Sunday , 7 June 2026
Breaking News

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के सवाल पर नितिन गडकरी का आया बड़ा बयान

नई दिल्ली: बीजेपी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने समाचार एजेंसी पीटीआई से हुई बातचीत में कहा है कि अब वो बीजेपी का राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं बनना चाहते। उन्होंने कहा कि मैं एक बार अध्यक्ष रह चुका हूं। ऐसे में अब फिर से मेरी अध्यक्ष बनने की कोई इच्छा नहीं है। अब कोई नया व्यक्ति आएगा। इसका चयन पार्टी करेगी। उसके नेतृत्व में हम काम करेंगे।

 

 

Nitin Gadkari big statement on National President of BJP

 

 

लोकसभा चुनाव में बीजेपी के प्रदर्शन के सवाल पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा की जब लोकसभा का चुनाव हुआ तो बड़े पैमाने पर मतदाताओं को भ्रमित किया गया, उनको कन्फ्यूज किया गया कि अगर 400 सीटें आएंगी तो हम बाबा साहेब का संविधान बदल देंगे। ये गलत प्रचार किया गया था। जबकि संविधान को बदलने का सवाल भी नहीं उठता।

 

 

न हम बदलेंगे, न हम किसी को बदलने देंगे। अब लोगों को पता चला कि ये सब झूठा प्रचार था। इसलिए बीते दस सालों में मोदी जी के नेतृत्व में भारत सरकार ने काम किया है लोग खुले दिल से उसको पॉज़िटिविटी के साथ सपोर्ट करेंगे। हमको बहुमत मिलेगा। महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव का मतदान एक ही चरण में 20 नवंबर को होगा और मतगणना 23 नवंबर को होगी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

ACB action on traffic officer in baran 31 May 26 Vikalp Times

ट्रैफिक इंचार्ज की खुली पोल! 7 हजार लेते ही पहुंच गई ACB

बारां: (Baran) में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए यातायात …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !