Saturday , 5 September 2026
Breaking News

प्रियंका गांधी ने राहुल गांधी की लोकसभा स्पीकर को लिखी चिट्ठी पर क्या कहा

नई दिल्ली: कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी अपने भाई और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बचाव में उतरी हैं। राहुल गांधी ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को चिट्ठी लिखकर यह कहा था कि उन्हें संसद में बोलने नहीं दिया जा रहा, जो गहरी चिंता पैदा करता है।बुधवार को संसद पहुंचने पर प्रियंका गांधी से जब इस बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि राहुल गांधी एक पब्लिक सोर्स से कोट कर रहे हैं, लेकिन फिर भी उन्हें बोलने नहीं दिया जा रहा है।

 

 

Priyanka Gandhi say about Rahul Gandhi's letter to the Lok Sabha Speaker

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद ही संजय बारू जी को कोट किया है। सत्ता पक्ष के लोग खुद कभी मैगजीन तो कभी किसी किताब को संसद में कोट करते रहे हैं। संजय बारू पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के मीडिया सलाहकार रह चुके हैं और उन्होंने द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर नाम की किताब लिखी थी। उन्होंने कहा कि संसद लोकतंत्र का मंदिर है। इसमें पूरे देश की आस्था है। परंपरा रही है। ऐसा हुआ है कि कभी चीन पर चर्चा हुई है, विदेशी मामलों पर चर्चा हुई है। हमेशा खुलकर चर्चा हुई है।

 

 

 

विपक्ष हो या सरकार हो सबने अपना पक्ष रखा है। पूर्व सेना प्रमुख एमएम नरवणे की अप्रकाशित किताब का जिक्र करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि असल में ये लोग डर गए हैं कि क्या बातें निकलने वाली हैं। जहां तक मेरी जानकारी है इस पुस्तक में ऐसी बातें लिखी गई हैं कि क्राइसिस के समय जब चीन की सेना हमारे बॉर्डर पर थी, तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और टॉप लीडरशिप का क्या रिएक्शन रहा। दरअसल, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कारवां मैगजीन में एक अप्रकाशित किताब (फ़ॉर स्टार्स ऑफ़ डेस्टिनी) पर छपे लेख के अंश सोमवार को संसद में पढ़ने की कोशिश की थी।

 

 

 

यह किताब पूर्व सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद (एमएम) नरवणे ने लिखी है। राहुल गांधी ने लोकसभा में सोमवार को कहा कि इस पत्रिका में नरवणे जी ने कहा है कि यह उनका संस्मरण है। जो सरकार प्रकाशित नहीं होने दे रही है। मैं इसमें से सिर्फ पांच लाइन पढ़ना चाहता हूं। जिस पर भाजपा के नेताओं ने आपत्ति जताई और कहा कि अप्रकाशित किताब के अंश कैसे पढ़े जा सकते हैं।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Sawai Madhopur Municipal Council Elections Candidate Symbol 4 Sept 26

सवाई माधोपुर नगर परिषद चुनाव : किसे मिला सेब? किसे गुब्बारा? चप्पल पर क्यों हुआ बवाल!

सवाई माधोपुर: नगर परिषद चुनाव (Nagar Parishad Chunav) को लेकर शुक्रवार को रिटर्निंग ऑफिस की …

Sawai Madhopur's educational innovations gain national recognition, Dinesh Kumar Gupta receives national honor Vikalp Times

सवाई माधोपुर के शिक्षा नवाचारों को राष्ट्रीय पहचान, दिनेश कुमार गुप्ता को मिला राष्ट्रीय सम्मान

सवाई माधोपुर: जिले में शैक्षिक प्रशासन, शिक्षा (Education) योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और नवाचारों के …

Congress may release its list of candidates by 26 August 2 focus on winnable faces in Kota

26 अगस्त तक कांग्रेस जारी कर सकती है प्रत्याशियों की सूची, जिताऊ चेहरों पर फोकस

कोटा: कोटा नगर निगम चुनाव (Nagar Nigam Kota) को लेकर कांग्रेस (Congress) ने अपनी चुनावी …

Ranthambore National Park leopard Sawai Madhopur News 21 aug 26 Vikalp Times

चार बहनों का इकलौता भाई था दिलखुश…लेपर्ड उठा ले गया, मौ_त के बाद भड़के ग्रामीण

सवाई माधोपुर: रणथंभौर टाइगर रिजर्व (Ranthambore Tiger Reserve) से सटे दूमोदा गांव में गुरुवार शाम …

जयपुर पुलिस के 6 ‘हीरो’! अपराध से ट्रैफिक तक शानदार काम, मिला बड़ा सम्मान

जयपुर: जयपुर पुलिस आयुक्तालय (Jaipur Police Commissionerate) में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में जुलाई माह …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !