Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

यूपी के गोंडा में बड़ा ट्रेन हादसा, चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के कई डब्बे पटरी से उतरे

उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के गोंडा रेलवे स्टेशन (Gonda Railway Station) के पास चंडीगढ़ – डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस (Chandigarh-Dibrugarh Express) के कुछ डिब्बे पटरी से उतर गए हैं। इस ट्रेन (Train) हादसे में एक की मौ*त हो गयी है। वहीं कई अन्य घायल बताए जा रहे हैं। घटनास्थल पर मौजूद एक व्यक्ति ने समाचार एजेंसी पीटीआई से कहा कि, “ढाई बजे के करीब यह हादसा हुआ है। चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस (Chandigarh-Dibrugarh Express Train) में गोंडा (Gonda) से करीब 20 किलोमीटर आगे है ये जगह। दो बोगियां पलट चुकी हैं। कुछ और बोगियों पर भी असर पड़ा है। पटरियां भी इधर-उधर हो गई हैं। हो सकता है कि कुछ नुकसान हुआ है। लोग जान बचाने के लिए इधर – उधर भाग रहे हैं।”

 

 

 

Major train accident in Gonda, UP, many coaches of Chandigarh-Dibrugarh Express Train derailed.

 

 

रेस्क्यू टीम गोंडा से रवाना हो गयी है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी (Chief Minister) आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंच कर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। इस हादसे से गोरखपुर (Gorakhpur) से लखनऊ (Lucknow) डाउनलाइन पर गाड़ियों की आवाजाही प्रभावित हुई है। आधा दर्जन से अधिक ट्रेन पर इसका असर पड़ेगा।

 

 

 

 

असम के मुख्यमंत्री कार्यालय (Chief Minister of Asam) ने अपने आधिकारिक एक्स पोस्ट में बताया कि सीएम हिमंत बिस्वा (Himant Biswa) सरमा को उत्तर प्रदेश में डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस के पटरी से उतरने के बारे में जानकारी दी गई है। मुख्यमंत्री स्थिति पर नजर रख रहे हैं और असम सरकार संबंधित अधिकारियों के साथ संपर्क में हैं।

 

 

भारतीय रेल मंत्रालय ने एक्स पोस्ट के जरिए बताया कि डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के पटरी से उतरने की घटना के संबंध में हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं।

कमर्शियल कंट्रोल: 9957555984
– फुर्केटिंग (एफकेजी): 9957555966
– मारियानी (एमएक्सएन): 6001882410
– सिमलगुड़ी (एसएलजीआर): 8789543798
– तिनसुकिया (एनटीएसके): 9957555959
– डिब्रूगढ़ (DBRG): 9957555960

 

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

भरतपुर में पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की पी_ट-पी_टकर ह_त्या, क्रेशर को लेकर था विवाद

भरतपुर: राजस्थान (Rajasthan) के भरतपुर (Bharatpur) जिले के बयाना (Bayana) क्षेत्र के पूर्व विधायक और …

Safaikarmi sangod nagar palika kachra gadi kota rajasthan news 11 oct 26

श_व को लाए कचरा गाड़ी में, जिस शहर की सफाई की, वहीं मौ_त के बाद नहीं मिली एंबुलेंस!

सांगोद नगर पालिका के कर्मचारी राकेश की हादसे में हुई थी मौ*त, बदबू आने के …

Impact of CJP protest in Delhi Several trains, including the Jan Shatabdi and Mewar Express, cancelled Vikalp Times

दिल्ली में CJP Protest का असर: जनशताब्दी-मेवाड़ एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें रद्द, 2 का समय बदला

कोटा: दिल्ली (Delhi) में 10 अक्टूबर को प्रस्तावित सीजेपी के प्रदर्शन (CJP Protest) और नई …

Gamestone Jewels foreign tour Jaipur rajasthan News Vikalp Times

पहले पूरा भुगतान, फिर करोड़ों की चपत! जयपुर में जवाहरात कारोबारी से 1.61 करोड़ की ठ_गी

जयपुर: Jaipur के आदर्श नगर थाना पुलिस (Adarsh Nagar Thana Police Jaipur) ने व्यापारियों से …

Horrific accident on the Delhi-Mumbai Expressway Kaitoon Kota Vikalp Times

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर फिर हुआ भीषण हादसा, मदद करने रुके युवक समेत 2 की मौ_त

कोटा: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे (Delhi-Mumbai ExpressWay) पर शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कैथून …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !