Tuesday , 20 October 2026
Breaking News

रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने 4 घंटे तक तपाया मीडिया को

रेलवे अधिकारियों की घोर लापरवाही के कारण मीडिया से बातचीत किए बिना हुए रवाना

 

सवाई माधोपुर: राजेश शर्मा- रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव मंगलवार को जयपुर, सवाई माधोपुर के एक दिवसीय दौरे पर रहे। रेल मंत्री के दौरे को लेकर पश्चिम मध्य रेलवे अधिकारियों द्वारा सवाई माधोपुर में मंत्री के साथ पत्रकार वार्ता का कार्यक्रम भेजते हुए कोटा, सवाई माधोपुर जिलों के पत्रकारों को दोपहर 2 बजे आमंत्रित किया गया था।

 

Railway Minister Ashwini Vaishnav ignored media in sawai madhopur Rajasthan

 

 

जिलेभर का मीडिया जब सवाई माधोपुर रेलवे स्टेशन पहुंचा तो अधिकारियो ने बताया कि मंत्री अभी जयपुर में ही है, 5 बजे तक आएंगे, लेकिन मंत्री साढ़े पांच बजे सवाई माधोपुर पहुंचे, तब तक समूचा मीडिया पहले तो रेलवे स्टेशन पर फिरता रहा। फिर अधिकारियों ने 5 बजे सारे मीडिया को स्टेशन से आधा किलोमीटर दूर जाने के लिए बोला कि मंत्री वहीं प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। रेलवे अधिकारियों की घोर लापरवाही उस वक्त नजर आई जब उन्हीं के सामने प्रेस कॉन्फ्रेंस स्थल पर भाजपा के लोगों ने कब्जा कर लिया और मीडिया के लोग पंडाल में बैठने की जगह ढूंढते रहे, लेकिन मीडिया को आमंत्रित करने वाले किसी एक भी अधिकारी ने ये तोहमत नहीं उठाई की जिस मीडिया को हमने आमंत्रित किया है, उसकी कोई व्यवस्था तो करें।

 

 

 

 

 

यही नहीं दो बजे से लेकर मंत्री के सवाई माधोपुर आने से लेकर जाने तक किसी अधिकारी ने पीने के पानी तक की व्यवस्था नहीं की। सबसे ज्यादा दुर्भाग्य की बात ये रही की 5 घंटे मंत्री की प्रेस कॉन्फ्रेंस का इंतजार करने के बावजूद स्थानीय प्रिंट मीडिया और कई इलेक्ट्रॉनिक, सोशल मीडिया के लोग तो मंत्री के दर्शन भी नहीं कर पाए और मंत्री भाजपाईयों का स्वागत सत्कार स्वीकार कर मीडिया से बिना बातचीत किए इंदरगढ़ सुमेरगंज मंडी के लिए रवाना हो गए।

 

 

 

 

इसके साथ ही अधिकारी भी मंत्री के साथ विशेष ट्रेन में बैठकर मीडिया को कुछ भी बताए बिना रवाना हो गए, जिन्होंने मीडिया को आमंत्रित किया था। उल्लेखनीय है की रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव मंगलवार को सवाई माधोपुर में रेलवे की नई तकनीक कवच 4.0 का उदघाटन करने आये थे। मंत्री के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी गई थी।

 

 

उसी कार्यक्रम के अनुरूप रेल अधिकारियों ने मीडिया के लिए किस तरह की और क्या व्यवस्था की जानी है, को लेकर सारे मीडिया के लोगों की उपस्थिति एक पेपर पर लेकर उनके नाम पते और मोबाइल नम्बर लिए गए थे। उस सूची का भी अधिकारियों ने क्या और कहा उपयोग किया होगा। ये भी उन्हें ही पता होगा। बरहाल रेलवे प्रशासन ने मीडिया के साथ जो किया बहुत ही अशोभनीय एवं निंदनीय है।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

भरतपुर में पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की पी_ट-पी_टकर ह_त्या, क्रेशर को लेकर था विवाद

भरतपुर: राजस्थान (Rajasthan) के भरतपुर (Bharatpur) जिले के बयाना (Bayana) क्षेत्र के पूर्व विधायक और …

Safaikarmi sangod nagar palika kachra gadi kota rajasthan news 11 oct 26

श_व को लाए कचरा गाड़ी में, जिस शहर की सफाई की, वहीं मौ_त के बाद नहीं मिली एंबुलेंस!

सांगोद नगर पालिका के कर्मचारी राकेश की हादसे में हुई थी मौ*त, बदबू आने के …

Fertilizer warehouse Gangapur City farmers Sawai madhopur Vikalp times 10 oct 26

गंगापुर सिटी में खाद के गोदाम पर छापा, 1,228 बैग जब्त, मचा हड़कंप

गंगापुर सिटी/सवाई माधोपुर: रबी सीजन (Rabi Crops) में किसानों (Farmers) को उचित दरों पर खाद …

Impact of CJP protest in Delhi Several trains, including the Jan Shatabdi and Mewar Express, cancelled Vikalp Times

दिल्ली में CJP Protest का असर: जनशताब्दी-मेवाड़ एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें रद्द, 2 का समय बदला

कोटा: दिल्ली (Delhi) में 10 अक्टूबर को प्रस्तावित सीजेपी के प्रदर्शन (CJP Protest) और नई …

Gamestone Jewels foreign tour Jaipur rajasthan News Vikalp Times

पहले पूरा भुगतान, फिर करोड़ों की चपत! जयपुर में जवाहरात कारोबारी से 1.61 करोड़ की ठ_गी

जयपुर: Jaipur के आदर्श नगर थाना पुलिस (Adarsh Nagar Thana Police Jaipur) ने व्यापारियों से …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !