो ऑफिस बंद मिला और आरोपी फरार हो चुके थे। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और अब दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया