Saturday , 5 September 2026
Breaking News

भगवान श्रीकृष्ण का अवतार बताने वाले पाखंडी बाबा को पुलिस ने किया गिरफ्तार

धौलपुर: धौलपुर पुलिस ने स्वयं को भगवान श्रीकृष्ण का अवतार बताकर लोगों से बीमारी ठीक करने और नौकरी लगवाने का झां*सा देकर ठ*गी करने के आरोपी पाखंडी बाबा को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार पाखंडी बाबा दरबार लगाकर उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में लोगों को ठ*गी का शिकार बना रहा था। पाखंडी बाबा के जाल में धौलपुर जिले के भी कई लोग फंस गए थे, जिनसे उसने लाखों रुपए ऐंठे है।

 

 

धौलपुर सदर थाना प्रभारी रामरेश मीणा ने बताया कि पीड़ित मोजी लाल पुत्र सुखराम निवासी हरजूपुरा, बसेड़ी जिला धौलपुर ने थाने में ठ*गी का आपराधिक मामला दर्ज कराया था। रिपोर्ट में पीड़ित ने पाखंडी बाबा के विरुद्ध 40 वर्षीय सत्यपाल सिंह जाट पुत्र बने सिंह जाट निवासी सुतैड़ी मलपुरा जिला आगरा उत्तर प्रदेश पर ठ*गी करने के आरोप लगाए थे।

 

 

Police Baba Claim Incarnation Lord Krishna Dholpur News Update 5 Aug 2024

 

 

 

पीड़ित का आरोप था कि आरोपी पाखंडी बाबा सत्यपाल जाट खुद को भगवान का अवतार बताकर दरबार लगाता है। पाखंडी बाबा दरबार के अंदर महिला एवं पुरुषों को बैठाकर असाध्य रोग ठीक करने के साथ – साथ भूत प्रेत तथा दुरात्माओं से मुक्ति पाने और नौकरी दिलाने का झां*सा देकर ठ*गी करता है। पीड़ित मोजी लाल ने बताया कि वह भी पाखंडी बाबा के दरबार में गया था। पाखंडी बाबा ने उससे 1 लाख 51 हजार रुपए नौकरी लगाने का झां*सा देकर ठ*ग लिए, लेकिन जब पीड़ित की नौकरी नहीं लगी तो वह बाबा के पास रुपए लेने पहुंच गया।

 

 

पीड़ित का यह भी आरोप है कि पाखंडी बाबा ने गा*ली ग*लौच कर जाति सूचक शब्द बोलकर उसे वहां से भगा दिया। इसके बाद पुलिस ने पाखंडी बाबा के विरुद्ध आईपीसी और एससी-एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया। इसके बाद पुलिस जांच में जुट गई। पुलिस ने मामले में अनुसंधान कर पाखंडी बाबा सत्यपाल जाट को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि बाबा के विरुद्ध अन्य मामले भी ठ*गी के निकल कर आए हैं। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

 

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Working journalists in Rajasthan to launch their own digital channel IFWJ Vikalp Times

पत्रकारिता की साख पर मंथन, राजस्थान में श्रमजीवी पत्रकार शुरू करेंगे अपना डिजिटल चैनल

जयपुर: पत्रकारिता (Journalism) के बदलते स्वरूप, सत्ता और प्रभावशाली तंत्र के दबाव, कॉरपोरेट नियंत्रण तथा …

Pad Dangal documentary launch Dhawle Ram Meena todabhim Archana Meena Sawai Madhopur Karauli Vikalp Times

संस्कृति बचेगी तो समाज बचेगा – अर्चना मीना

मीणा समाज की अमूल्य लोक धरोहर ‘पद दंगल’ पर बनी डॉक्यूमेंट्री का भव्य लोकार्पण रक्षाबंधन …

demands withdrawal of order regarding photography and videography in schools Rasthan IFWJ Sawai Madhopur

प्रदेशभर में IFWJ का विरोध, स्कूलों में फोटो-वीडियोग्राफी आदेश वापस लेने की मांग

सवाई माधोपुर: शिक्षा विभाग राजस्थान (Education Department Rajasthan) की ओर से विद्यालयों (School) में बाहरी …

Ranthambore National Park leopard Sawai Madhopur News 21 aug 26 Vikalp Times

चार बहनों का इकलौता भाई था दिलखुश…लेपर्ड उठा ले गया, मौ_त के बाद भड़के ग्रामीण

सवाई माधोपुर: रणथंभौर टाइगर रिजर्व (Ranthambore Tiger Reserve) से सटे दूमोदा गांव में गुरुवार शाम …

जयपुर पुलिस के 6 ‘हीरो’! अपराध से ट्रैफिक तक शानदार काम, मिला बड़ा सम्मान

जयपुर: जयपुर पुलिस आयुक्तालय (Jaipur Police Commissionerate) में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में जुलाई माह …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !