Thursday , 23 April 2026
Breaking News

अ*वैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 64 वाहन जब्त, 39 एफआईआर दर्ज

जयपुर: अ*वैध खनन गतिविधियों के खिलाफ प्रदेश में खान विभाग की कार्रवाई जारी है। गुरूवार को भीलवाड़ा, भरतपुर, सवाई माधोपुर, दौसा, डूंगरपुर में 2 जेसीबी सहित 64 मशीनरी और वाहन जब्त किये गये हैं। वहीं भीलवाड़ा में 35 और भरतपुर में 4  एफआईआर दर्ज करवाई गई है। निदेशक माइन्स दीपक तंवर ने बताया कि अ*वैध खनन गतिविधियों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई के निर्देश सभी फील्ड अधिकारियों को दिए गए हैं और चैकिंग व्यवस्था को चाक चोबंद रखने को कहा गया है।

 

 

Mining Department big action on mining in jaipur rajasthan

 

एसएमई विजिलेंस जयपुर प्रताप मीणा की टीम ने कार्रवाई करते हुए 3 वाहन जब्त कर 3 लाख 45 हजार रु. का जुर्माना वसूल किया है। दौसा एएमई एलसी मीणा की टीम ने एक जेसीबी और 2 ट्रेक्टर जब्त किये हैं। सवाई माधोपुर एएमई राजेन्द्र भट्ट ने 6 वाहनों पर कार्रवाई कर 5 लाख 43 हजार की राशि वसूली है। एमई भरतपुर केसी गोयल की टीम ने कार्रवाई करते हुए 1 जेसीबी और 4 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त करने के साथ ही सिकरी, डीग में 4 एफआईआर भी दर्ज करवाई है।

 

 

 

 

डूंगरपुर में कार्रवाई करते हुए एमई सुरेश अग्रवाल की टीम ने दो डंपर जब्त कर डूंगरपुर कोतवाली के सुपुर्द किये हैं। एसएमई ओम प्रकाश काबरा ने बताया कि भीलवाड़ा जिला कलक्टर  द्वारा गठित संयुक्त टीम द्वारा कार्रवाई जारी है। एमई भीलवाडा महेश शर्मा और एमई बिजौलिया श्री प्रवीण अग्रवाल ने कुल 6 मशीन और 39 वाहन जब्त किये हैं। टीमों द्वारा पुलिस थानों में 35 एफआईआर दर्ज कराई गई है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

ACB Action on bandikui sdm office employee Dausa News 20 April 26

SDM ऑफिस में एसीबी का ट्रैप,15 हजार की रि*श्वत लेते आदित्य शर्मा गिरफ्तार

बांदीकुई/दौसा: एसडीएम कार्यालय में सोमवार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते …

Fire breaks out at Pachpadra refinery in Balotara Barmer Rajasthan

उद्घाटन से पहले पचपदरा रिफाइनरी में आग, पीएम मोदी के दौरे से पहले हड़कंप

बालोतरा/बाड़मेर: बालोतरा (Balotara) के पचपदरा रिफाइनरी (Pachpadra Refinery) में उद्घाटन से एक दिन पहले आग …

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Bus falls into 200-feet deep gorge in pushkar ghati ajmer

अजमेर में मौ*त का मंजर, 200 फीट खाई में गिरी बस! 2 की मौ*त

अजमेर: अजमेर (Ajmer) जिले में रविवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जब यात्रियों …

Female teacher vande bharat express train dausa Accident 19 April 26

कुछ सेकंड की लापरवाही, जिंदगी खत्म! वंदे भारत की च*पेट में आई सरकारी टीचर

दौसा: दौसा (Dausa) जिले के बांदीकुई स्टेशन पर एक दर्दनाक हादसे में सरकारी महिला शिक्षक …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !