Saturday , 5 September 2026
Breaking News

दुकान के नाम से शुरू हुआ मामला थाने तक पहुँचा, मोहम्मद दीपक समेत कई पर एफआईआर

उत्तराखंड: उत्तराखंड के पौड़ी जिले के कोटद्वार में पटेल मार्ग स्थित एक कपड़े की दुकान के नाम को लेकर शुरू हुआ वि*वाद बीते कुछ दिनों में लगातार गहराता चला गया है। जो मामला शुरुआत में कथित बदसलूकी और वि*रोध तक सीमित था, वह अब पुलिस कार्रवाई, एफआईआर और प्रशासन की सख्ती तक पहुँच गया है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पौड़ी पुलिस पूरे मामले पर कड़ी निगरानी बनाए हुए है। इस प्रकरण में दोनों पक्षों की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई थी, जिसके आधार पर अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए गए हैं। इनमें मोहम्मद दीपक उर्फ दीपक के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की गई है।

Mohammad Deepak Akki Kumar Uttarakhand News update 03 Feb 26

पौड़ी जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार ने बीबीसी न्यूज हिन्दी को बताया कि यह मामला 26 जनवरी की घटना से जुड़ा है। उन्होंने कहा कि 26 जनवरी की घटना को लेकर दोनों पक्षों की ओर से पुलिस के पास शिकायतें आई थीं। इन शिकायतों के आधार पर पुलिस ने सुसंगत धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। एसएसपी के अनुसार, कमल पाल की शिकायत पर दीपक कुमार उर्फ अक्की, विजय रावत और अन्य के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा और 352 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

एसएसपी सर्वेश पंवार ने यह भी बताया कि 31 जनवरी को हुई घटना को लेकर एक और एफआईआर दर्ज की गई है। उनके अनुसार 31 जनवरी को भीड़ द्वारा माहौल बिगाड़ने की घटना सामने आई थी। इस मामले में 30 से 40 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस के अनुसार, पूरे मामले की तफ्तीश शुरू कर दी गई है। घटनाओं से जुड़े वीडियो फुटेज इकट्ठा किए जा चुके हैं और उप*द्रव में शामिल लोगों की पहचान की प्रक्रिया जारी है। एसएसपी ने कहा कि जिन-जिन लोगों के नाम सामने आए हैं, उनसे पूछताछ की जाएगी और कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, कोटद्वार में स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है, लेकिन पुलिस और प्रशासन इलाके पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Sawai Madhopur's educational innovations gain national recognition, Dinesh Kumar Gupta receives national honor Vikalp Times

सवाई माधोपुर के शिक्षा नवाचारों को राष्ट्रीय पहचान, दिनेश कुमार गुप्ता को मिला राष्ट्रीय सम्मान

सवाई माधोपुर: जिले में शैक्षिक प्रशासन, शिक्षा (Education) योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और नवाचारों के …

Ranthambore National Park leopard Sawai Madhopur News 21 aug 26 Vikalp Times

चार बहनों का इकलौता भाई था दिलखुश…लेपर्ड उठा ले गया, मौ_त के बाद भड़के ग्रामीण

सवाई माधोपुर: रणथंभौर टाइगर रिजर्व (Ranthambore Tiger Reserve) से सटे दूमोदा गांव में गुरुवार शाम …

जयपुर पुलिस के 6 ‘हीरो’! अपराध से ट्रैफिक तक शानदार काम, मिला बड़ा सम्मान

जयपुर: जयपुर पुलिस आयुक्तालय (Jaipur Police Commissionerate) में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में जुलाई माह …

57 ASPs and 24 DSPs transferred in Rajasthan Police Vikalp Times

राजस्थान पुलिस में 57 ASP और 24 DSP के तबादले, SOG-CID समेत कई इकाइयों में बदलाव

जयपुर: राजस्थान पुलिस (Rajasthan Police) में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !