Sunday , 7 June 2026
Breaking News

राष्ट्रपति जो बाइडन ने पीएम मोदी से की बात, जाने किन मुद्दों पर हुई बात 

नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सोमवार को फोन पर बातचीत की है। दोनों नेताओं के बीच यूक्रेन, बांग्लादेश समेत कई क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर बातचीत हुई। पीएम मोदी ने खुद ये जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दी है। वहीं इस बातचीत को लेकर व्हाइट हाउस की तरफ से भी बयान जारी किया गया है।

President Joe Biden spoke to PM Modi, know on which issues were discussed

साथ ही राष्ट्रपति जो बाइडन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया है। अपने बयान में व्हाइट हाउस ने कहा कि राष्ट्रपति जो बाइडन ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बातचीत की है। उन्होंने प्रधानमंत्री की हालिया पोलैंड और यूक्रेन यात्रा और सितंबर में होने वाली संयुक्त राष्ट्र महासभा पर चर्चा की है। बयान में कहा गया है कि राष्ट्रपति (जो बाइडन) ने पोलैंड और यूक्रेन की ऐतिहासिक यात्राओं, जो दशकों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली यात्रा थी और ऊर्जा क्षेत्र सहित यूक्रेन में शांति और मानवीय समर्थन के उनके संदेश के लिए भी प्रधानमंत्री (पीएम मोदी) की सराहना की है।

वहीं राष्ट्रपति जो बाइडन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा कि मैंने प्रधानमंत्री मोदी की पोलैंड और यूक्रेन की हालिया यात्रा पर चर्चा करने के लिए उनसे बातचीत की और शांति के उनके संदेश और यूक्रेन के लिए जारी मानवीय समर्थन के लिए उनकी सराहना की।

बाइडन ने अपनी पोस्ट में लिखा है कि हमने हिन्द-प्रशांत क्षेत्र में शांति और समृद्धि में योगदान देने के लिए मिलकर काम करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है। दोनों नेताओं की इस बातचीत को लेकर भारत और अमेरिका ने बयान जारी किए हैं। भारत ने अपने बयान में बांग्लादेश के मसले पर हुई बातचीत की जानकारी दी है। हालांकि अमेरिका की तरफ से जारी बयान में बांग्लादेश का कोई जिक्र नहीं है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

ACB action on traffic officer in baran 31 May 26 Vikalp Times

ट्रैफिक इंचार्ज की खुली पोल! 7 हजार लेते ही पहुंच गई ACB

बारां: (Baran) में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए यातायात …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !