Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

जयपुर में भी राजेंद्र नगर जैसा हादसा, बेसमेंट में पानी भरने से 3 लोगों की मौत

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) की राजधानी जयपुर (Jaipur) में आज गुरुवार सुबह एक मकान के बेसमेंट में बारिश (Heavy Rain) का पानी भरने से एक बच्ची सहित तीन लोगों की मौ*त हो गई है। जयपुर के सब डिविजनल ऑफिसर राजेश जाखड़ ने मौ*त की पुष्टि करते हुए कहा कि ध्वज नगर में एक मकान के बेसमेंट में पानी भरने से तीन लोगों की मौ*त हो गई है। मृ*तक 23 साल के कमल शाह,19 साल की पूजा सैनी और 6 साल की पूर्वी सैनी बिहार के आरा जिले के निवासी थे।

श*वों का पोस्टमॉर्टम जयपुर के कंवटिया अस्पताल में करवाया जा रहा है। वीकेआई थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार ने कहा कि करीब सुबह चार से पांच बजे के बीच तेज बारिश होने से मकान के बेसमेंट में पानी भर गया था, जिसमें डूबने से तीनों लोगों की मौ*त हुई है। पानी भरने की सूचना मिलने पर पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। रेस्क्यू टीम ने कई घंटों तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।

Rajendra Nagar like incident in Jaipur, water filling in basement in jaipur

जयपुर के कई इलाकों के साथ ही जयपुर एयरपोर्ट (Jaipur Airport) पर भी जलभराव की तस्वीरें सामने आई हैं। राजस्थान के कई अन्य इलाकों में भी भारी बारिश होने से जलभराव की स्थिति बनी हुई है। कई जगहों पर नदी में पानी कल जरस्तर बढ़ने से आवागमन अवरुद्ध हो गया है। मौसम विभाग जयपुर के अनुसार जयपुर में डेढ़ सौ एमएम से अधिक बारिश दर्ज की गई है।

केंद्र के अनुसार एक दर्जन से अधिक जगहों पर बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। बता दें की देश की राजधानी नई दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर इलाके में भी कुछ दिनों पहले ठीक इसी तरह की घटना सामने आई थी, जिसमें एक कोचिंग संस्थान के बेसमेंट में पानी भरने से तीन छात्रों की मौ*त हो गई थी।

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने भारी बारिश को देखते हुए सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने लिखा है की, “जयपुर एवं प्रदेश के कुछ जिलों में तेज बारिश से जलभराव एवं सड़क धंसने जैसी सूचनाएं मिल रही हैं। मैं आमजन से अपील करता हूं कि सावधानी बरतें एवं उफान पर आते हुए नालों, नदी एवं सीवरेज से बचकर चलें। थोड़ी सी लापरवाही भी खतरनाक साबित हो सकती है।”

पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने यह भी लिखा है कि, “विश्वकर्मा औद्योगिक क्षेत्र, जयपुर में एक बेसमेंट में पानी भरने से तीन लोगों की मृ*त्यु बेहद दुखद है। मैं ईश्वर से दिवंगतजनों की आत्मा को शांति एवं परिजनों को हिम्मत देने की प्रार्थना करता हूं। राज्य सरकार को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि भविष्य में ऐसे हादसे ना हो सकें एवं बेगुनाह लोगों को जान ना गंवानी पड़े।

उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी (Deputy Chief Minister Diya Kumari) ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि, “ध्वज नगर विश्वकर्मा विद्याधर नगर में भारी वर्षा के कारण हुई जनहानि दुर्भाग्यपूर्ण है। इस दु:ख की घड़ी में पीड़ित परिवार से मिलकर उनको ढांढस बंधाया। साथ ही घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया एवं संबंधित अधिकारी को पीड़ित परिवार की हर संभव मदद करने के निर्देश भी दिए। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं।”

दिया (Diya Kumari) ने लिखा है कि, “राज्य सरकार ने पीड़ितों को आपदा राहत से 4-4 लाख रूपये तथा मुख्यमंत्री सहायता कोष से 1-1 लाख रूपये की सहायता राशि तत्काल उपलब्ध कराने का निर्देश दिए हैं।”

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

भरतपुर में पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की पी_ट-पी_टकर ह_त्या, क्रेशर को लेकर था विवाद

भरतपुर: राजस्थान (Rajasthan) के भरतपुर (Bharatpur) जिले के बयाना (Bayana) क्षेत्र के पूर्व विधायक और …

Safaikarmi sangod nagar palika kachra gadi kota rajasthan news 11 oct 26

श_व को लाए कचरा गाड़ी में, जिस शहर की सफाई की, वहीं मौ_त के बाद नहीं मिली एंबुलेंस!

सांगोद नगर पालिका के कर्मचारी राकेश की हादसे में हुई थी मौ*त, बदबू आने के …

Impact of CJP protest in Delhi Several trains, including the Jan Shatabdi and Mewar Express, cancelled Vikalp Times

दिल्ली में CJP Protest का असर: जनशताब्दी-मेवाड़ एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें रद्द, 2 का समय बदला

कोटा: दिल्ली (Delhi) में 10 अक्टूबर को प्रस्तावित सीजेपी के प्रदर्शन (CJP Protest) और नई …

Gamestone Jewels foreign tour Jaipur rajasthan News Vikalp Times

पहले पूरा भुगतान, फिर करोड़ों की चपत! जयपुर में जवाहरात कारोबारी से 1.61 करोड़ की ठ_गी

जयपुर: Jaipur के आदर्श नगर थाना पुलिस (Adarsh Nagar Thana Police Jaipur) ने व्यापारियों से …

Horrific accident on the Delhi-Mumbai Expressway Kaitoon Kota Vikalp Times

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर फिर हुआ भीषण हादसा, मदद करने रुके युवक समेत 2 की मौ_त

कोटा: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे (Delhi-Mumbai ExpressWay) पर शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कैथून …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !