Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

परियोजनाओं की मॉनिटरिंग के लिए 10 संभागों एवं 50 जिलों के प्रभारी अधिकारी नियुक्त

मुख्य अभियंता एवं अतिरिक्त मुख्य अभियंता स्तर के जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मुख्यालय पर बैठने वाले अधिकारी जल जीवन मिशन के अंतर्गत चल रहे कार्यों, शहरी पेयजल परियोजनाओं सहित अन्य कार्यों की गुणवत्ता जांच एवं मॉनिटरिंग अब फील्ड में जाकर करेंगे। ये अधिकारी जिलों एवं मुख्यालय के बीच समन्वयक बनेंगे ताकि फील्ड में आ रही समस्याओं का समय पर निदान हो सके। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री कन्हैया लाल चौधरी के निर्देशों के बाद विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं।
शासन सचिव, पीएचईड़ी डॉ. समित शर्मा ने बताया कि सुशासन की दिशा में राज्य सरकार के प्रयासों के तहत आमजन को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए विभाग द्वारा विभिन्न कदम उठाए जा रहे हैं। वर्तमान में प्रगतिरत जल जीवन मिशन सहित विभाग की  विभिन्न परियोजनाओं में गुणवत्ता बनाए रखने, फील्ड में मौजूद अभियंताओं को आ रही समस्याओं एवं चुनौतियों के निदान एवं रेगुलर सुपरविजन के लिए 10 संभागों के साथ ही प्रत्येक जिले का एक प्रभारी अधिकारी नियुक्त करने के आदेश जारी किए गए हैं।
Officers in charge of 10 divisions and 50 districts appointed for monitoring projects
उन्होंने बताया कि जिलों के प्रभारी अधिकारी मुख्यालय एवं फील्ड के बीच सेतु का कार्य करेंगे। प्रति माह अपने प्रभार वाले जिलों का दौरा करेंगे, परियोजनाओं की प्रगति की गहन मॉनिटरिंग के साथ ही कार्य की गुणवत्ता पर भी नजर रखेंगे एवं समय-समय पर परियोजना साइट का औचक निरीक्षण करेंगे। फील्ड में मौजूद अभियंताओं के साथ बैठक कर शहरी एवं ग्रामीण पेयजल आपूर्ति में आ रही समस्याओं का पता लगाते हुए उनका समाधान सुझाएंगे।
डॉ. शर्मा ने बताया कि अपने दौरे में प्रभारी अधिकारी संबंधित जिले के सर्वाधिक जनसंख्या वाले दो ऐसे गांव-कस्बों में भी जाएंगे जहां पानी की समस्या विकट है। वरिष्ठ अधिकारियों के दौरे इस प्रकार तय किए जाएंगे कि महत्वपूर्ण कार्य एवं बैठकों में किसी तरह की बाधा नहीं आए। प्रभारी अधिकारी दौरे, निरीक्षण एवं रात्रि विश्राम की एंट्री राजस्थान संपर्क पोर्टल पर करना सुनिश्चित करेंगे। दौरे के बाद एक रिपोर्ट तैयार कर शासन सचिव को प्रस्तुत की जाएगी ताकि उस पर आगे की कार्यवाही की जा सके।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !