जयपुर: रि_श्वत के 25 लाख रुपए लेने के मामले में गिरफ्तार जीएसटी अधीक्षक सांवल राम (GST Superintendent Sanwal Ram) एसीबी (ACB) की कार्रवाई से बचने की कोशिश कर रहा था, लेकिन कुत्ते (Dog) के साथ उसकी एक फोटो ने उसकी पहचान उजागर कर दी। एसीबी टीम के पास आरोपी के चेहरे की स्पष्ट जानकारी नहीं थी। ऐसे में मुख्यालय से निगरानी कर रहे डीआईजी डॉ. रामेश्वर सिंह (DIG Dr. Rameshwar Singh)ने कुत्ते के साथ खेलते हुए आरोपी की फोटो टीम को भेजी। इसके आधार पर मंगलवार को सुकेत (Suket, Kota) में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

एसीबी के अनुसार, रि_श्वत की रकम लेने के लिए दलालों के संपर्क में रहने के दौरान सांवल राम सोमवार को उदयपुर (Udaipur) से झालावाड़ (Jhalawar) गया था, जहां उसने रात बिताई। मंगलवार को उदयपुर लौटते समय उसकी लोकेशन सुकेत (Suket) में मिली। टीम ने पहले दलाल को पकड़ा और फिर फोटो की मदद से जीएसटी अधीक्षक की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
आवास की तलाशी में नकदी और जेवर बरामद:
उदयपुर स्थित आरोपी के आवास की तलाशी के दौरान एसीबी को 17 लाख रुपए नकद मिले। इसके अलावा करीब 17 लाख रुपए कीमत के सोने के जेवर (Gold Jewellery) और 75 हजार रुपए के चांदी के आभूषण (Silver Jewellery) भी बरामद किए गए।
तीनों आरोपियों को 14 अक्टूबर तक जेल:
25 लाख रुपए की रि_श्वत के मामले में गिरफ्तार जीएसटी अधीक्षक सांवल राम और दोनों दलाल अनिल पारीक व सुशील पारीक को एसीबी ने बुधवार देर शाम अदालत में पेश किया। न्यायालय ने तीनों आरोपियों को 14 अक्टूबर तक न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया।
एसीबी ने सांवल राम और दलाल अनिल पारीक को आमने-सामने बैठाकर रिश्वत से जुड़ी बातचीत के संबंध में पूछताछ की। मामले में आगे की जांच जारी है।
पहले भी 60 लाख रुपए लेने का आरोप:
परिवादी ने एसीबी को बताया कि अधिकारी दलाल के माध्यम से पहले भी 60 लाख रुपए ले चुका है। एसीबी इस आरोप की जांच करेगी और परिवादी से इसके संबंध में सबूत मांगे गए हैं।
यह है पूरा मामला:
परिवादी के अनुसार, उसकी दो रजिस्टर्ड फर्म हैं। आरोप है कि एक फर्म की रिकवरी राशि नहीं निकालने, शो-कॉज नोटिस और सम्मन का निस्तारण करने तथा दूसरी फर्म का खाता एक्टिव करने के बदले अधिकारी दलालों के जरिए 60 लाख रुपए मांग रहे थे। परिवादी ने यह भी आरोप लगाया कि पहली किश्त के 25 हजार रुपए देने के लिए उस पर दबाव बनाया जा रहा था।
एसीबी मामले से जुड़े सभी आरोपों और लेन-देन की जांच कर रही है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया