Saturday , 5 September 2026
Breaking News

धराड़ी परण-फेरा शादी कर सामाजिक संस्कृति व पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश 

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर जिले के नींदडदा गांव निवासी एवं राजस्थान किसान सभा के राज्य परिषद सदस्य और क्रांतिकारी कॉमरेड कालूराम मीणा ने अपनी पुत्री चायना की शादी जड़ावता निवासी कंवरपाल के पुत्र शिवचरण के साथ पाखंड-आडंबर मुक्त, दहेज मुक्त और बिना किसी दिखावे के पूर्णतः आदिवासी रीत-रिवाज तथा पुरखों की विवाह परम्परा धराड़ी परण – फेरा से गत जुलाई को संपन्न हुई।

 

 

इस सामाजिक परिवर्तन की विचारधारा में चायना के चचेरे भाई हरिसिंह बारवाल की सोच व दृढ़ इच्छाशक्ति ने बदलाव को धरातलीय स्वरुप प्रदान किया है। साहित्यकार व सामाजिक चिंतक रंगलाल नेवर और मुकेश पीपल्या ने जानकारी देकर बताया की आदिवासी मीणा समाज की संस्कृति व परंपराए, जो की आधुनिक बनने की होड़ में एकदम गायब हो गई है या अपने अस्तित्व की पहचान खो चुकी है, उन्हीं रीत-रिवाजों व परम्पराओं को स्वयं से पहल करते हुए कालूराम मीणा और हरिसिंह ने अपने परिवार की लाडली चायना बेटी की शादी विशुद्द प्रकृति को समर्पित धराड़ी विवाह – पद्द्ति से पुनर्जीवित कर समाज को पुरखों की संस्कृति की ओर लौटने का सामाजिक परिवर्तन का क्रांतिकारी संदेश दिया है।

 

 

Message of social culture and environmental protection given by Dharadi Paran-Fera marriage in sawai madhopur

 

 

 

प्रकृति संरक्षक सामाजिक संगठन जोहार जागृति मंच ने इस शादी में अपनी महत्वपूर्ण धरातलीय भूमिका निभाई है। जोहार जागृति मंच के नेतृत्व द्वारा प्रकृति के जुड़ाव को आत्मसाक्षत करने व पर्यावरण संरक्षण में हर व्यक्ति की भूमिका तय करने के उदेश्य से बारातियों का जोहार अभिवादन करते हुए प्रत्येक बाराती को आम व जामुन का पौधा दिया गया।

 

 

 

जोहार जागृति मंच द्वारा सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन, संस्कृति का संरक्षण व संवर्धन, शिक्षा की पहुँच हर घर तथा पर्यावरण उत्थान की पहल पर सामूहिक सहभागिता से कार्य किया जा रहा है। इस अवसर पर जमनालाल, रामसिंह मास्टर, देवकरण, शिवकरण, आशाराम, पपूलाल, मिंटू, रामबाबू, लोकेश बारवाल, घनस्याम, हरगोविंद, ओमप्रकाश मीणा, हरिसिंह मीणा, रामस्वरूप मीणा, सीताराम मीणा, मंगलचंद सरजोली, धर्मेंद्र मीणा, लल्लूराम मीणा, मुकेश ऐचेड़ी, दिलखुश उनियारा, तेजराम, शंकर लवाण, चन्दलाल चकवाल, प्रहलाद सोनड, भरतलाल दोबडा और नींदडदा गांव के निवासी सहित जोहार जागृति मंच के सदस्य मौजूद रहे।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Children reached school in the rain; the order to close the school came later Sawai Madhopur Vikalp Times

बारिश में स्कूल पहुंच गए बच्चे, बाद में आया छुट्टी का आदेश! प्रशासन के फैसले पर उठे सवाल

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में लगातार हो रही बारिश (Heavy Rain) के बीच शनिवार …

Sawai Madhopur Municipal Council Elections Candidate Symbol 4 Sept 26

सवाई माधोपुर नगर परिषद चुनाव : किसे मिला सेब? किसे गुब्बारा? चप्पल पर क्यों हुआ बवाल!

सवाई माधोपुर: नगर परिषद चुनाव (Nagar Parishad Chunav) को लेकर शुक्रवार को रिटर्निंग ऑफिस की …

Sawai Madhopur's educational innovations gain national recognition, Dinesh Kumar Gupta receives national honor Vikalp Times

सवाई माधोपुर के शिक्षा नवाचारों को राष्ट्रीय पहचान, दिनेश कुमार गुप्ता को मिला राष्ट्रीय सम्मान

सवाई माधोपुर: जिले में शैक्षिक प्रशासन, शिक्षा (Education) योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और नवाचारों के …

Bringing glory to Sawai Madhopur Dinesh Kumar Gupta to receive National Education Award Vikalp Times

41 करोड़ के शिक्षा नवाचार की गूंज दिल्ली तक, दिनेश कुमार गुप्ता को राष्ट्रीय सम्मान

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur के शिक्षा प्रशासन (Education Department Rajasthan) के लिए यह गौरव का …

Pad Dangal documentary launch Dhawle Ram Meena todabhim Archana Meena Sawai Madhopur Karauli Vikalp Times

संस्कृति बचेगी तो समाज बचेगा – अर्चना मीना

मीणा समाज की अमूल्य लोक धरोहर ‘पद दंगल’ पर बनी डॉक्यूमेंट्री का भव्य लोकार्पण रक्षाबंधन …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !