छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के कबीरधाम (कवर्धा) जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। 27 वर्षीय शादीशुदा महिला ख्याति विश्वकर्मा पर 16 वर्षीय नाबालिग लड़के से दु*ष्कर्म करने का आरोप लगा है। पुलिस के अनुसार, पीड़ित लड़के की सोशल मीडिया (इंस्टाग्राम) पर आरोपी महिला से दोस्ती हुई थी। दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और मुलाकातें होने लगीं।
1 अप्रैल 2026 को महिला ने नाबालिग को भोरमदेव रोड स्थित एक होटल में बुलाया। वहां उसने भावनात्मक दबाव बनाकर लड़के के साथ शारीरिक संबंध बनाए। घटना के बाद महिला ने पीड़ित को ड*राने-ध*मकाने का सिलसिला शुरू कर दिया, जिसके कारण लड़का तुरंत शिकायत नहीं कर सका। कुछ दिनों बाद हिम्मत जुटाकर नाबालिग ने सिटी कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पॉक्सो एक्ट की धारा 4 के तहत अपराध दर्ज किया और आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। वर्तमान में महिला को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।
पुलिस की अपील:
कबीरधाम पुलिस ने आमजन से अपील की है कि सोशल मीडिया पर अनजान व्यक्तियों से बातचीत करते समय सतर्क रहें। कोई सं*दिग्ध या परेशान करने वाली घटना हो तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।