Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

SDRF ने चम्बल नदी व लटिया नाले में फंसे 16 नागरिकों की बचाई जान

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर जिले में लगातार हो रही मूसलधार वर्षा और जल स्रोतों के उफान के बीच बुधवार प्रातः एसडीआरएफ कमांडेंट राजेन्द्र सिंह सिसोदिया के निर्देशन में एसडीआरएफ की दो अलग-अलग टीमों ने चम्बल नदी और लटिया नाले में फंसे 16 नागरिकों को सुरक्षित रेस्क्यू कर जान बचाई। प्रातः 5ः10 बजे पुलिस कंट्रोल रूम से मिली सूचना के आधार पर भरतपुर की सी कम्पनी खण्डार थाना क्षेत्र में तैनात टीम सी-7 को मईकलां गांव में चम्बल नदी के तेज बहाव में फंसे ग्रामीणों के रेस्क्यू हेतु रवाना किया गया।

 

SDRF rescued the lives of 16 citizens trapped in Chambal River and Latiya drain in sawai madhopur

 

 

वहीं हैड कांस्टेबल अशोक कुमार के नेतृत्व में 10 जवानों की टीम आपदा राहत उपकरणों एवं मोटर बोट के साथ मौके पर पहुंची। क्षेत्र में कोटा बैराज के गेट खोलने के कारण नदी उफान पर थी और गांव में पानी भर गया था। रेस्क्यू टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 3 पुरुष, 2 महिलाएं और 4 बच्चों सहित कुल 9 नागरिकों को लाइफ जैकेट पहनाकर सुरक्षित निकाला और नाव से सुरक्षित स्थान पर पहुँचाया। इसके साथ ही ग्रामीणों के 40 मवेशियों को भी बहाव से सुरक्षित बाहर लाया गया।

 

 

 

इसी प्रकार दूसरी ओर सवाई माधोपुर शहर के समीप लटिया नाले के तेज बहाव में फंसे 7 नागरिकों को भी एसडीआरएफ की सी-08 टीम ने प्रातः 5 बजे सूचना मिलने के बाद प्रातः 5ः50 बजे तक पहुंचकर सफलतापूर्वक बचाया। यह टीम रिजर्व पुलिस लाइन सवाई माधोपुर में तैनात थी और इसका नेतृत्व हैड कांस्टेबल धारा सिंह कर रहे थे। लटिया नाले का मिर्जा मोहल्ला और अंसारी मोहल्ला क्षेत्रों में 3 से 4 फीट पानी भर चुका था, जिससे कुछ मकान जलमग्न हो गए। रेस्क्यू टीम ने रस्सियों और लाइफ बॉय की मदद से बाढ़ग्रस्त मकानों तक पहुंच बनाई और सभी नागरिकों को सुरक्षित बाहर निकाला।.

 

 

लटिया नाले के बहाव क्षेत्र में रेस्क्यू: सुरक्षित रेस्क्यू किए गए नागरिकों में समसादी पत्नी साबू खान, नसरीन पत्नी साबिर खान, रबीना पत्नी राशिद, मुस्कान पत्नी मुशरान खान, रिजवाना पत्नी कदीर, साबिर पुत्र साबू खान, अनाया पुत्री राशिद खान निवासी मिर्जा मौहल्ला शहर सवाई माधोपुर शामिल हैं। एसडीआरएफ के दोनों रेस्क्यू अभियानों में टीमों ने जोखिमपूर्ण परिस्थितियों में तेजी से कार्रवाई करते हुए बहुमूल्य जीवन बचाने का कार्य किया।

 

 

 

जिला प्रशासन द्वारा एसडीआरएफ की त्वरित एवं साहसिक कार्रवाई की सराहना की गई है। जिला कलक्टर काना राम ने कहा कि आपदा प्रबंधन की टीमों को 24 घंटे सतर्क रखा गया है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए समुचित संसाधन और जनशक्ति तैयार है। उन्होंने आमजन से सतर्क रहने और संकट के समय प्रशासन से तुरंत संपर्क करने की अपील की है।

 

 

जिले में किये गये रेस्क्यू: जिला प्रशासन एवं एसडीआरएफ की टीम के सहयोग से शहर सवाई माधोपुर में राजबाग की पुलिया क्षतिग्रस्त होने पर 30 व्यक्तियों का सफलता पूर्वक रेस्क्यू किया गया। वहीं घरो में पानी भरने पर हम्माल मोहल्ले से 15 व्यक्तियों एवं मिर्जा मोहल्ले से 1 गर्भवति महिला का रेस्क्यू किया। इसी प्रकार ग्राम गम्भीरा में लोकेश मीना के परिवार के 10 व्यक्तियों एवं 8 पशुओं का, खण्डार की ग्राम मेई कलां में 20 व्यक्तियों एवं 40 बकरियों का, खण्डार की ग्राम ईटावदा गोठबिहारी में 10 का रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Bulldozer action in Jaipur, Wall, stairs, and tin shed demolished, 210 more in the crosshairs Vikalp Times

जयपुर में बुलडोजर एक्शन: दीवार, सीढ़ियां और टिनशेड तोड़े, 210 और निशाने पर

जयपुर: न्यू सांगानेर रोड (New Sanganer Road, Jaipur) को 100 फीट चौड़ा करने की कार्रवाई …

Rajasthan Youth Congress to get a new president Abhishek Chaodhary in the lead with 6.15 lakh votes!

राजस्थान यूथ कांग्रेस को मिलेगा नया अध्यक्ष! 6.15 लाख वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे!

जयपुर: राजस्थान यूथ कांग्रेस (Rajathan Youth Congress) के अध्यक्ष पद के चुनाव का परिणाम रविवार …

No need for personnel to climb up, and no delay in extinguishing fires Kota receives a high-tech machine worth 9.5 crore.

न कर्मचारी ऊपर जाएगा, न आग बुझाने में होगी देरी! कोटा को मिली 9.5 करोड़ की हाईटेक मशीन

कोटा: नगर निगम कोटा (Nagar Nigam Kota) के अग्निशमन विभाग (Fire Department Kota) को करीब …

Mandal Bhilwara land police rajasthan News vikalp times

जमीन के लिए आमने-सामने हुए दो पक्ष, चली गो_लियां! गांव में मचा हड़कंप

भीलवाड़ा: Bhilwara जिले के मांडल (Mandal) थाना क्षेत्र के आरजिया इलाके के जाटों का खेड़ा …

Saint Surjaadas Ji Maharaj Barkhandi Dham, Lohargal Jhunjhunu Police News Vikalp Times

80 साल के संत की बेरहमी से ह_त्या! चढ़ावे के लिए पहाड़ी से दिया धक्का

झुंझुनूं: प्रसिद्ध तीर्थस्थल (Famous Pilgrimage Site) लोहार्गल स्थित बरखंडी धाम (Barkhandi Dham, Lohargal) के 80 वर्षीय …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !