Sunday , 7 June 2026
Breaking News

आंधी-तूफान और ओलों ने छीनी किसानों की खुशियां

सवाई माधोपुर: शिवाड़ क्षेत्र में शनिवार शाम आई आंधी, बारिश और ओलावृष्टि (Hailstorm) ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। पश्चिमी विक्षोभ के असर से अचानक बदले मौसम के बाद शिवाड़, ईसरदा, सरसोंप, महापुरा इलाके में बड़े-बड़े ओले गिरे, जिससे जनजीवन भी प्रभावित हुआ। ओलावृष्टि से खेतों में खड़ी और कटी हुई गेहूं की फसल को भारी नुकसान पहुंचा।

Storm and hailstorm ruined the farmers hopes in sawai madhopur

किसानों के अनुसार गेहूं के साथ-साथ पशुओं का चारा और सब्जियों की फसल भी खराब हो गई। कई जगह वाहनों के शीशे टूट गए और खेतों में ओलों की सफेद चादर बिछ गई। करीब आधे घंटे तक चली बारिश और ओलावृष्टि के बाद किसानों ने बताया कि फसल कटाई के लिए पूरी तरह तैयार थी, लेकिन अचानक आई इस आपदा ने महीनों की मेहनत और लागत पर पानी फेर दिया।

किसानों का कहना है कि यदि जल्द राहत नहीं मिली, तो उन्हें भारी आर्थिक संकट और कर्ज का सामना करना पड़ेगा। प्रभावित किसानों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन से विशेष गिरदावरी करवाकर नुकसान का आकलन करने और जल्द मुआवजा देने की मांग की है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

ACB action on traffic officer in baran 31 May 26 Vikalp Times

ट्रैफिक इंचार्ज की खुली पोल! 7 हजार लेते ही पहुंच गई ACB

बारां: (Baran) में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए यातायात …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !