Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

स्वयं सहायता समूहों का सशक्तिकरण अत्यंत महत्वपूर्ण – अर्चना मीना

महिला सशक्तिकरण की दिशा में अर्चना मीना की पहल

आरंभ भारत – स्वयं सहायता समूह बिक्री एवं प्रोत्साहन केंद्र का किया लोकार्पण

 


सवाई माधोपुर जिले की लोकप्रिय एंटरप्रेन्योर व समाज सेविका, स्वावलंबी भारत अभियान की राष्ट्रीय सह – समन्वयक एवं स्वदेशी जागरण मंच की अखिल भारतीय सह – महिला प्रमुख अर्चना मीना द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने की दिशा में गत कई वर्षों से विभिन्न नवाचार किये जा रहे हैं। 

 

इसी कड़ी में उन्होंने रणथंभौर रोड़ स्थित होटल अनुरागा पैलेस के प्रांगण में “आरंभ भारत” के बैनर तले “स्वयं सहायता समूह बिक्री एवं प्रोत्साहन केंद्र” का लोकार्पण किया। इस अवसर पर अर्चना मीना ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि बड़े कार्य की शुरुआत छोटे – छोटे किंतु दृढ़ निश्चय से भरे कदम उठा कर ही की जा सकती है। जनकल्याण और विश्व मांगल्य की दिशा में देखे गये सपनों को पूरा करने में ईश्वर भी हमें आशीर्वाद देते हैं। आरंभ भारत मेरा एक ऐसा ही सपना है जिसे साकार करने का ध्येय आज पूरा हुआ।

 

 

 

 

Archana Meena inaugurates Aarambh Bharat - Self Help Group Sales and Promotion Center in Sawai Madhopur

 

 

 

अर्चना ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने महिलाओं को सुविधा, सुरक्षा, सम्मान प्रदान कर उनके जीवन को सरल बनाया है। उन्होंने बताया कि आज महिलाएं आत्मसम्मान और आत्मविश्वास की भावना के साथ जी रही हैं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नारी शक्ति को भारत की विकास यात्रा में अग्रणी स्थान दिया है। मोदी जी के इन्हीं प्रयासों से प्रेरणा लेकर उन्होनें आज यह शुरुआत की है।

 

 

Archana Meena inaugurates Aarambh Bharat - Self Help Group Sales and Promotion Center in Sawai Madhopur

 

 

 

अर्चना ने कहा कि स्वावलंबन को स्वरोजगार से प्राप्त करना स्वाभिमान की निशानी है और स्वाभिमान के इस मार्ग पर सहकार एवं परस्पर सहयोग से ही चला जा सकता है। अर्चना ने कहा कि जहां – जहां सरकार की यंत्रणा के साथ जन भागीदारी भी जुड़ी है वहाँ परिणाम भी बेहद श्रेष्ठ होते हैं।

 

 

 

 

Archana Meena inaugurates Aarambh Bharat - Self Help Group Sales and Promotion Center in Sawai Madhopur

 

 

 

इस अवसर पर अर्चना मीना ने बताया की स्वयं सहायता समूहों का निर्माण जितना आवश्यक है, उससे भी एक कदम आगे बढ़ कर स्वयं सहायता समूहों का सशक्तिकरण महत्वपूर्ण है। इन समूहों की परिकल्पना महिलाओं की आत्मनिर्भरता के धरातल पर टिकी है, अतः इनका सशक्तिकरण ऐसे अवसरों के निर्माण से ही हो पाएगा, जहाँ स्थानीय स्तर पर हम उनके उत्पादों के लिए मार्केट उपलब्ध करवा सकें। 

 

 

Archana Meena inaugurates Aarambh Bharat - Self Help Group Sales and Promotion Center in Sawai Madhopur

 

 

आने वाले समय में हमारे यह समूह किसानों की आय दोगुनी करने, फूड प्रोसेसिंग यूनिट, स्टोरेज यूनिट्स, बड़े कारखाने स्थापित करने जैसे कार्यों में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। आने वाले समय में मेरा प्रयास रहेगा कि इस प्रकार के केंद्र प्रदेश के हर जिले और तहसील में भी संचालित हों। 

 

 

 

Archana Meena inaugurates Aarambh Bharat - Self Help Group Sales and Promotion Center in Sawai Madhopur

 

 

 

अर्चना ने कहा कि स्थानीय स्तर पर ‘आरंभ भारत’ के बैनर तले आज हमने अपने होटल अनुरागा पैलेस के प्रांगण में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं और घरों में स्वरोजगार से स्वावलंबन के पुनीत मार्ग पर चलने वाली बहनों के बनाए उत्पादों की बिक्री हेतु “स्वयं सहायता समूह बिक्री एवं प्रोत्साहन केंद्र” का उद्घाटन कर एक लघु शुरुआत की है। 

 

 

Archana Meena inaugurates Aarambh Bharat - Self Help Group Sales and Promotion Center in Sawai Madhopur

 

 

सवाई माधोपुर, दौसा, गंगापुर सिटी सहित आस – पास के जिलों में संचालित स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा निर्मित खाद्य पदार्थ जैसे अचार, पापड़, मसाले, मुखवास, हस्तशिल्प, श्री अन्न (मिलेट) से बने उत्पाद इस केंद्र से खरीदे जा सकेंगे। साथ ही समूहों के प्रशिक्षण और संगोष्ठियों का भी आयोजन किया जाएगा।

 

 

 

 

कार्यक्रम में उपस्थित सवाई माधोपुर के सहायक कलेक्टर एवं राजीविका के जिला परियोजना प्रबंधक यशार्थ शेखर ने अर्चना मीना द्वारा की गई इस अनूठी पहल की सराहना करते हुए कहा कि सरकार की समस्त जन कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर सफल करने के लिए आज ऐसे ही प्रयासों की आवश्यकता है, बिना जन भागीदारी के स्वयं सहायता समूहों का सशक्तिकरण कठिन है।

 

 

 

 

इस अवसर पर बैंक ऑफ बड़ौदा के सेवानिवृत्त एलडीएम शयोपाल जी मीना ने अपने विचार प्रकट करते हुए कहा कि ये शुरुआत स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को अपने कौशल एवं उत्पाद की गुणवत्ता को और अधिक बढ़ाने के प्रति जागरूक और प्रोत्साहित करेगी। इस मौके पर उपस्थित उद्यमियों व समूहों की प्रतिनिधियों ने भी अर्चना के इस मिशन में उनका हर संभव सहयोग देने की बात कही। 

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Archana Meena (@archana.social)

 

 

इस अवसर पर स्वावलंबी भारत अभियान जयपुर प्रांत की महिला सह-समन्वयक मनीषा शर्मा सहित सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी एवं दौसा के राजीविका, नाबार्ड, मुख्य बैंकों के अधिकारी, स्वयं सहायता समूह की 200 से अधिक महिलाएं उपस्थित रहीं। मंच संचालन गीता जैलिया ने किया। 

About Vikalp Times Desk

Check Also

Bulldozer action in Jaipur, Wall, stairs, and tin shed demolished, 210 more in the crosshairs Vikalp Times

जयपुर में बुलडोजर एक्शन: दीवार, सीढ़ियां और टिनशेड तोड़े, 210 और निशाने पर

जयपुर: न्यू सांगानेर रोड (New Sanganer Road, Jaipur) को 100 फीट चौड़ा करने की कार्रवाई …

Rajasthan Youth Congress to get a new president Abhishek Chaodhary in the lead with 6.15 lakh votes!

राजस्थान यूथ कांग्रेस को मिलेगा नया अध्यक्ष! 6.15 लाख वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे!

जयपुर: राजस्थान यूथ कांग्रेस (Rajathan Youth Congress) के अध्यक्ष पद के चुनाव का परिणाम रविवार …

Mandal Bhilwara land police rajasthan News vikalp times

जमीन के लिए आमने-सामने हुए दो पक्ष, चली गो_लियां! गांव में मचा हड़कंप

भीलवाड़ा: Bhilwara जिले के मांडल (Mandal) थाना क्षेत्र के आरजिया इलाके के जाटों का खेड़ा …

Saint Surjaadas Ji Maharaj Barkhandi Dham, Lohargal Jhunjhunu Police News Vikalp Times

80 साल के संत की बेरहमी से ह_त्या! चढ़ावे के लिए पहाड़ी से दिया धक्का

झुंझुनूं: प्रसिद्ध तीर्थस्थल (Famous Pilgrimage Site) लोहार्गल स्थित बरखंडी धाम (Barkhandi Dham, Lohargal) के 80 वर्षीय …

Hanuman Chalisa recited in Kota for pilot Smit Machchhar prayers offered for his speedy recovery Dubai Vikalp Times

पायलट स्मित मच्छार के लिए कोटा में गूंजा हनुमान चालीसा, जल्द स्वस्थ होने की कामना

कोटा: दुबई (Dubai) की फ्लाइट में सह-पायलट (Co-Pilot) के ह_मले में घायल भारतीय पायलट स्मित …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !