Saturday , 5 September 2026
Breaking News

पैरामेडिकल टेक्नीशियन उतरे सड़क पर

कोटा: सेवा नियम बनाने और स्थाई भर्ती की मांग को लेकर ऑल राजस्थान पैरामेडिकल टेक्नीशियन एसोसिएशन के सदस्यों ने आज जिला कलेक्ट्रेट पर धर*ना प्रद*र्शन किया है। प्रदेशाध्यक्ष देवेंद्र सिंह की अगुवाई में पैरामेडिकल टेक्नीशियन ने यह ध*रना दिया है। पैरामेडिकल टेक्नीशियन का कहना है कि मेडिकल हेल्थ में होते हुए भी 9 साल से पैरामेडिकल टेक्नीशियन बेरोजगार है। प्रदेशाध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने कहा कि पैरामेडिकल में 12 कोर्स है। जिनमें 4 कोर्स की ही वैकेंसी आती है।

 

 

Paramedical technicians demand for vacancy in kota

 

 

डायलिसिस, ऑपरेशन थिएटर, ब्लड बैंक, कैथ लैब एंडोस्कोपी, ईईजी, इमरजेंसी एंड ट्रोमा टेक्नीशियन के कोर्स निरंतर संचालित किया जा रहे हैं, लेकिन दुर्भाग्य की बात यह है कि 2015 से आज तक इन 8 कोर्स का न तो कैडर सेवा नियम बन पाया है नहीं स्थाई भर्ती जारी हो पाई है। साल 2015 से मेडिकल हेल्थ में होते हुए भी 9 साल से प्रदेश के 4 हजार से ज्यादा पैरामेडिकल टेक्नीशियन बेरोजगार है। कांग्रेस सरकार के समय भी हमने अपनी मांगों को लेकर कई प्रद*र्शन किए और ज्ञापन दिए है। हमने लाठियां भी खाई और जेल में भी गए है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। सरकार बदलने के बाद भी हमारी बातों को नहीं सुना जा रहा है।

 

 

 

जयपुर में धर*ने प्रद*र्शन की परमिशन नहीं दी जा रही है। लोकतंत्र की ह*त्या की जा रही है। हमारे साथ दोगला व्यवहार किया जा रहा है। मजबूरन आज हमनें 4 घंटे धर*ना दिया है। एसोसिएशन की मांग है कि राजस्थान चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा अधिनियम 2023 में डायलिसिस, ऑपरेशन थिएटर, ब्लड बैंक, कैथलैब, एंडोस्कोपी, इमरजेंसी एंड ट्रॉमा टेक्निशियन कोर्स के विद्यार्थियों के लिए पद जोड़कर कैडर सेवा नियम जारी किया जाए और स्थाई भर्ती की जाए।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Working journalists in Rajasthan to launch their own digital channel IFWJ Vikalp Times

पत्रकारिता की साख पर मंथन, राजस्थान में श्रमजीवी पत्रकार शुरू करेंगे अपना डिजिटल चैनल

जयपुर: पत्रकारिता (Journalism) के बदलते स्वरूप, सत्ता और प्रभावशाली तंत्र के दबाव, कॉरपोरेट नियंत्रण तथा …

Pad Dangal documentary launch Dhawle Ram Meena todabhim Archana Meena Sawai Madhopur Karauli Vikalp Times

संस्कृति बचेगी तो समाज बचेगा – अर्चना मीना

मीणा समाज की अमूल्य लोक धरोहर ‘पद दंगल’ पर बनी डॉक्यूमेंट्री का भव्य लोकार्पण रक्षाबंधन …

demands withdrawal of order regarding photography and videography in schools Rasthan IFWJ Sawai Madhopur

प्रदेशभर में IFWJ का विरोध, स्कूलों में फोटो-वीडियोग्राफी आदेश वापस लेने की मांग

सवाई माधोपुर: शिक्षा विभाग राजस्थान (Education Department Rajasthan) की ओर से विद्यालयों (School) में बाहरी …

Congress may release its list of candidates by 26 August 2 focus on winnable faces in Kota

26 अगस्त तक कांग्रेस जारी कर सकती है प्रत्याशियों की सूची, जिताऊ चेहरों पर फोकस

कोटा: कोटा नगर निगम चुनाव (Nagar Nigam Kota) को लेकर कांग्रेस (Congress) ने अपनी चुनावी …

Ranthambore National Park leopard Sawai Madhopur News 21 aug 26 Vikalp Times

चार बहनों का इकलौता भाई था दिलखुश…लेपर्ड उठा ले गया, मौ_त के बाद भड़के ग्रामीण

सवाई माधोपुर: रणथंभौर टाइगर रिजर्व (Ranthambore Tiger Reserve) से सटे दूमोदा गांव में गुरुवार शाम …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !