Saturday , 3 October 2026
Breaking News

बहनों को दवाई दिलाने निकला था इकलौता भाई, डंपर की टक्कर ने छीन ली जिंदगी

अजमेर: Ajmer के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में डीआरएम कार्यालय (DRM Office, Ajmer) के पास हुए सड़क हादसे में 9वीं कक्षा के छात्र की मौ_त हो गई। 14 वर्षीय यश लहरिया अपनी दो बहनों को बाइक से दवाई दिलाने जा रहा था। इसी दौरान एक डंपर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में यश की दोनों बहनें भी घायल हो गईं।

Brother Sister Medicine Drm office Accident Ajmer News Vikalp Times 3 Oct 26

 

टक्कर के बाद बाइक का संतुलन बिगड़ गया और यश व उसकी दोनों बहनें सड़क पर गिर गईं। हादसे में यश गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया।

सूचना मिलने पर यश के पिता मुकेश मौके पर पहुंचे और घायल बेटे व दोनों बेटियों को जेएलएन अस्पताल (JLN Hospital Ajmer) लेकर गए। यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद यश को मृ_त घोषित कर दिया। उसकी दोनों बहनों का अस्पताल में इलाज किया गया। बताया गया कि हादसे में यश का लिवर फट गया था।

पिता की शिकायत पर डंपर चालक के खिलाफ मामला:

पिता मुकेश ने पुलिस (Ajmer Police) को बताया कि यश अपनी दोनों बहनों को मेडिकल स्टोर से दवाई दिलाने के लिए बाइक से जा रहा था। डीआरएम कार्यालय के पास डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी। इसके बाद यश और उसकी बहनें सड़क पर गिरकर घायल हो गईं।

सूचना के बाद सिविल लाइन थाना पुलिस (Police) अस्पताल पहुंची। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई के बाद श_व परिजनों को सौंप दिया। पिता की शिकायत पर डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस (Rajasthan Police) ने जांच शुरू कर दी है।

छह बहनों का इकलौता भाई था यश:

यश छह बहनों का इकलौता भाई और सभी में सबसे छोटा था। वह अजमेर के फूस की कोठी इलाके में परिवार के साथ रहता था। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। इकलौते बेटे की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

ACB Inspector Mohit Sharma Factory and Boilers Department Sikar Rajasthan News Vikalp Times

रि_श्वत लेते इंस्पेक्टर गिरफ्तार, ’20-30 हॉर्सपावर’ के कोडवर्ड में मांगे 25 हजार

सीकर: Sikar जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने कारखाना एवं बॉयलर्स विभाग (Factory and …

Major update on Panchayat election dates Preparations underway for voting in 4 phases in Rajasthan Vikalp Times

पंचायत चुनाव की तारीखों पर बड़ा अपडेट! 4 चरणों में मतदान की तैयारी

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायत राज संस्थाओं (Panchayati Raj Election) के चुनाव को लेकर तैयारियां …

रेबीज के खिलाफ रणथंभौर टाइगर रिजर्व की पहल, आवारा कुत्तों का हुआ टीकाकरण

सवाई माधोपुर: विश्व रेबीज दिवस (World Rabies Day) के अवसर पर रणथंभौर टाइगर रिजर्व (Ranthambore …

UIT Nagar Nigam Plots 500 Crores Udaipur ACB Rajasthan News Vikalp Times

500 करोड़ के प्लॉट घो_टाले में रि_श्वत का खुलासा, 2 करोड़ लेते दलाल गिरफ्तार

उदयपुर: उदयपुर (Udaipur) नगर निगम (Nagar Nigam) के चर्चित 272 प्लॉट घो_टाले से जुड़े मामले …

177 villages in Sawai Madhopur will also be connected to the Isarda project Vikalp Times

सवाई माधोपुर के 177 गांव भी ईसरदा परियोजना से जुड़ेंगे, 35 लाख लोगों को फायदा

सवाई माधोपुर: ईसरदा-दौसा पेयजल परियोजना (Isarda-Dausa Drinking Water Project) अब जलापूर्ति (Water Supply) की दिशा …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !