Saturday , 5 September 2026
Breaking News

एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की गो*ली मा*रकर ह*त्या

नई दिल्ली: एनसीपी (अजीत पवार गुट) नेता बाबा सिद्दीकी की बीते शनिवार को गो*ली मा*रकर ह*त्या कर दी गई है। शनिवार की देर रात मुंबई के बांद्रा ईस्ट में उन पर कई राउंड फा*यरिंग की गई। इसके बाद उन्हें गंभीर स्थिति में लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बताया जा रहा है कि उन्हें छाती पर गो*लियां लगी थीं। उन पर उस समय हमला किया गया जब वो अपने बेटे जीशान सिद्दीकी के ऑफिस जा रहे थे। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के अनुसार इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को पकड़ा है। आपको बता दें बाबा सिद्दीकी  अपनी इफ्तार पार्टी के लिए ख़ासे मशहूर भी थे।

NCP leader Baba Siddiqui Mumbai News 13 Oct 24

पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। इसी साल फरवरी में कांग्रेस छोड़कर बाबा सिद्दीकी एनसीपी (अजीत पवार गुट) में शामिल हुए थे। वो पिछले 48 साल से कांग्रेस में थे। घटना के बारे में जानकारी देते हुए सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि बाबा सिद्दीकी पर जा*नलेवा हमला हुआ था, उनकी मृ*त्यु हो गई है। यह एक दुखद घटना है। दो आरोपी गिर*फ्तार हैं, एक फ*रार है। कमिश्नर ने मुझे बताया है कि तीसरे आरोपी को भी जल्द पकड़ा जाएगा। एक आरोपी हरियाणा का है और एक उत्तर प्रदेश का है।

आज रात दफ*नाया जाएगा श*व को: 

एनसीपी नेता (अजित पवार गुट) और पूर्व विधायक बाबा सिद्दीकी को आज यानी रविवार को ही रात साढ़े आठ बजे दफनाया जाएगा। इस बात की जानकारी खुद बाबा सिद्दीकी के बेटे और एमएलए जीशान सिद्दीकी ने दी है। उन्होंने इसे लेकर एक एक्स पोस्ट भी लिखी है।

अपनी ‘एक्स’ पोस्ट में उन्होंने लिखा है कि अत्यंत दुःख के साथ हम आपको सूचित करते हैं कि हमारे प्रिय बाबा सिद्दीकी, विधायक जीशान बाबा सिद्दीकी और डॉ. अर्शिया सिद्दीकी के पिता और शहज़ीन सिद्दीकी के पति का स्वर्गवास हो गया है। जीशान ने लिखा है कि नमाज़ ए जनाज़ा आज 13 अक्टूबर रविवार शाम 7 बजे शाम की नमाज के बाद मकबा हाइट्स, 15 ए, पाली रोड, पाली नाका, बांद्रा पर होगी। उनके श*व को आज 13 अक्टूबर, रविवार रात 8:30 बजे मरीन लाइन्स स्टेशन के सामने बड़ा कब्रिस्तान में दफन किया जाएगा।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन ने जताया दुख: 

कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने एनसीपी (अजित पवार गुट) के नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की ह*त्या पर दुख जताया है। मल्लिकार्जुन खड़गे ने लिखा है कि महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री श्री बाबा सिद्दीकी का दुखद निधन शब्दों से परे और सदमा पहुँचाने वाला है।

दुख की इस घड़ी में मैं उनके परिवार, मित्रों और समर्थकों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएँ व्यक्त करता हूँ। खड़गे ने मांग करते हुए लिखा है कि इस मामले में न्याय सुनिश्चित किया जाना चाहिए और वर्तमान महाराष्ट्र सरकार को गहन और पारदर्शी जांच का आदेश देना चाहिए। दोषियों को जल्द से जल्द सजा मिलनी चाहिए।

राहूल गांधी ने किया शोक व्यक्त: 

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एनसीपी (अजित पवार गुट) के नेता बाबा सिद्दीकी की ह*त्या पर शोक और संवेदना व्यक्त की है। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि बाबा सिद्दीकी जी का दुखद निधन स्तब्ध करने वाला और दुखद है। इस कठिन समय में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं। उन्होंने लिखा है कि यह भयावह घटना महाराष्ट्र में कानून-व्यवस्था की पूर्ण विफलता को उजागर करती है। सरकार को जिम्मेदारी लेनी चाहिए और न्याय होना चाहिए।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

School Media Entry Rules Madan Dilawar Statement Rajasthan Ashok Gehlot Vikalp Times

स्कूलों में मीडिया एंट्री पर घमासान, दिलावर बोले – ‘बै_न नहीं, परमिशन जरूरी’

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) के सरकारी स्कूलों (Government School) में मीडिया (Media) की एंट्री और रिकॉर्डिंग …

Ward reservation unveiled in Tonk 108 out of 335 seats reserved for women Vikalp Times

टोंक में वार्ड आरक्षण का खुला पिटारा, 335 में महिलाओं के लिए 108 सीटें

टोंक: Tonk जिले में नगरीय निकाय चुनाव (Local Body Election) को लेकर वार्डों के आरक्षण …

Lottery held for 100 wards in nagar nigam Kota, 34 seats reserved for women, OBC woman to become Mayor Vikalp Times

कोटा में 100 वार्डों की लॉटरी, 34 महिला सीटें तय, OBC महिला बनेगी मेयर

कोटा: नगर निगम चुनाव (Municipal Corporation Elections) को लेकर कोटा (Kota) में 100 वार्डों की …

BJPs new team announced Major responsibilities for Vasundhara Raje and Satish Poonia Vikalp Times

BJP की नई टीम का ऐलान! वसुंधरा राजे, सतीश पूनिया को बड़ी जिम्मेदारी

नई दिल्ली: भाजपा (Bharatiya Janata Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन (Nitin Nabin) ने सोमवार …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !