Thursday , 23 April 2026
Breaking News

महिलाओं को कराया हस्तकला दीर्घाओं का भ्रमण

एनवायरनमेंट एंड एजुकेशन सोसाइटी द्वारा नाबार्ड के सहयोग से चलाये जा रहे आजीविका और उधम विकास कार्यक्रम के तहत संग्रामपुरा एव हालोंदा की 75 महिलाओं को शिल्पग्राम के साथ साथ रणथम्भौर रोड़ स्थित हस्तकला से संबंधित कला दीर्घाओं का भ्रमण करवाया गया। ताकि प्रशिक्षु महिलाएं अन्य महिलाओं को समूह में कार्य करता देख अपनी आजीविका चलाने के लिए कार्य करने के लिए प्रेरित हो सके।
महिलाओं को शिल्पग्राम में महिलाओं के समूहों के कार्य को संभाल रहे बलराम द्वारा महिलाओं को सामुहिक रूप से बनाये गए उत्पाद विभिन्न प्रकार के बैग, मसाले, मिट्टी के खिलौने, ब्लू पॉटरी आदि की जानकारी दी गयी साथ ही वहां पर कार्य कर रही महिलाओं से बात की साथ ही महिलाओं द्वारा बनाये गए सामानों की सराहना कि तथा स्वयं भी इस कार्य को पूरी लगन से करने की बात कही। इस कार्यक्रम में प्रशिक्षक रिंकू मल्होत्रा ने बताया की महिलाओं को शिल्पग्राम में लाने का उद्देश्य यह है कि महिलाएं अन्य महिलाओं के द्वारा किये जा रहे आजीविका के कार्यों को देख कर उनसे प्रेरणा ले सके ताकि उन्हें आगे कार्य करने के लिए होंसला मिल सके साथ ही वे अपने कार्य को ओर मजबूती एव दृढ़ शक्ति के साथ कर सके।

 

Made women visit handicraft galleries in sawai madhopur

 

साथ ही एनवायरनमेंट एंड एजुकेशन सोसाइटी के अध्यक्ष जय कुमार बेनीवाल ने बताया की रणथम्भौर में लाखों पर्यटक हर वर्ष आते है उन्हें विभिन्न प्रकार के हस्त निर्मित बैग महिलाएं बेच कर अपनी आजीविका भी चला सकती है साथ ही अपनी संस्कृति से देसी विदेशी पर्यटकों को रूबरू करवा सकती है। इसी क्रम में एनवायरनमेंट एंड एजुकेशन सोसाइटी के परियोजना समन्वयक नवीन बबेरवाल ने बताया कि कपड़े एव कागज की थैले बनाने के प्रशिक्षण कार्यक्रम में 3 बेच में 90 महिलाओं को प्रशिक्षण देने के बाद उन समूहों को बाजार उपलब्ध करवाने तक का प्रशिक्षण कार्यक्रम एनवायरनमेंट एंड एजुकेशन सोसाइटी द्वारा किया जायेगा इसी क्रम में आज 75 महिलाओं को रणथम्भौर रोड स्थित शिल्पग्राम एव हस्तकला से संबंधित कला दीर्घाओ का भ्रमण करवाया गया। साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित एनवायरनमेंट एंड एजुकेशन सोसाइटी के उपाध्यक्ष अनुपम मोरवाल ने कपड़े एव कागज की थैले बनाने का प्रशिक्षण प्राप्त कर आजीविका के रूप में स्थापित करने पर जोर दिया इस दोरान एनवायरनमेंट एंड एजुकेशन सोसाइटी के मनमोहन कुमावत, अजय जैन, रविन्द्र राजावत, बुद्धि प्रकाश मीना, बलराम वैष्णव, सीताराम बैरवा आदि लोग मोजूद रहे।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Tiger Movement on the Trinetra Ganesh Temple route in ranthambore Sawai Madhopur

टाइगर के सामने नियम ताक पर! रणथम्भौर में दिखी मिलीभगत

सवाई माधोपुर: रणथंभौर टाइगर रिजर्व (Ranthambore Tiger Reserve) अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान रखता है। …

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !