कोटा: एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की इंटेलिजेंस टीम ने रि_श्वत मांगने के आरोप में भीमगंजमंडी थाने (Bhimganj Mandi Police Station Kota) के ASI रविंद्र सिंह यादव (Ravindra Singh Yadav) को ट्रैप कर गिरफ्तार किया है। आरोप है कि ASI ने मा_रपीट और लड़ाई-झगड़े के एक मामले में परिवादी, उसके माता-पिता और भाई का नाम हटाने तथा मामला रफा-दफा करने के बदले 50 हजार रुपए की रि_श्वत मांगी थी।

शिकायत के सत्यापन के बाद ACB की टीम ने बुधवार को नयापुरा (Nayapura Kota) इलाके में कार्रवाई की। इस दौरान ASI को 15 हजार रुपए की रि_श्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया। ACB के अनुसार, आरोपी ASI शिकायतकर्ता से पहले ही 35 हजार रुपए ले चुका था। बाकी 15 हजार रुपए लेते समय टीम ने उसे पकड़ लिया।
50 हजार रुपए की रि_श्वत मांगने का आरोप:
कोटा ACB इंटेलिजेंस की प्रभारी डीएसपी चंद्र कंवर के अनुसार, मार_पीट के मामले में ASI रविंद्र सिंह यादव ने परिवादी से 50 हजार रुपए की रिश्व_त मांगी थी। शिकायत के सत्यापन के बाद ट्रैप की कार्रवाई की गई। आरोपी को बाकी रकम लेते समय गिरफ्तार किया गया।
ASI के घर पर भी सर्च:
ACB की कार्रवाई के बाद आरोपी ASI से पूछताछ की जा रही है। साथ ही ACB की दूसरी टीम उसके घर पर सर्च की कार्रवाई कर रही है। टीम मामले से जुड़े अन्य तथ्यों और संभावित साक्ष्यों की भी जांच कर रही है।
बताया जा रहा है कि रविंद्र सिंह यादव पिछले दो दिनों से छुट्टी पर था। वह कोटा (Kota) के अलग-अलग थानों में भी तैनात रह चुका है। ACB की ओर से मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया