Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

हमारी लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई, हमारी लड़ाई अभी बाकी है-विनेश फोगाट

नई दिल्ली: विनेश फोगाट पेरिस ओलंपिक से भारत वापस लौट गई हैं। नई दिल्ली के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से बाहर निकलते ही विनेश का भव्य स्वागत हुआ है। एयरपोर्ट पर ओलंपिक मेडलिस्ट पहलवान साक्षी मलिक, पहलवान बजरंग पुनिया और कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा सहित सैकड़ों लोग विनेश के स्वागत के लिए जमा हुए थे।

एयरपोर्ट से बाहर निकलते ही विनेश ने देशवासियों को शुक्रिया कहा। विनेश कहा कि मैं भाग्यशाली हूं। वहीं अपने एक दूसरे बयान में विनेश ने कहा कि जीवन एक संघर्ष है और हमारी लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है, हमारी लड़ाई अभी बाकी है।

Our fight is not over yet, our fight is still on Vinesh Phogat

वहीं विनेश का स्वागत करने पहुंचे बजरंग पुनिया ने कहा कि विनेश चैंपियन हैं इसीलिए उनका चैंपियन जैसा स्वागत हो रहा है। मेडल मिलना, ना मिलना भाग्य की बात है, लेकिन उन्होंने जो सड़क से पोडियम तक का सफर तय किया है वो पूरे देश ने देखा है।

विनेश का स्वागत करने पहुंचीं साक्षी मलिक ने कहा कि आज बहुत बड़ा दिन है। विनेश ने जो भारत के लिए किया है जो महिलाओं के लिए किया है वो बहतरीन है। उन्होंने कहा कि मैं बस ये उम्मीद करती हूं कि आप लोग उसे प्यार और सम्मान देंगे। उसने एक ऐसे पहलवान को हराया है जो कभी हारी ना हो, तो वो हमारे लिए चैंपियन है। ये कोई राजनीतिक यात्रा नहीं है बल्कि ये एक पहलावन और चैंपियन का स्वागत है।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

West Central railways kota division bharatpur railway station 21 July 26 Vikalp Times

रेलवे की किलाबंदी में फंसे 92 यात्री, वसूला 54 हजार से ज्यादा जुर्माना

कोटा/भरतपुर: पश्चिम मध्य रेलवे (West Central Railway) के कोटा मंडल (Kota Railway Division) ने रेल …

Bolero Cyber Police Sawai Madhopur SP IPS Jyeshtha Maitrei 21 July 26 Vikalp Times

साइबर अपराधियों को बड़ा झटका, बोलेरो की नीलामी से लौटेगा पीड़ितों का पैसा

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में साइबर अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते …

When will Panchayat and local body elections be held in Rajasthan Find out the full schedule Vikalp Times

राजस्थान में कब होंगे पंचायत और निकाय चुनाव? हाईकोर्ट में सरकार ने खोले पत्ते!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में नगरीय निकाय (Urban Local Body Election) और पंचायत चुनाव (Panchayat Elections) …

Jantar mantar cjp education medical cutting of trees sawai madhopur 20 july 26 vikalp times

भू-माफिया, बेरोजगारी और शिक्षा व्यवस्था को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन, सरकार के सामने रखीं 13 बड़ी मांगें

सवाई माधोपुर: दिल्ली (Delhi) के जंतर-मंतर (Jantar Mantar) पर चल रहे संवैधानिक आंदोलन एवं संसद …

Kotwali Police Sawai Madhopur Sikar news 20 July 26 Vikalp Times

व्हाट्सएप ट्रेडिंग लिंक से 50 लाख की ठ_गी, एक साल बाद सीकर से दबोचा

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur कोतवाली थाना पुलिस और डीएसटी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !