Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

विद्युत-पेयजल निर्बाध आपूर्ति हेतु जिला कलक्टर ने किया कंट्रोल रूमों का निरीक्षण

सम्पर्क पोर्टल में दर्ज शिकायतों के निस्तारण में अनावश्यक देरी करने पर एईएन खण्डार को दिया कारण बताओं नोटिस

सवाई माधोपुर:- जिला कलक्टर डॉ. खुशाल यादव ने मंगलवार को जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी, विद्युत विभाग के कंट्रोल रूमों का निरीक्षण कर आमजन द्वारा प्राप्त शिकायतों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को प्रदान किए है। जिला कलक्टर ने कहा कि गर्मी के मौसम को देखते हुए विद्युत एवं पीएचईडी के अधिकारी  आमजन को पेयजल, विद्युत आपूर्ति निर्बाध रखते हुए समस्याओं का समय पर निराकरण करें।

 

 

उन्होंने कहा कि क्षेत्र में जहां भी ट्रांसफार्मर जलने की जानकारी मिले वहां 72 घंटे के अन्दर बदलना सुनिश्चित करें। उन्होंने विभागीय स्तर पर स्थापित किये गये कंट्रोल रूम में प्राप्त होने वाली समस्याओं के इंद्राज रजिस्टर की जांच कर समय पर निराकरण करने एवं शिकायत कर्ता से पुनः फिडबैक लेने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने अधिकारियों से आमजन और उपभोक्ताओं द्वारा की जाने वाली शिकायतों का निस्तारण कैसे किया जा रहा है, की जानकारी ली।

 

 

Sawai Madhopur Collector inspected control rooms for uninterrupted supply of electricity and drinking water

 

 

 

उन्होंने कंट्रोल रूम का अवलोकन करते हुए स्टाफ से पूछा कि प्रतिदिन कितनी शिकायतें मिल रही हैं? उनका निस्तारण कैसे किया जा रहा है? अधिकारियों ने बताया कि नियमित रूप से शिकायतों का निस्तारण करते हुए निर्बाध आपूर्ति की जा रही है। उन्होंने एफआरटी टीमें लगातार सक्रिय होकर शिकायतों का नियमित रूप से निस्तारित करें। उन्होंने जलदाय विभाग के कन्ट्रोल रूम के निरीक्षण के दौरान अधीक्षण अभियंता के.सी. मीना ने बताया कि अब तक पेयजल संबंधी 234 प्राप्त शिकायतों में से 199 शिकायतों का निस्तारण किया जा चुका है।

 

 

 

कलक्टर ने जिन क्षेत्रों में ज्यादा शिकायत प्राप्त हो रही है, उनके लिए भविष्य में जलापूर्ति हेतु रणनीति तैयार करने के निर्देश दिए। सभी खराब हैण्डपम्पपों एवं ट्यूबवेलों को आगामी दो दिवस में सही करवाने, पंचायत राज विभाग के अधीन आने वाले हैण्डपम्पों की मरम्मत के लिए हैण्डपम्प मिस्त्री उपलब्ध करवाने, शहरी क्षेत्र में सक्रिय ट्यूबवेल पर आगामी दो दिवस मे पानी की टंकियां लगवाने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए है। उन्होंने सम्पर्क पोर्टल में दर्ज शिकायतों के निस्तारण में अनावश्यक देरी करने पर एईएन खण्डार गीताराम मीना को कारण बताओं नोटिस देने के निर्देश अधीक्षण अभियंता जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग को दिए।

 

 

 

आमजन यहां करें शिकायत:- आमजन को निर्बाध रूप से विद्युत आपूर्ति के संबंध में आ रही समस्याओं के निराकरण हेतु विद्युत विभाग द्वारा अधीक्षण अभियंता कार्यालय खेरदा में 24 घण्टे विद्युत कन्ट्रोल रूम का संचालन किया जा रहा, जिसके मोबाइल नम्बर 9413383132 दूरभाष नम्बर 07462-222424 है।

 

जलदाय विभाग कन्ट्रोल रूम:- जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग वृत सवाई माधोपुर के अधीक्षण अभियन्ता के. सी. मीना ने बताया कि नियंत्रण कक्ष संचालन के लिए प्रभारी अधिकारी एवं कार्मिक नियुक्त किये गये हैं। नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नम्बर 07462- 220062 है।

 

 

Gramin Mahila Vidyapeeth Mainpura Sawai madhopur

 

 

ग्रामीण महिला विद्यापीठ, उच्च माध्यमिक विद्यालय मैनपुरा, सवाई माधोपुर

माध्यम अंग्रेजी एवं हिन्दी

कक्षा – L.K.G. से 12वीं तक

संकाय – विज्ञान, कला (उर्दू साहित्य)

शीघ्र आवश्यकता

पूर्व प्राथमिक से उच्च माध्यमिक स्तर हेतु सभी विषयों हेतु

अनुभवी एवं प्रशिक्षित शिक्षक/व्याख्याता एवं शारीरिक शिक्षक,

कंप्युटर शिक्षक, कंप्युटर ऑपरेटर, लिपिक, ड्राइवर, सहायक कर्मी की।

महिलाओं को प्राथमिकता

सम्पर्क: प्रातः 8 बजे से 12 बजे तक

मो. 9 46146 2222, 98876 41704

About Vikalp Times Desk

Check Also

Bulldozer action in Jaipur, Wall, stairs, and tin shed demolished, 210 more in the crosshairs Vikalp Times

जयपुर में बुलडोजर एक्शन: दीवार, सीढ़ियां और टिनशेड तोड़े, 210 और निशाने पर

जयपुर: न्यू सांगानेर रोड (New Sanganer Road, Jaipur) को 100 फीट चौड़ा करने की कार्रवाई …

Rajasthan Youth Congress to get a new president Abhishek Chaodhary in the lead with 6.15 lakh votes!

राजस्थान यूथ कांग्रेस को मिलेगा नया अध्यक्ष! 6.15 लाख वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे!

जयपुर: राजस्थान यूथ कांग्रेस (Rajathan Youth Congress) के अध्यक्ष पद के चुनाव का परिणाम रविवार …

Mandal Bhilwara land police rajasthan News vikalp times

जमीन के लिए आमने-सामने हुए दो पक्ष, चली गो_लियां! गांव में मचा हड़कंप

भीलवाड़ा: Bhilwara जिले के मांडल (Mandal) थाना क्षेत्र के आरजिया इलाके के जाटों का खेड़ा …

Saint Surjaadas Ji Maharaj Barkhandi Dham, Lohargal Jhunjhunu Police News Vikalp Times

80 साल के संत की बेरहमी से ह_त्या! चढ़ावे के लिए पहाड़ी से दिया धक्का

झुंझुनूं: प्रसिद्ध तीर्थस्थल (Famous Pilgrimage Site) लोहार्गल स्थित बरखंडी धाम (Barkhandi Dham, Lohargal) के 80 वर्षीय …

Hanuman Chalisa recited in Kota for pilot Smit Machchhar prayers offered for his speedy recovery Dubai Vikalp Times

पायलट स्मित मच्छार के लिए कोटा में गूंजा हनुमान चालीसा, जल्द स्वस्थ होने की कामना

कोटा: दुबई (Dubai) की फ्लाइट में सह-पायलट (Co-Pilot) के ह_मले में घायल भारतीय पायलट स्मित …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !