Saturday , 5 September 2026
Breaking News

सीआईडी अपराध शाखा के 103 पुलिसकर्मी सम्मानित

जयपुर: सीआईडी अपराध शाखा के 103 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सोमवार को पुलिस मुख्यालय के चतुर्थ तल पर आयोजित अलंकरण समारोह में डीजीपी डिस्क, अति उत्कृष्ट सेवा पदक, उत्कृष्ट सेवा पदक, सर्वोत्तम सेवा चिन्ह एवं अति उत्तम सेवा चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया है।

 

 

Police Investiture Ceremony 103 policemen of CID Crime Branch honored in jaipur

 

 

अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस अपराध राजस्थान, जयपुर दिनेश एम एन एवं महानिरीक्षक पुलिस प्रफुल्ल कुमार द्वारा इस अवसर पर उत्कृष्ट, सराहनीय एवं प्रशंसनीय सेवाएं प्रदान करने वाले 33 पुलिस अधिकारियों व कर्मियों को डीजीपी डिस्क, 14 पुलिसकर्मियों को अति उत्कृष्ट सेवा पदक, 20 पुलिस कर्मियों को उत्कृष्ट सेवा पदक, 14 पुलिस कर्मियों को सर्वोत्तम सेवा चिन्ह तथा 22 पुलिस कर्मियों को अति उत्तम सेवा चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया है।

 

 

 

 इस अवसर पर एडीजी क्राइ*म  एमएन ने सम्मानित होने वाले पुलिस अधिकारियों एवं कर्मियों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप सभी आने वाले समय में और अधिक जोश व ऊर्जा के साथ अपने कार्य क्षेत्र में प्रदत कर्तव्यों का पूर्ण निष्ठा के साथ पालन करें।

डीजीपी डिस्क से 33 पुलिस अधिकारी व कार्मिक सम्मानित हुए:
डीजीपी डिस्क से सम्मानित होने वालों में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गोरधन लाल सौंकरिया, सतीश कुमार यादव, शालिनी राज, भरत राज, पुलिस उप अधीक्षक प्रवेंद्र सिंह महला, ओमप्रकाश मीना, पुलिस निरीक्षक उमेश बेनीवाल, अन्तिम शर्मा, राम सिंह नाथावत, बृजभान सिंह (सेवानिवृत्त), उप निरीक्षक कदीर खान, सहायक उप निरीक्षक मुकेश राजावत व अमरचंद, हेड कांस्टेबल मोहम्मद यूनुस खान, बृजेश कुमार निगम, उस्मान अली, सुरेंद्र कुमार शर्मा व शंकर दयाल शर्मा, कांस्टेबल भूपेंद्र कुमार, महेंद्र कुमार, दिनेश कुमार, नेतराम सैनी, अशोक सिंह, अशोक कुमार वर्मा, रामचंद्र, गिरवर सिंह, मनोज कुमार, नरेंद्र कुमार सैनी, सुभाष चन्द गोरेड़ा, सूरजमल, शंकर लाल, मनीष कुमार एवं अमन कुमार शामिल है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गोरधन लाल सौंकरिया व भरत राज, पुलिस उप अधीक्षक प्रवेंद्र सिंह महला, पुलिस निरीक्षक राम सिंह नाथावत, कांस्टेबल भूपेंद्र कुमार, रामचंद्र व गिरवर सिंह ने दूसरी बार डीजीपी डिस्क प्राप्त किया।
14 अति उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित:
पुलिस निरीक्षक राम सिंह, उप निरीक्षक महेश कुमार टांक, जसवंत सिंह, राजेश कुमार शर्मा व बाबूलाल, हेड कांस्टेबल हरि सिंह कर्णावत, बृजेश कुमार निगम व गोपाल लाल, कांस्टेबल सूरजमल, वासुदेव गोस्वामी, सीताराम सामरिया, गोपाल बहादुर रांका, गिरधारी लाल व जुगल किशोर शर्मा को अति उत्कृष्ट सेवा पदक प्रदान कर सम्मानित किया गया है।
 
20 पुलिसकर्मियों को मिला उत्कृष्ट सेवा पदक:
उत्कृष्ट सेवा पदक प्राप्त करने वालों में पुलिस निरीक्षक सुनील शर्मा व उम्मेद सिंह, उप निरीक्षक राम सिंह, सहायक उप निरीक्षक सुरेंद्र सिंह व बनवारी लाल शर्मा, हेड कांस्टेबल राजकुमार, सुशीला यादव व कृष्णा नायक, कांस्टेबल राकेश कुमार, स्वामी शरण, श्याम लाल, अमित कुमार भरतपाल यादव सत्यवीर दिलीप सिंह सुमन कुमारी व बीज राज, कांस्टेबल चालक रतनलाल मीणा, रमेश चन्द शर्मा व दिनेश चन्द शर्मा शामिल थे।
14 को सर्वोत्तम सेवा चिन्ह:
उप निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद, हेड कांस्टेबल खेम सिंह गौड़, ओमप्रकाश बैरवा, संजय कुमार, जय सिंह मीणा, ओम प्रकाश, पवन कुमार शर्मा, किशोर सिंह, पृथ्वी पाल सिंह व कालूराम मीणा, कांस्टेबल राजकुमारी, कुतुबुद्दीन, सलीम खान व हरलाल को सर्वोत्तम सेवा चिन्ह से सम्मानित किया।
22 पुलिस कार्मिक अति उत्तम सेवा चिन्ह से हुए सम्मानित— 
हेड कांस्टेबल दौलत सिंह, दिवाकर प्रसाद, सूरज कुमार, रामेश्वर सिंह व आत्माराम, कांस्टेबल कैलाश चन्द, कुशल चन्द, दातार सिंह, मेघ चन्द, सतवीर सिंह, जितेंद्र सिंह, जतन लाल, राजेश कुमार, सांवरमल, कैलाश चंद्र, कमलेश कुमारज़ प्रमोद कुमार, विशम्भर दयाल, अशोक कुमार व महेंद्र सिंह, कांस्टेबल चालक सज्जन सिंह व शिवपाल सिंह को अति उत्तम सेवा चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Working journalists in Rajasthan to launch their own digital channel IFWJ Vikalp Times

पत्रकारिता की साख पर मंथन, राजस्थान में श्रमजीवी पत्रकार शुरू करेंगे अपना डिजिटल चैनल

जयपुर: पत्रकारिता (Journalism) के बदलते स्वरूप, सत्ता और प्रभावशाली तंत्र के दबाव, कॉरपोरेट नियंत्रण तथा …

Pad Dangal documentary launch Dhawle Ram Meena todabhim Archana Meena Sawai Madhopur Karauli Vikalp Times

संस्कृति बचेगी तो समाज बचेगा – अर्चना मीना

मीणा समाज की अमूल्य लोक धरोहर ‘पद दंगल’ पर बनी डॉक्यूमेंट्री का भव्य लोकार्पण रक्षाबंधन …

demands withdrawal of order regarding photography and videography in schools Rasthan IFWJ Sawai Madhopur

प्रदेशभर में IFWJ का विरोध, स्कूलों में फोटो-वीडियोग्राफी आदेश वापस लेने की मांग

सवाई माधोपुर: शिक्षा विभाग राजस्थान (Education Department Rajasthan) की ओर से विद्यालयों (School) में बाहरी …

Ranthambore National Park leopard Sawai Madhopur News 21 aug 26 Vikalp Times

चार बहनों का इकलौता भाई था दिलखुश…लेपर्ड उठा ले गया, मौ_त के बाद भड़के ग्रामीण

सवाई माधोपुर: रणथंभौर टाइगर रिजर्व (Ranthambore Tiger Reserve) से सटे दूमोदा गांव में गुरुवार शाम …

जयपुर पुलिस के 6 ‘हीरो’! अपराध से ट्रैफिक तक शानदार काम, मिला बड़ा सम्मान

जयपुर: जयपुर पुलिस आयुक्तालय (Jaipur Police Commissionerate) में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में जुलाई माह …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !