Sunday , 6 September 2026
Breaking News

राहुल गांधी ने अंकिता भंडारी ह*त्या मामले पर बीजेपी पर साधा निशाना

नई दिल्ली: कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बीजेपी की केंद्र और राज्य सरकारों पर कई सवालों के जरिए निशाना साधा है। राहुल गांधी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में आरोप लगाया कि देश भर में भ्रष्ट जनता पार्टी की डबल इंजन सरकारों ने जनता की जिंदगी तबाह कर दी है। उत्तराखंड में अंकिता भंडारी की निर्मम ह*त्या ने पूरे देश को झकझोर दिया, लेकिन सवाल आज भी वही है कि सत्ता का संरक्षण बीजेपी के किस वीआईपी को बचा रहा है? कानून सबके लिए बराबर कब होगा? हालाँकि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि उत्तराखंड की बेटी अंकिता को न्याय दिलाना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता रही है और इस दिशा में सरकार ने पूरी गंभीरता, संवेदनशीलता और पारदर्शिता के साथ काम किया है।

 

Rahul Gandhi BJP Ankita Bhandari case delhi news 09 Jan 26

 

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यह भी कहा कि राज्य सरकार द्वारा गठित एसआईटी की जांच पर न केवल निचली अदालत, बल्कि माननीय उच्च न्यायालय और सर्वोच्च न्यायालय ने भी संतोष व्यक्त किया है, जो जांच की निष्पक्षता और मजबूती को दर्शाता है। राहुल गांधी ने इसके अलावा उन्नाव की घटना का भी जिक्र किया है।उन्होंने लिखा कि उत्तर प्रदेश के उन्नाव कां*ड में भी पूरा देश देख चुका है कि सत्ता के गुरूर में अप*राधियों को कैसे बचाया गया और पीड़िता को न्याय के लिए कितनी कीमत चुकानी पड़ी। इंदौर में जह*रीला पानी पीकर मौ*तें हों या गुजरात-हरियाणा-दिल्ली तक काले पानी और दूषित सप्लाई की शिकायतें – हर तरफ बीमारियों का डर है।

 

 

राहुल गांधी ने हाल में चर्चा में रहे अरावली पहाड़ियों के मुद्दे को भी उठाया है और आरोप लगाया है कि पहाड़ काटे जा रहे हैं, जंगल उजाड़े जा रहे हैं और जनता को बदले में धूल, प्रदूषण और आपदा मिल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुल गिरते हैं, सड़कें धंसती हैं, ट्रेन हाद*सों में परिवार मिट जाते हैं और बीेजपी सरकार हर बार वही करती है- फोटो-ऑप, ट्वीट और मुआवजे की औपचारिकता।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Ward reservation unveiled in Tonk 108 out of 335 seats reserved for women Vikalp Times

टोंक में वार्ड आरक्षण का खुला पिटारा, 335 में महिलाओं के लिए 108 सीटें

टोंक: Tonk जिले में नगरीय निकाय चुनाव (Local Body Election) को लेकर वार्डों के आरक्षण …

Lottery held for 100 wards in nagar nigam Kota, 34 seats reserved for women, OBC woman to become Mayor Vikalp Times

कोटा में 100 वार्डों की लॉटरी, 34 महिला सीटें तय, OBC महिला बनेगी मेयर

कोटा: नगर निगम चुनाव (Municipal Corporation Elections) को लेकर कोटा (Kota) में 100 वार्डों की …

BJPs new team announced Major responsibilities for Vasundhara Raje and Satish Poonia Vikalp Times

BJP की नई टीम का ऐलान! वसुंधरा राजे, सतीश पूनिया को बड़ी जिम्मेदारी

नई दिल्ली: भाजपा (Bharatiya Janata Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन (Nitin Nabin) ने सोमवार …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

Major reshuffle in Rajasthan ahead of civic body elections; 41 municipal officials transferred Vikalp Times

राजस्थान में निकाय चुनाव से पहले बड़ा फेरबदल, 41 अफसरों के तबादले

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में निकाय चुनाव (Local Body Elections) से पहले स्वायत्त शासन विभाग (Local …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !