Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

योजनाओं को फिर से मिले ‘रफ्तार’ गरीब को घर, मजदूर को ‘हक’ देने पर फोकस

जयपुर:- लोकसभा चुनाव की आचार संहिता अब समाप्त हो चुकी है, ऐसे में स्वायत्त शासन विभाग का फोकस प्रदेश में चल रही योजनाओं को फिर से गति प्रदान कर आमजन को राहत पहुंचाने पर होना चाहिए। ये कहना है प्रमुख शासन सचिव टी. रविकांत का। रविकांत ने निदेशालय में विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने इंदिरा गांधी रोजगार गारंटी योजना, प्रधानमंत्री अन्नपूर्णा योजना, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, के साथ ही बजट घोषणाओं और ऑनलाइन सेवाओं को लेकर भी अधिकारियों से फीडबैक लिया।

 

 

 

अन्नपूर्णा रसोइयों का हो सघन निरीक्षण:-

रविकांत ने अधिकारियों से कहा कि वे मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना के तहत चल रही रसोइयों का सघन निरीक्षण करना सुनिश्चित करें। ताकि आमजन को सुलभ और शुद्ध भोजन मिलता रहे। उन्होंने कहा कि यदि किसी अन्नपूर्णा रसोई में अनियमितताएं मिलें, तो उन्हें जल्द से जल्द दूर करने के प्रयास किए जाएं।

 

 

Schemes get 'speed' again, focus on giving house to poor and 'rights' to laborers in rajasthan

 

 

 

गरीब के अपने घर के सपने में ना हो देरी:-

रविकांत ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्माणाधीन आवासों को जल्द से जल्द पूरा करवाने के प्रयास किए जाएं। उन्होंने कहा कि लाभार्थियों को योजना के तहत समय पर राशि जारी की जाए, ताकि किसी भी गरीब के अपने घर के सपने में देरी ना हो।

 

 

 

आत्मनिर्भरता के लिए मिले ‘स्वनिधि’:-

रविकांत ने स्ट्रीट वेंडर्स को आत्मनिर्भर बनाने के लिए चलाई जा रही महत्वाकांक्षी योजना यानी प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना को लेकर भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अभियान चलाकर लोगों को योजना के प्रति जागरुक किया जाए। ताकि ज्यादा से ज्यादा आवेदन हो सकें और ज्यादा से ज्यादा लोग इससे लाभान्वित हो सकें।

 

 

 

अधिक से अधिक श्रमिकों को मिले रोजगार:-

प्रमुख शासन सचिव ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना के लिए राज्य सरकार की ओर से पर्याप्त बजट का प्रावधान किया गया है। ऐसे में इस योजना के तहत अधिक से अधिक श्रमिकों को नियोजित किया जाए। रविकांत ने इसके लिए पर्याप्त कार्यों की सूची तैयार कर जारी करने के भी निर्देश दिए।

 

 

रविकांत ने बजट घोषणाओं को समय पर पूरा करने के साथ ही ऑनलाइन सेवाओं की लगातार माॅनिटरिंग करने के भी निर्देश जारी किए। समीक्षा बैठक में डीएलबी, अतिरिक्त निदेशक श्याम सिंह, वित्तीय सलाहकार महेन्द्र मोहन, जयपुर हैरिटेज निगम के आयुक्त  अभिषेक सुराणा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Gramin Mahila Vidyapeeth Mainpura Sawai Madhopur.jpg

 

 

ग्रामीण महिला विद्यापीठ, उच्च माध्यमिक विद्यालय मैनपुरा, सवाई माधोपुर
माध्यम अंग्रेजी एवं हिन्दी
कक्षा – L.K.G. से 12वीं तक
संकाय – विज्ञान, कला (उर्दू साहित्य)

शीघ्र आवश्यकता

पूर्व प्राथमिक से उच्च माध्यमिक स्तर हेतु सभी विषयों हेतु
अनुभवी एवं प्रशिक्षित शिक्षक/व्याख्याता एवं शारीरिक शिक्षक,
कंप्युटर शिक्षक, कंप्युटर ऑपरेटर, लिपिक, ड्राइवर, सहायक कर्मी की।

साक्षात्कार दिनांक -12.06.2024

आवेदन की अंतिम तिथि – 10.06.2024

मो. 946146 2222, 98876 41704

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

भरतपुर में पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की पी_ट-पी_टकर ह_त्या, क्रेशर को लेकर था विवाद

भरतपुर: राजस्थान (Rajasthan) के भरतपुर (Bharatpur) जिले के बयाना (Bayana) क्षेत्र के पूर्व विधायक और …

Safaikarmi sangod nagar palika kachra gadi kota rajasthan news 11 oct 26

श_व को लाए कचरा गाड़ी में, जिस शहर की सफाई की, वहीं मौ_त के बाद नहीं मिली एंबुलेंस!

सांगोद नगर पालिका के कर्मचारी राकेश की हादसे में हुई थी मौ*त, बदबू आने के …

Fertilizer warehouse Gangapur City farmers Sawai madhopur Vikalp times 10 oct 26

गंगापुर सिटी में खाद के गोदाम पर छापा, 1,228 बैग जब्त, मचा हड़कंप

गंगापुर सिटी/सवाई माधोपुर: रबी सीजन (Rabi Crops) में किसानों (Farmers) को उचित दरों पर खाद …

Impact of CJP protest in Delhi Several trains, including the Jan Shatabdi and Mewar Express, cancelled Vikalp Times

दिल्ली में CJP Protest का असर: जनशताब्दी-मेवाड़ एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें रद्द, 2 का समय बदला

कोटा: दिल्ली (Delhi) में 10 अक्टूबर को प्रस्तावित सीजेपी के प्रदर्शन (CJP Protest) और नई …

Gamestone Jewels foreign tour Jaipur rajasthan News Vikalp Times

पहले पूरा भुगतान, फिर करोड़ों की चपत! जयपुर में जवाहरात कारोबारी से 1.61 करोड़ की ठ_गी

जयपुर: Jaipur के आदर्श नगर थाना पुलिस (Adarsh Nagar Thana Police Jaipur) ने व्यापारियों से …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !