Saturday , 5 September 2026
Breaking News

सवाई की बेटी यशस्वी नाथावत ने राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में जीता रजत पदक

सवाई माधोपुर की युवा तीरंदाज यशस्वी नाथावत ने अपने खेल का शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया है। यशस्वी नाथावत ने राफेल युनिवर्सिटी नीमराणा में आयोजित राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में रजत पदक जीता है। जानकारी के मुताबिक राफेल युनिवर्सिटी नीमराणा में 14 से 23 अप्रैल तक 39वीं NTPC राष्ट्रीय सब-जूनियर नेशनल चैम्पियनशिप का आयोजन हो रहा है। इसमें सवाई माधोपुर जिले की बेटी यशस्वी नाथावत ने राजस्थान को रजत पदक दिलाया है।

 

 

सवाई माधोपुर के बजरिया निवासी यशस्वी नाथावत ने राजस्थान टीम का नेतृत्व करते हुए अपनी टीम साथी साक्षी मीणा, प्रेरणा वर्मा और भव्या कंवर के साथ स्वर्ण पदक मुकाबले में महाराष्ट्र को कड़ी टक्कर दी है, लेकिन इस कड़े मुकाबले में महाराष्ट्र से 224-227 से हार कर रजत पदक से ही संतोष करना पड़ा।

 

Sawai madhopur daughter Yashasvi Nathawat won silver medal in national archery competition

 

इससे पहले भी यशस्वी ने 11 से 14 अप्रैल तक झारखंड में आयोजित हुई फर्स्ट वुमेन नेशनल रैंकिंग आर्चरी टूर्नामेंट में राजस्थान को गौरवान्वित करते हुए सब – जूनियर वर्ग में पूरे देश में 11वीं वरीयता हासिल की थी। यशस्वी नाथावत ने बताया कि आगामी राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं की तैयारी के लिए जयपुर स्थित राज्य के सर्वोच्च खेल संस्थान CST Sports Foundation में अभ्यासरत है।

 

 

यशस्वी ने इस शानदार जीत का श्रेय सवाई माधोपुर वासियों की दुआओं के साथ अपने परिजनों एवं गुरू दिनेश कुमार कुमावत को दिया और कहा कि लगातार कड़ी मेहनत और आत्मविश्वास से किसी भी लक्ष्य को भेदा जा सकता है।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Children reached school in the rain; the order to close the school came later Sawai Madhopur Vikalp Times

बारिश में स्कूल पहुंच गए बच्चे, बाद में आया छुट्टी का आदेश! प्रशासन के फैसले पर उठे सवाल

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में लगातार हो रही बारिश (Heavy Rain) के बीच शनिवार …

Sawai Madhopur Municipal Council Elections Candidate Symbol 4 Sept 26

सवाई माधोपुर नगर परिषद चुनाव : किसे मिला सेब? किसे गुब्बारा? चप्पल पर क्यों हुआ बवाल!

सवाई माधोपुर: नगर परिषद चुनाव (Nagar Parishad Chunav) को लेकर शुक्रवार को रिटर्निंग ऑफिस की …

Sawai Madhopur's educational innovations gain national recognition, Dinesh Kumar Gupta receives national honor Vikalp Times

सवाई माधोपुर के शिक्षा नवाचारों को राष्ट्रीय पहचान, दिनेश कुमार गुप्ता को मिला राष्ट्रीय सम्मान

सवाई माधोपुर: जिले में शैक्षिक प्रशासन, शिक्षा (Education) योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और नवाचारों के …

Bringing glory to Sawai Madhopur Dinesh Kumar Gupta to receive National Education Award Vikalp Times

41 करोड़ के शिक्षा नवाचार की गूंज दिल्ली तक, दिनेश कुमार गुप्ता को राष्ट्रीय सम्मान

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur के शिक्षा प्रशासन (Education Department Rajasthan) के लिए यह गौरव का …

Working journalists in Rajasthan to launch their own digital channel IFWJ Vikalp Times

पत्रकारिता की साख पर मंथन, राजस्थान में श्रमजीवी पत्रकार शुरू करेंगे अपना डिजिटल चैनल

जयपुर: पत्रकारिता (Journalism) के बदलते स्वरूप, सत्ता और प्रभावशाली तंत्र के दबाव, कॉरपोरेट नियंत्रण तथा …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !