Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

राजकीय पीजी कॉलेज में एनसीसी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ

शहीद कैप्टन रिपुदमन सिंह राजकीय महाविद्यालय सवाई माधोपुर में राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। महाविद्यालय में प्रथम वर्ष में अध्ययनरत (समस्त संकाय) के नियमित छात्र – छात्राओं हेतु एनसीसी निदेशालय 14 राज, बटालियन कोटा द्वारा सत्र 2022-23 हेतु महाविद्यालय की एनसीसी यूनिट में कैडेट्स भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए है।

 

एनसीसी अधिकारी डॉ. शाहिद जैदी ने बताया की प्रथम वर्ष में नियमित अध्ययन के लिए प्रवेश लेने वाले विद्यार्थी एनसीसी में भाग लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इस वर्ष एनसीसी 14 राज बटालियन कोटा के निर्देशानुसार महाविद्यालय की एनसीसी यूनिट में कैडेट्स की भर्ती सितंबर माह में होना प्रस्तावित है।

 

Online application process started for NCC recruitment in Government PG College Sawai Madhopur

 

जिसके चलते एनसीसी भर्ती के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन आमंत्रित किये जा रहे है। इच्छुक छात्र – छात्राएं जो महाविद्यालय एनसीसी यूनिट में भर्ती होना चाहे वे इस लिंक पर जाकर https://nccauto.gov.in/enrolment आवेदन कर सकते हैं। आवेदन हेतु समस्त आवश्यक दस्तावेज की पूर्ति करना आवश्यक है।

 

वहीं एनसीसी मुख्यालय द्वारा जारी उक्त लिंक में विद्यार्थी को अपनी सभी जानकारी सही भरनी होगी। उन्होंने बताया की ऑनलाइन आवेदन करते समय स्टूडेंटस कॉलेज के नाम का चयन सावधानी से करें। राजकीय पीजी कॉलेज के नाम का चयन करने पर ही महाविद्यालय पोर्टल पर जांच के लिए आवेदन पत्र शो होगा।

 

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

crematorium rain without tin shed gram panchayat bandha sawai madhopur 22 july 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर की शर्मनाक तस्वीर! बारिश में तिरपाल के सहारे हुआ अंतिम संस्कार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के बंधा गांव में मूलभूत सुविधाओं के अभाव की एक …

West Central railways kota division bharatpur railway station 21 July 26 Vikalp Times

रेलवे की किलाबंदी में फंसे 92 यात्री, वसूला 54 हजार से ज्यादा जुर्माना

कोटा/भरतपुर: पश्चिम मध्य रेलवे (West Central Railway) के कोटा मंडल (Kota Railway Division) ने रेल …

Bolero Cyber Police Sawai Madhopur SP IPS Jyeshtha Maitrei 21 July 26 Vikalp Times

साइबर अपराधियों को बड़ा झटका, बोलेरो की नीलामी से लौटेगा पीड़ितों का पैसा

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में साइबर अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते …

When will Panchayat and local body elections be held in Rajasthan Find out the full schedule Vikalp Times

राजस्थान में कब होंगे पंचायत और निकाय चुनाव? हाईकोर्ट में सरकार ने खोले पत्ते!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में नगरीय निकाय (Urban Local Body Election) और पंचायत चुनाव (Panchayat Elections) …

Jantar mantar cjp education medical cutting of trees sawai madhopur 20 july 26 vikalp times

भू-माफिया, बेरोजगारी और शिक्षा व्यवस्था को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन, सरकार के सामने रखीं 13 बड़ी मांगें

सवाई माधोपुर: दिल्ली (Delhi) के जंतर-मंतर (Jantar Mantar) पर चल रहे संवैधानिक आंदोलन एवं संसद …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !