Saturday , 5 September 2026
Breaking News

अ*वैध गैस रिफिलिंग कारोबार का भंडाफोड़, 222 गैस सिलेंडर जब्त

जयपुर: जयपुर जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी के निर्देश पर ऑपरेशन प्रवर्तन के तहत जयपुर जिले में अवै*ध गैस रिफिलिंग एवं अनधिकृत गैस कारोबार के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की गई। जिला रसद अधिकारी जयपुर प्रथम को प्राप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए विशेष सतर्कता दलों का गठन किया गया। चार अलग-अलग स्थानों पर की गई इन कार्रवाइयों में मौके से कुल 222 घरेलू गैस सिलेंडर, 02 व्यवसायिक गैस सिलेंडर, 02 पिकअप वाहन, 02 मोटरसाइकिल, 23 अप्रमाणित छोटे गैस सिलेंडर, 01 रिफिलिंग जुगाड़, 02 इलेक्ट्रॉनिक कॉटा, 03 बांसुरी एवं 01 रेगुलेटर मय पाइप जब्त किए गए। अ*वैध गतिविधियों में संलिप्त 05 व्यक्तियों के विरुद्ध संबंधित पुलिस थानों में एफआईआर दर्ज कराने की कार्रवाई की जा रही है।

 

 

Major action under Operation Enforcement in jaipur 03 Feb 26

 

जिला रसद अधिकारी प्रियव्रत सिंह चारण के नेतृत्व में गठित सतर्कता दलों द्वारा जयपुर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में दबिश देकर अ*वैध गैस रिफिलिंग के मामलों का पर्दाफाश किया गया। चारण द्वारा तत्काल प्रभाव से चार विशेष सतर्कता दल गठित किए गए, जिनके माध्यम से अलग-अलग समय पर अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई की गई। सतर्कता दल ए द्वारा जनता नगर, राकड़ी सोडाला जयपुर में दबिश दी गई, जहां अ*वैध परिवहन, क्रय-विक्रय एवं अनधिकृत व्यापार की पुष्टि होने पर 110 घरेलू गैस सिलेंडर एवं 01 पिकअप वाहन जब्त किए गए तथा 01 व्यक्ति के विरुद्ध कार्रवाई की गई।

 

 

 

 

सतर्कता दल बी द्वारा प्लॉट नंबर 42-बी, 43-ए, जमना विस्तार, सुशीलपुरा, सोडाला जयपुर में दबिश दी गई, जहां से 49 खाली एवं 48 भरे घरेलू गैस सिलेंडर, 02 व्यवसायिक गैस सिलेंडर, 02 मोटरसाइकिल एवं 01 पिकअप वाहन जब्त किए गए तथा 02 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। सतर्कता दल सी द्वारा उस्मान भाई प्लास्टिक स्टोर, चौधरी पब्लिक स्कूल के सामने, राकड़ी, सोडाला जयपुर में कार्रवाई करते हुए मौके से 02 घरेलू गैस सिलेंडर, 08 अप्रमाणित छोटे सिलेंडर, 01 इलेक्ट्रॉनिक कॉटा, 02 बांसुरी एवं 01 रबर पाइप जब्त किए गए तथा 01 व्यक्ति के विरुद्ध कार्रवाई की गई।

 

 

 

सतर्कता दल डी द्वारा सौरव गृह संग्रह, चौधरी पब्लिक स्कूल के सामने, राकड़ी, सोडाला जयपुर में दबिश दी गई, जहां से 13 घरेलू गैस सिलेंडर, 15 अप्रमाणित छोटे सिलेंडर, 01 रेगुलेटर मय पाइप, 01 बांसुरी, 01 इलेक्ट्रॉनिक कॉटा एवं 01 रिफिलिंग जुगाड़ जब्त किया गया तथा 01 व्यक्ति के विरुद्ध कार्रवाई की गई। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जन-सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाली अ*वैध गैस रिफिलिंग गतिविधियों के विरुद्ध भविष्य में भी सख़्त एवं निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Working journalists in Rajasthan to launch their own digital channel IFWJ Vikalp Times

पत्रकारिता की साख पर मंथन, राजस्थान में श्रमजीवी पत्रकार शुरू करेंगे अपना डिजिटल चैनल

जयपुर: पत्रकारिता (Journalism) के बदलते स्वरूप, सत्ता और प्रभावशाली तंत्र के दबाव, कॉरपोरेट नियंत्रण तथा …

Pad Dangal documentary launch Dhawle Ram Meena todabhim Archana Meena Sawai Madhopur Karauli Vikalp Times

संस्कृति बचेगी तो समाज बचेगा – अर्चना मीना

मीणा समाज की अमूल्य लोक धरोहर ‘पद दंगल’ पर बनी डॉक्यूमेंट्री का भव्य लोकार्पण रक्षाबंधन …

demands withdrawal of order regarding photography and videography in schools Rasthan IFWJ Sawai Madhopur

प्रदेशभर में IFWJ का विरोध, स्कूलों में फोटो-वीडियोग्राफी आदेश वापस लेने की मांग

सवाई माधोपुर: शिक्षा विभाग राजस्थान (Education Department Rajasthan) की ओर से विद्यालयों (School) में बाहरी …

Ranthambore National Park leopard Sawai Madhopur News 21 aug 26 Vikalp Times

चार बहनों का इकलौता भाई था दिलखुश…लेपर्ड उठा ले गया, मौ_त के बाद भड़के ग्रामीण

सवाई माधोपुर: रणथंभौर टाइगर रिजर्व (Ranthambore Tiger Reserve) से सटे दूमोदा गांव में गुरुवार शाम …

जयपुर पुलिस के 6 ‘हीरो’! अपराध से ट्रैफिक तक शानदार काम, मिला बड़ा सम्मान

जयपुर: जयपुर पुलिस आयुक्तालय (Jaipur Police Commissionerate) में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में जुलाई माह …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !