Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

अगर आपका भी मोबाइल चोरी हुआ है तो ऐसे लगाए पता 

पुलिस मुख्यालय ने गुमशुदा मोबाइल की तलाशी के लिए चलाया विशेष अभियान
दो माह की अवधि में तकनीकी मदद से ट्रेस किए आमजन के 4864 खोए हुए मोबाइल सौंपे

 

जयपुर: पुलिस मुख्यालय की ओर से प्रदेश में आमजन के गुमशुदा या चोरी हुए मोबाइल फोन की तलाशी के लिए जुलाई-अगस्त माह में संचालित विशेष अभियान के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी), सायबर अप*राध एवं एसएसीआरबी हेमंत प्रियदर्शी ने बताया कि मोबाइल चोरी या खोने के सम्बंध में आमजन द्वारा दर्ज शिकायतों के सम्बंध में दो माह तक सभी जिलों में पुलिस अधीक्षकों को कम्प्यूटर तकनीक का प्रयोग करते हुए अभियान चलाने के निर्देश दिए गए थे, जिससे ज्यादा से ज्यादा मोबाइल ट्रेस कर उनके धारकों को लौटाए जा सके।

 

 

Mobile Phone Rajasthan Police Jaipur News 06 Sept 2024

 

 

उन्होंने बताया कि प्रदेशभर में इस दौरान 4864 गुमशुदा मोबाइल ट्रेस करने में सफलता मिली है, ये मोबाइल जिला पुलिस अधीक्षकों के माध्यम से शिकायतकर्ता धारकों को वापस सम्भाल गए है। प्रियदर्शी ने बताया कि सभी जिलों में पुलिस मुख्यालय के निर्देशन और मॉनिटरिंग में भारत सरकार के पोर्टल www.ceir.gov.in पर उपलब्ध जानकारी का तकनीकी विश्लेषण करते हुए इतनी बड़ी संख्या में आम नागरिकों के खोए मोबाइल तलाशने की कार्रवाई को इस अभियान के दौरान अंजाम दिया गया है।

 

 

 

उन्होनें आम लोगों को सलाह दी है कि यदि भविष्य में किसी का भी मोबाइल चोरी या गुम हो जाए तो वे उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट सम्बंधित थाने पर दे या फिर राजस्थान पुलिस के पोर्टल पर इसकी ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराए। इस कार्रवाई के बाद शिकायत का विवरण भारत सरकार के पोर्टल www.ceir.gov.in पर आवश्यक रूप से दर्ज करें, इससे गुमशुदा मोबाइल के चालू हो जाने की स्थिति में सम्बंधित थाने को ‘अलर्ट’ का मैसेज जारी हो जाता है।

 

 

 

इससे जिस क्षेत्र में गुमशुदा मोबाइल उपलब्ध है या उसका प्रयोग किया जा रहा है, उसकी लोकेशन के आधार पर पुलिस द्वारा उसे ट्रेस करने के लिए प्रभावी कार्रवाई की जाएगी। डीजीपी (सायबर अप*राध) ने बताया कि प्रदेश में जुलाई-अगस्त माह में बड़ी संख्या में गुमशुदा मोबाइल को ट्रेस करने की सफलता के बाद इस प्रक्रिया को आगे भी निरंतर जारी रखा जाएगा।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

1,680 patients treated and 13 safe deliveries in 24 hours in gangapur city general hospital Vikalp Times

24 घंटे में 1680 मरीजों का इलाज, 13 सुरक्षित प्रसव

सवाई माधोपुर/गंगापुर सिटी: जिला अस्पताल गंगापुर सिटी (Gangapur City) में आमजन को गुणवत्तापूर्ण, सुरक्षित और …

Kota Jhalawar madhya pradesh engenement car 22 july 26 vikalp times

कार मांगी, फिर शादी से मुकरा! Video Call के बाद 17 वर्षीय लड़की की मौ_त

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के राजगढ़ (Rajgarh) जिले के जीरापुर क्षेत्र की 17 वर्षीय …

Dumper Mantown Police Sawai Madhopur Madhya Pradesh News 22 July 26 Vikalp Times

55 लाख का चोरी का डंपर बरामद, 27.50 लाख में खरीदने वाला चढ़ा पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस (Police) ने चोरी हुए डंपर (Dumper) …

crematorium rain without tin shed gram panchayat bandha sawai madhopur 22 july 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर की शर्मनाक तस्वीर! बारिश में तिरपाल के सहारे हुआ अंतिम संस्कार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के बंधा गांव में मूलभूत सुविधाओं के अभाव की एक …

West Central railways kota division bharatpur railway station 21 July 26 Vikalp Times

रेलवे की किलाबंदी में फंसे 92 यात्री, वसूला 54 हजार से ज्यादा जुर्माना

कोटा/भरतपुर: पश्चिम मध्य रेलवे (West Central Railway) के कोटा मंडल (Kota Railway Division) ने रेल …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !