Sunday , 7 June 2026
Breaking News

रायबरेली से राहुल गांधी ने किया नामांकन, सड़क पर उमड़ा जनसैलाब

रायबरेलीः- राहुल गांधी ने आज शुक्रवार को रायबरेली लोकसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। इस दौरान सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी और अशोक गहलोत मौजूद रहे। आज शुक्रवार को सुबह ही कांग्रेस पार्टी ने अमेठी और रायबरेली सीट से अपने उम्मीदवारों की सूची जारी की थी, जिसके बाद राहुल गांधी रायबरेली स्थित फुरसतगंज हवाईअड्डे पर अपनी मां सोनिया गांधी, बहन प्रियंका गांधी वाड्रा, राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और अन्य लोगों के साथ विमान से उतरे।

 

 

 

कई दिनों की ऊहापोह को खत्म करते हुए, पार्टी ने आज शुक्रवार सुबह घोषणा की कि राहुल गांधी रायबरेली सीट से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे, जो पहले उनकी मां सोनिया गांधी का निर्वाचन क्षेत्र था। पार्टी ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि गांधी परिवार के करीबी सहयोगी किशोरी लाल शर्मा को अमेठी लोकसभा सीट से मैदान में उतारा गया है।

 

 

 

Rahul Gandhi files nomination from Rae Bareli, crowd gathers on the road

 

 

 

किशोरी लाल शर्मा गांधी परिवार की अनुपस्थिति में इन दोनों प्रतिष्ठित निर्वाचन क्षेत्रों की देखभाल कर चुके हैं। सात चरण में हो रहे लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में 20 मई को जिन सीटों पर मतदान होगा, उनके लिए नामांकन दाखिल करने की आज आखिरी तारीख है। रायबरेली और अमेठी सीटों पर मतदान 20 मई को ही होगा। मतगणना चार जून को होगी। वहीं अमेठी से कांग्रेस उम्मीदवार किशोरी लाल शर्मा ने प्रियंका गांधी की मौजूदगी में नामांकन दाखिल किया है।

 

 

बता दें कि पहले यह अटकलें लगाई जा रही थीं कि प्रियंका गांधी अमेठी से चुनाव लड़ सकती हैं, लेकिन लिस्ट जारी होने के बाद सारी अटकलों पर अब विराम लग गया।

 

 

वहीं किशोरी लाल शर्मा के नामांकन में शामिल हुई प्रियंका गांधी ने कहा कि, “इस चुनाव में भी कंधे से कंधा मिलाकर चुनाव लड़वाऊंगी। हम ये चुनाव आपके लिए लड़ेंगे ताकि आपका विकास हो। अब ये मौका आ गया है कि देश में एक संदेश दें कि हम सेवा की राजनीति करते हैं। ये आपका चुनाव है, आप जिताएंगे। मैं 6 मई तक अमेठी में ही रहूंगी। अमेठी का चुनाव जनता के बल पर जीतेंगे।”

About Vikalp Times Desk

Check Also

‘साहब… एक बीड़ी पिलवा दो’ एनकाउंटर के बाद बदमाश की अजीब डिमांड

उत्तर प्रदेश: Uttar Pradesh के मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar) में पुलिस (Police) और बदमाश के बीच हुई …

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !