Saturday , 5 September 2026
Breaking News

स्टार्च से बनाई जा रही थी मेयोनीज, 1250 किलो स्टार्च घोल नष्ट, 100 किलो मेयोनीज जब्त

जयपुर: राजस्थान में मिलावट के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में शुद्ध आहार-मिलावट पर वार अभियान के तहत बुधवार को जयपुर में मिलावटी साॅस बनाने वाली फैक्ट्री पर कार्रवाई की गई। खाद्य सुरक्षा आयुक्त डाॅ. टी. शुभमंगला ने बताया कि अतिरिक्त आयुक्त भगवत सिंह के नेतृत्व में केंद्रीय दल के खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने केसर नगर, खो नागोरियान स्थित सॉस और मेयोनीज का निर्माण करने वाली फैक्ट्री मैसर्स श्री श्याम फूड पर निरीक्षण की कार्रवाई की।

 

Mayonnaise was being made from starch in jaipur

 

 

यहां साॅस एवं मेयोनीज निर्माण में कई अनियमितताएं पाई गई। मेयोनीज स्टार्च के घोल से बनाया जा रहा था, जबकि मेयोनीज के लेबल के अनुसार स्टार्च काम में नहीं लिया जाना चाहिए। मेयोनीज में सफेदी लाने के लिए टिटेनियम डाइआक्साइड काम में लिया जा रहा था, जिसका लेबल पर उल्लेखन नहीं था।

 

 

 

एफएसएस एक्ट के अनुसार मेयोनीज में टिटेनियम डाईआक्साइड नहीं मिलाया जा सकता। फर्म मालिक लवनीश कर्मचंदानी ने बताया कि इस फैक्ट्री में तैयार मेयोनीज ज्यादातर फूड स्टॉल को सप्लाई किया जाता है। मौके से मेयोनीज का सैंपल लिया गया। लगभग 1250 किलो स्टार्च घोल जिसमें मच्छर पड़े हुए थे, उसे नष्ट कराया गया और 100 लीटर मेयोनीज जब्त किया गया। फैक्ट्री में पाई गई कमियों के लिए नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Working journalists in Rajasthan to launch their own digital channel IFWJ Vikalp Times

पत्रकारिता की साख पर मंथन, राजस्थान में श्रमजीवी पत्रकार शुरू करेंगे अपना डिजिटल चैनल

जयपुर: पत्रकारिता (Journalism) के बदलते स्वरूप, सत्ता और प्रभावशाली तंत्र के दबाव, कॉरपोरेट नियंत्रण तथा …

Pad Dangal documentary launch Dhawle Ram Meena todabhim Archana Meena Sawai Madhopur Karauli Vikalp Times

संस्कृति बचेगी तो समाज बचेगा – अर्चना मीना

मीणा समाज की अमूल्य लोक धरोहर ‘पद दंगल’ पर बनी डॉक्यूमेंट्री का भव्य लोकार्पण रक्षाबंधन …

demands withdrawal of order regarding photography and videography in schools Rasthan IFWJ Sawai Madhopur

प्रदेशभर में IFWJ का विरोध, स्कूलों में फोटो-वीडियोग्राफी आदेश वापस लेने की मांग

सवाई माधोपुर: शिक्षा विभाग राजस्थान (Education Department Rajasthan) की ओर से विद्यालयों (School) में बाहरी …

Ranthambore National Park leopard Sawai Madhopur News 21 aug 26 Vikalp Times

चार बहनों का इकलौता भाई था दिलखुश…लेपर्ड उठा ले गया, मौ_त के बाद भड़के ग्रामीण

सवाई माधोपुर: रणथंभौर टाइगर रिजर्व (Ranthambore Tiger Reserve) से सटे दूमोदा गांव में गुरुवार शाम …

जयपुर पुलिस के 6 ‘हीरो’! अपराध से ट्रैफिक तक शानदार काम, मिला बड़ा सम्मान

जयपुर: जयपुर पुलिस आयुक्तालय (Jaipur Police Commissionerate) में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में जुलाई माह …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !