Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

जिला कलक्टर ने समय पर उपस्थित नहीं होने वाले कार्मिकों से मांगा स्पष्टीकरण

कार्यालय में समय पर उपस्थित होने की दी हिदायत

सवाई माधोपुर:- सुशासन, राजकीय कार्यालयों में कार्मिकों की समय पर उपस्थिति, रिकॉर्ड का उचित एवं व्यवस्थित संधारण, नाकारा सामान का सही समय पर निस्तारण, कार्मिकों को कार्यस्थल पर बेहतर सुविधएं एवं राजकीय कार्यालयों में आने वाले आमजन को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने उद्देश्य से जिला कलक्टर डॉ. खुशाल यादव ने आज मंगलवार प्रातः जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी कार्यालय सवाई माधोपुर का औचक निरीक्षण किया।

 

 

जिला कलक्टर ने उपस्थिति पंजीका मंगवाकर सभी कार्मिकों की उपस्थिति की जांच की। सही समय पर उपस्थित नहीं होने वाले कार्मिकों से स्पष्टीकरण मांगते हुए उन्हें सही समय पर कार्यालय में उपस्थित होने की हिदायत दी है। उन्होंने रिकॉर्ड का वित्तीय वर्षवार संधारण कर उन पर लेबलिंग करने के निर्देश संबंधित को प्रदान किए है।

 

 

Sawai Madhopur Collector sought explanation from personnel who did not appear on time

 

 

 

कार्यालय में पड़े अनुपयोगी नाकारा सामान का निस्तारण करने के साथ-साथ साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। उन्होंने कार्मिकों के लिए बने शौचालयों को अस्वच्छ, गंदा व बदहाल स्थिति में पाये जाने पर उसकी मरम्मत व साफ-सफाई करवाकर आगामी सात दिवस में कलेक्ट्रेट कार्यालय को फोटो शेयर करने के निर्देश दिए है।

 

 

 

वहीं उन्होंने जलदाय विभाग के भण्डार स्थल का निरीक्षण करने पर उसे गंदा व झाड़ी युक्त पाये जाने पर नाराजगी व्यक्त करते उसे झाड़ी मुक्त कराकर स्वच्छ बनाने के निर्देश प्रदान किए है। उन्होंने भण्डार स्थल पर पुरानी नाकारा पाईपलाइन हैण्डपम्प का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश अधिशासीअभियंता हरज्ञान लाल मीना को दिए है। इस दौरान एईएन सिटी विशु शर्मा सहित जलदाय विभाग के अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।

 

Gramin Mahila vidyapeeth mainpura Sawai Madhopur

 

 

ग्रामीण महिला विद्यापीठ, उच्च माध्यमिक विद्यालय मैनपुरा, सवाई माधोपुर

माध्यम अंग्रेजी एवं हिन्दी

कक्षा – L.K.G. से 12वीं तक

संकाय – विज्ञान, कला (उर्दू साहित्य)

शीघ्र आवश्यकता

पूर्व प्राथमिक से उच्च माध्यमिक स्तर हेतु सभी विषयों हेतु

अनुभवी एवं प्रशिक्षित शिक्षक/व्याख्याता एवं शारीरिक शिक्षक,

कंप्युटर शिक्षक, कंप्युटर ऑपरेटर, लिपिक, ड्राइवर, सहायक कर्मी की।

महिलाओं को प्राथमिकता

सम्पर्क: प्रातः 8 बजे से 12 बजे तक

मो. 9 46146 2222, 98876 41704

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

भरतपुर में पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की पी_ट-पी_टकर ह_त्या, क्रेशर को लेकर था विवाद

भरतपुर: राजस्थान (Rajasthan) के भरतपुर (Bharatpur) जिले के बयाना (Bayana) क्षेत्र के पूर्व विधायक और …

Safaikarmi sangod nagar palika kachra gadi kota rajasthan news 11 oct 26

श_व को लाए कचरा गाड़ी में, जिस शहर की सफाई की, वहीं मौ_त के बाद नहीं मिली एंबुलेंस!

सांगोद नगर पालिका के कर्मचारी राकेश की हादसे में हुई थी मौ*त, बदबू आने के …

Fertilizer warehouse Gangapur City farmers Sawai madhopur Vikalp times 10 oct 26

गंगापुर सिटी में खाद के गोदाम पर छापा, 1,228 बैग जब्त, मचा हड़कंप

गंगापुर सिटी/सवाई माधोपुर: रबी सीजन (Rabi Crops) में किसानों (Farmers) को उचित दरों पर खाद …

Impact of CJP protest in Delhi Several trains, including the Jan Shatabdi and Mewar Express, cancelled Vikalp Times

दिल्ली में CJP Protest का असर: जनशताब्दी-मेवाड़ एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें रद्द, 2 का समय बदला

कोटा: दिल्ली (Delhi) में 10 अक्टूबर को प्रस्तावित सीजेपी के प्रदर्शन (CJP Protest) और नई …

Gamestone Jewels foreign tour Jaipur rajasthan News Vikalp Times

पहले पूरा भुगतान, फिर करोड़ों की चपत! जयपुर में जवाहरात कारोबारी से 1.61 करोड़ की ठ_गी

जयपुर: Jaipur के आदर्श नगर थाना पुलिस (Adarsh Nagar Thana Police Jaipur) ने व्यापारियों से …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !