Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

राहुल गांधी ने छत्रपति शिवाजी की मूर्ति टूटने पर पीएम मोदी को घेरा

नई दिल्ली: लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने महाराष्ट्र में छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा टूटने के मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घेरा है। पिछले दिनों महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले के मालवन में राजकोट किले में बनी छत्रपति शिवाजी की मूर्ति ढह गई थी। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र में एक सभा में कहा था कि वो इसके लिए छत्रपति शिवाजी से माफी मांगते हैं।

Rahul Gandhi Reaction on Chhatrapati Shivaji's statue.

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस माफी पर सवाल उठाया है। उन्होंने गुरुवार को सांगली में एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि महाराष्ट्र में शिवाजी की मूर्ति बनी और कुछ ही दिनों में टूट गई। मैंने अखबार में पढ़ा कि प्रधानमंत्री ने कहा मैं शिवाजी महाराज से माफी मांगता हूं। अब मैं समझना चाहता हूं कि प्रधानमंत्री ने किस कारण माफी मांगी।

महाराष्ट्र और पूरा देश जानना चाहता है आखिर प्रधानमंत्री ने माफी क्यों मांगी! बिना मेरिट के आरएसएस वालों को कॉन्ट्रैक्ट देने के लिए या मूर्ति के निर्माण में हुए भ्रष्टाचार के लिए या फिर छत्रपति शिवाजी महाराज जैसे पूजनीय महापुरुष का अपमान करने के लिए। उन्होंने कहा कि कारण कोई भी हो, प्रधानमंत्री और बीजेपी शिवाजी महाराज के साथ पूरे महाराष्ट्र के अपराधी हैं।

उन्हें हर एक प्रदेशवासी से अपने व्यवहार और भ्रष्टाचार के लिए माफी मांगनी चाहिए। अगस्त में महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले के मालवन में राजकोट किले में बनी छत्रपति शिवाजी की मूर्ति ढह गई थी। मूर्ति का टूटना महाराष्ट्र में बड़ा सियासी मुद्दा बन गया। महाराष्ट्र में विपक्षी दलों ने इस मामले पर पीएम शिंदे से माफी की मांग की थी।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

West Central railways kota division bharatpur railway station 21 July 26 Vikalp Times

रेलवे की किलाबंदी में फंसे 92 यात्री, वसूला 54 हजार से ज्यादा जुर्माना

कोटा/भरतपुर: पश्चिम मध्य रेलवे (West Central Railway) के कोटा मंडल (Kota Railway Division) ने रेल …

Bolero Cyber Police Sawai Madhopur SP IPS Jyeshtha Maitrei 21 July 26 Vikalp Times

साइबर अपराधियों को बड़ा झटका, बोलेरो की नीलामी से लौटेगा पीड़ितों का पैसा

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में साइबर अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते …

When will Panchayat and local body elections be held in Rajasthan Find out the full schedule Vikalp Times

राजस्थान में कब होंगे पंचायत और निकाय चुनाव? हाईकोर्ट में सरकार ने खोले पत्ते!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में नगरीय निकाय (Urban Local Body Election) और पंचायत चुनाव (Panchayat Elections) …

Jantar mantar cjp education medical cutting of trees sawai madhopur 20 july 26 vikalp times

भू-माफिया, बेरोजगारी और शिक्षा व्यवस्था को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन, सरकार के सामने रखीं 13 बड़ी मांगें

सवाई माधोपुर: दिल्ली (Delhi) के जंतर-मंतर (Jantar Mantar) पर चल रहे संवैधानिक आंदोलन एवं संसद …

Kotwali Police Sawai Madhopur Sikar news 20 July 26 Vikalp Times

व्हाट्सएप ट्रेडिंग लिंक से 50 लाख की ठ_गी, एक साल बाद सीकर से दबोचा

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur कोतवाली थाना पुलिस और डीएसटी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !