Wednesday , 22 April 2026
Breaking News

जिला प्रभारी सचिव शिवांगी ने भाड़ौती में ग्राम उत्थान शिविर का किया अवलोकन

सवाई माधोपुर: प्रबन्ध निदेशक, राजस्थान राज्य औद्योगिक विकास एवं विनियोजन निगम (रीको), जयपुर एवं जिला प्रभारी सचिव शिवांगी स्वर्णकार ने शनिवार को पंचायत समिति मलारना डूंगर के ग्राम पंचायत भाड़ौती पर ग्राम उत्थान शिविर 2026 का अवलोकन किया। प्रभारी सचिव ने कहा कि राज्य सरकार हर वर्ग के कल्याण के लिए अनवरत कार्य कर रही है। आमजन तक राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए 23 जनवरी से 9 फरवरी तक प्रदेश भर में ग्राम उत्थान शिविर शुरू किए गए हैं।

 

Sawai Madhopur Incharge Secretary Shivangi Swarnkar observed the village upliftment camp in Bhadauti

 

उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि इन शिविरों के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों तक सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचे एवं पात्र लाभार्थियों को उन योजनाओं का लाभ मिले। शिविर के दौरान जिला कलक्टर काना राम ने बताया कि इन शिविरों में तारबंदी, डिग्गी, पाइप लाइन, फार्म पौंड, फव्वारा एवं ड्रिप, प्लास्टिक मल्च, सौर पंप जैसी कल्याणकारी योजनाओं में मौके पर ही स्वीकृतियां दी जा रही हैं। मुख्यमंत्री कृषक साथी सहायता योजना के तहत मिले आवेदनों का निस्तारण भी किया जा रहा है।

 

 

 

 

इन शिविरों में सोलर पंप, किसान क्रेडिट कार्ड, नए कस्टम हायरिंग सेंटर के लिए आवेदन, मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना के तहत पशुओं का पंजीकरण, पशु टीकाकरण भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा प्राथमिक डेयरी सहकारी समिति और डेयरी सहकारी समितियों का पंजीकरण, स्वामित्व कार्ड का वितरण, नहरों एवं खालों की मरम्मत, पीएम सूर्य घर योजना के तहत पंजीकरण सहित विभिन्न कार्य इन शिविरों में संपादित किए जा रहे हैं।

 

 

 

इस दौरान मुख्य कार्यकारी अधिकारी गौरव बुड़ानिया, उपखण्ड अधिकारी मलारना डूंगर संदीप कुमार बेरड़, प्रधान मलारना डूंगर देवपाल मीना, सीएमएचओ डॉ. अनिल कुमार जैमिनी, संयुक्त निदेशक कृषि राकेश कुमार अटल सहित संबंधित विभागीय अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !